बम्म (बिलासपुर)। मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने कहा है कि घुमारवीं व भराड़ी रेस्ट हाउस में आवास की सुविधा बढ़ाई जाएगी। यहां अतिरिक्त कमरों की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए पांच-पांच लाख रुपये की प्रथम किश्त भी प्राप्त हो गई है। वह हाई स्कूल पंतेहड़ा के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि घुमारवीं चुनाव क्षेत्र में विभिन्न सड़कों को पक्का करने के लिए 1.44 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सड़कों की मरम्मत के लिए अलग से लगभग तीन करोड़ रुपये खर्च…
Read MoreAuthor: ibindiannews
अब लोस चुनाव की तैयारी में जुटी ‘आप’
बिलासपुर। दिल्ली में केजरीवाल सरकार के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसके तहत पार्टी के ‘झाड़ू चलाओ, बेइमान भगाओ और देश बचाओ’ आंदोलन की शुरुआत हिमाचल में भी जल्द की जाएगी। इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की योजना है। रविवार को डा. सुखराम चौहान की अध्यक्षता में नगर परिषद विश्राम गृह के प्रांगण में आयोजित ‘आप’ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि पार्टी की मजबूती…
Read Moreतीन साल में नियमित किए जाएं अनुबंध शिक्षक
घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रशिक्षित कला स्नातक अध्यापक (टीजीटी आर्ट्स) संघ ने इस वर्ग की पदोन्नति के लिए पिछले वर्षों की एसीआर मंगवाने पर आपत्ति जताई है। संघ का कहना है कि अध्यापकों की एसीआर हर साल शिक्षा उप निदेशकों के माध्यम से शिक्षा निदेशालय को भेजी जाती है। ऐसे में अब पिछले वर्षों की एसीआर दोबारा मंगवाना व्यवहारिक नहीं है। रविवार को टीजीटी आर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सुरेश पन्याली की अध्यक्षता में घुमारवीं में आयोजित जिला इकाई की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। चुनाव के दौरान सरकार…
Read Moreचारों ओर अंधेरा, नजर नहीं आ रहा बसेरा
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा और आसपास की चार पंचायतों में बिजली का संकट पैदा हो गया है। गत शनिवार दोपहर बाद से इन पंचायतों में विद्युत आपूर्ति ठप है। शाम के समय बरमाणा में बिजली की आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन अन्य पंचायतों में रात भर अंधेरा पसरा रहा। इसके चलते इन पंचायतों की हजारों की आबादी को पूरी रात अंधेरे में काटनी पड़ी। रविवार दोपहर बाद तक भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। गत शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बरमाणा, बैरी, पंजगाईं, धौनकोठी व धारटटोह पंचायतों में…
Read More15 फीसदी उपभोक्ताओं ने नहीं भरे फार्म
बिलासपुर। राज्य में शुरू हुए नए राशन कार्ड बनाने की मुहिम को झटका लगा है। इस मुहिम के तहत जिला बिलासपुर में 15 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने फार्म विभाग के पास जमा नहीं करवाए हैं। अब तक 85 फीसदी उपभोक्ताओें ने कंप्यूटराइज्ड राशन कार्ड बनाने को आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि फर्जी राशनकार्डों की पहचान के लिए यह योजना अहम साबित होगी। बिलासपुर में नए राशन कार्ड बनाने की यह योजना पूरी तरह से सिरे नहीं चढ़ पाई है। राशन कार्ड बनाने की अंतिम तिथि…
Read Moreट्रक ऑपरेटरों की मांग पर लगी मुहर
बरमाणा (बिलासपुर)। बीडीटीएस बरमाणा के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान लेख राम ठाकुर के नेतृत्व में केंद्रीय भूतल एवं परिवहन राज्य मंत्री सर्वे सत्य नारायण से मुलाकात कर एनएच 21 की खस्ताहालत के बारे में अवगत करवाया और जल्द ही इस सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठाई। बीडीटीएस ने अपने ज्ञापन में कहा कि सड़क की खस्ताहालत के कारण ट्रक ऑपरेटरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कभी ट्रकों के कलपुर्जें खराब हो रहे हैं तो कभी पट्टे टूट रहे हैं। इससे ट्रक ऑपरेटरों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा…
Read Moreविधानसभा घरेंगे प्राथमिक अध्यापक
चंबा। हिमाचल प्रदेश राज्य प्राथमिक अध्यापक संघ मांगाें को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगा। संघ ने 20 फरवरी को शिमला में विधानसभा के बाहर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रविवार को संघ की जिला इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान रमेश बिजलवान ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को होने वाले प्रदेशव्यापी धरने में जिला चंबा से लगभग 500 शिक्षक हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि संघ की सरकार से मांग है कि प्राथमिक अध्यापकों को पंजाब…
Read Moreशिशु रोग विशेषज्ञ ने छोड़ी नौकरी
चंबा। डाक्टरों की कमी झेल रहे जिला अस्पताल को एक ओर बड़ा झटका लगने जा रहा है। पिछले दिनों हुए दुर्व्यवहार से दुखी होकर एक मात्र शिशु रोग विशेषज्ञ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि यह इस्तीफा उन्होंने काफी पहले दे रखा था, मगर दुर्व्यवहार की घटना के चलते अब उन्होंने नौकरी छोड़ने का मन बना लिया है। छह फरवरी की घटना के बाद से शिशु रोग विशेषज्ञ डा. नितिन कुमार अस्पताल भी नहीं आ रहे हैं। इससे जाहिर है कि उन्होंने जिला अस्पताल की नौकरी को…
Read Moreमार्ग बंद होने से खज्जियार नहीं पहुंच सके सैलानी
चंबा। प्रदेश के मिनी स्विट्जरलैंड खज्जियार को जोड़ने वाला मार्ग तीन दिनों से बंद पड़ा हुआ है। इसके चलते बर्फ की सफेद चादर से ढकी खज्जियार झील का लोग दीदार नहीं कर पा रहे हैं। बताया जा रहा है पड़ोसी जिलों और पड़ोसी राज्यों से बर्फ देखने के लिए आने वाले पर्यटक डलहौजी से ही वापिस लौट रहे हैं। इससे खज्जियार में आलीशान होटल बनाकर बैठे व्यवसायियों को निराशा हाथ लग रही है। खज्जियार के होटल व्यवसायी मार्ग खुलने की राह ताक रहे हैं। खज्जियार में होटल व्यवसायियों के अलावा…
Read Moreबिजली के खंभों पर लगा दिए होर्डिंग
चंबा। जिला चंबा में निजी कंपनियों व शिक्षण संस्थानों के विज्ञापन होर्डिंग व बैनर जगह-जगह सरकारी व निजी संपत्ति पर बिना किसी इजाजत के धड़ाधड़ लगाए जा रहे हैं। खासकर चंबा शहर में बेतरतीब लगे बैनर व होर्डिंग शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे हैं। विभिन्न कं पनियों व शिक्षण संस्थानों की ओर से अनुचित तरीके से जगह-जगह होर्डिंग, फ्लैक्स व अन्य प्रकार के पोस्टर लगाए गए हैं। हालांकि सरकारी व निजी संपत्ति पर विज्ञापन सामग्री के लिए संबंधित विभाग या संपत्ति के मालिक की इजाजत लेना जरूरी है,…
Read More