दो वाहन चालकों के बीच चले लात-घूंसे

चिंतपूर्णी (ऊना)। स्थानीय मुख्य बाजार में ट्रैक्टर-कार में मामूली सी टक्कर होने के बाद दो चालकों में बीच जमकर लात-घूंसे चले। चालकों को आपस में उलझता देख बाजार में लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को अलग-अगल कर थाने ले गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर दोपहर अचानक एक ट्रैक्टर की कार से टक्कर हो गई, जिससे कार की हेडलाइट टूट गई। इसी दौरान गुस्साए कार चालक ने ट्रैक्टर चालक पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। मामले को गरमाता देख स्थानीय लोगों ने मौके पर पुलिस…

Read More

राजस्थान तक माफिया का नेटवर्क

ऊना। टाहलीवाल में पकड़े गए चूरापोस्त के तार राजस्थान से जुड़ गए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि नशे की यह खेप राजस्थान के मंगलवाला से लाई जा रही थी। आए दिन नशे के साथ आरोपियों को पकड़ा जा रहा है। लेकिन नशे के सौदागरों को किसी का खौफ नहीं है। दुलैहड़ पंचायत ने भी नशे के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर नई पहल कर रखी है। बीती रात पकड़ा गया 226 किलोग्राम चूरापोस्त की खेप भी दुलैहड़ से ही महज आठ किलोमीटर दूर टाहलीवाल में पकड़ी गई। गोरखधंधे…

Read More

टाहलीवाल में पकड़ा सवा दो क्विंटल चूरापोस्त

टाहलीवाल (ऊना)। हरोली थाना पुलिस ने टाहलीवाल में एक व्यक्ति से 226 किलो चूरापोस्त की खेप बरामद की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज करके उससे पूछताछ जारी है। हरोली थाना पुलिस को नशे की इस खेप को पकड़ने में उस समय सफलता मिली, जब पुलिस ने टाहलीवाल में पुल के समीप नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने ट्रक को रुकने के लिए इशारा किया। ट्रक चालक रुका और अपना नाम पता बताया। ट्रक चालक को विश्वास था कि नाम पता पूछने के बाद पुलिस…

Read More

रोहड़ू-शिमला मुख्य मार्ग पर दौड़े वाहन

रोहड़ू। हिमपात के बाद रोहड़ू-शिमला मुख्य मार्ग मंगलवार को यातायात के लिए बहाल हो गया है। वहीं, उपमंडल के अधिकांश ग्रामीण मार्गों पर पांचवें दिन भी यातायात ठप है। परिवहन निगम बुधवार को रोहड़ू से शिमला के लिए वाया खड़ापत्थर पहली बस सेवा रवाना करेगा। हिमपात के बाद दूरदराज क्षेत्र के गांव में संचार के साधन बंद होने से संपर्क कटा हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को खोलने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। हिमपात के कारण पांच दिन से बंद रोहड़ू शिमला मार्ग यातायात के लिए…

Read More

पांचवें दिन भी सामान्य नहीं हुआ जनजीवन

चौपाल (शिमला)। उपमंडल में भारी बर्फबारी के बाद पांचवें दिन भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। हिमपात से बंद चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग सहित अधिकतर ग्रामीण संपर्क मार्ग यातायात के लिए बंद पड़े हैं। चौपाल उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल होने के बाद कई दिन से लोग अंधेरे में हैं। हिमपात के बाद चौपाल-शिमला, झीना, देवत, चौकिया झिकनीपुल, माटल, सरांह, रानवी, लाणीबम्टा, पहलोग और नावी सहित कई सड़कों पर बसें नहीं चल रही हैं। चौपाल बाजार में पांचवें दिन बिजली पहुंची है। ग्रामीण क्षेत्र के अस्सी ट्रांसफार्मर अभी…

Read More

कमेटी तैयार करेगी नुकसान की रिपोर्ट

रामपुर बुशहर। रतनपुर प्रोजेक्ट प्रभावितों की विभिन्न मांगों को लेकर एक बैठक रामपुर में आयोजित की गई। एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परियोजना प्रभावित और प्रबंधन ने भाग लिया। इस बैठक में प्रभावित गांव मझेवली, कोशगर, रतनपुर के लोग शामिल थे। इस मौके पर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक कमेटी का भी गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में रोजगार को लेकर और मुआवजे को लेकर चरचा की गई। जिस पर कंपनी ने लोगों को समय के साथ-साथ अधिक से अधिक रोजगार देने का…

Read More

पांच दिन बाद एनएच वाया नारकंडा बहाल

कुमारसैन (शिमला)। बर्फबारी के कारण पांच दिन से बंद नेशनल हाइवे वाया नारकंडा बहाल हो गया है, लेकिन अभी केवल एक ओर से ही वाहनों को चलाया गया है। मंगलवार दोपहर बाद शिमला की ओर से रामपुर के लिए वाया नारकंडा बस भेजी गई है, जबकि रामपुर से शिमला और चंडीगढ़ जाने वाली बसों को अभी भी वाया सुन्नी ही भेजा जा रहा है। एनएच वाया नारकंडा पांच दिन से बंद पड़ा था। इसे मंगलवार को बहाल कर दिया गया है, लेकिन सड़क में फिसलन के चलते अभी भी वाहन…

Read More

किन्नौर के कई गांव अंधेरे में

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के सैकड़ों गांव अभी भी अंधेरे में हैं। दो दिन से लगातार तेज हवाएं चलने से बिजली की ट्रिपिंग के चलते अघोषित कट लग रहे हैं। वहीं, वीरवार रात को हुए भारी हिमपात के बाद जिले के कल्पा, पूह और निचार खंड की करीब 65 ग्राम पंचायतों के सैकड़ों लोग पांच दिन से अंधेरे में रात काटने को मजबूर हैं। हालांकि बिजली बोर्ड के कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं, लेकिन बर्फ और तेज हवाओं के चलते कर्मचारियों को भी परेशानियों से दो…

Read More

तूफान से पनोली स्कूल की छत उड़ी

डंसा (शिमला)। नोगवैली में सोमवार रात को आए तूफान से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। तूफान से जहां ग्राम पंचायत डंसा की प्राथमिक पाठशाला पनोली की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, वहीं पाठशाला की छत पर लगी चादरें भी हवा से उड़ गई हैं। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पंचायत के उपप्रधान जीएल डमालू को दी। उन्होंने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। तेज हवाओं से स्कूल में लगा बिजली का मीटर भी नष्ट हो गया है। बिजली की वायरिंग भी जगह-जगह…

Read More

पनोग के 12 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप

रोनहाट (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल पनोग के तहत पंचायत जरवा जुनेली, पनोग तथा अजरौली के एक दर्जन गांवों में पिछले तीन-चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी तथा वर्षा के चलते बिजली की तारों में ट्रिपिंग हुई है जिसके कारण एक दर्जन गांवों अंधेरे की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीण धर्म सिंह, जगदीश कुमार, लाल सिंह, बलबीर ठाकुर, लायक राम, हीरा सिंह, केदार सिंह आदि ने बताया कि इस बारे विद्युत बोर्ड को अवगत करवा दिया गया है। उम्मीद है कि सोमवार को…

Read More