बागथन पीएचसी में स्टाफ का टोटा

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बागथन पीएचसी में पिछले डेढ़ वर्ष से चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट नहीं होने से क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों के ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाआें से महरूम है। सरकार ने लगभग 60 लाख रुपयों की राशि से पीएचसी का भवन बागथन का निर्माण करवाया था मगर इस पीएचसी में पिछले डेढ़ साल से न तो कोई चिकित्सक है और न ही फार्मासिस्ट। ऐसे में क्षेत्र की बागथन, बजगा, लाना बाका, डिंगर किन्नर, धार टिक्करी एवं नहर स्वार पंचायतों के सैकड़ों लोगों को भारी परेशानी उठानी…

Read More

डीएसपी का तबादला रद्द करो वरना मैस बंद

शिमला। डीएसपी सिटी के तबादले पर पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन मुखर हो गई है। एसोसिएशन ने सरकार को सीधे अल्टीमेटम दे दिया है। कहा गया है कि मंगलवार को डीएसपी सिटी का तबादला रद्द नहीं किया गया तो जिले भर में पुलिस मैस बंद कर दी जाएगी। अगर फिर भी डीएसपी का तबादला रद्द नहीं हुआ तो राज्य भर की पुलिस मैस बंद कर दी जाएगी। इस मांग और अल्टीमेटम को लेकर एसोसिएशन मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी मुलाकात करेगी। दरअसल, पुलिस एक नेता के हस्तक्षेप से डीएसपी के…

Read More

पांचवें दिन ही पुलिस के हाथ खड़े

शिमला। संजौली में पुलिस के ऑपरेशन क्लीन की पांच दिन में ही बैंड बज गई है। अचानक बंद हुई पुलिस की कार्रवाई को पुलिस अफसर के तबादले से जोड़कर देखा जा रहा है। लिहाजा, अब थाना और चौकी स्तर के पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मचारियों को भी अपनी कुर्सी हिलती नजर आ रही है। जोर-शोर से शुरू की गाड़ियां हटाने की कार्रवाई पर विराम लग गया है। अब पहले की तरह जिसका जहां मन करे, संजौली में वहीं गाड़ियां पार्क कर सकते हैं। पुलिस भी पहले की तरह यहां तमाशबीन…

Read More

चौथे दिन भी न दाना, न पानी

शिमला। बर्फबारी के चार दिन बाद भी राजधानी में जनजीवन पटरी पर नहीं लौट सका है। घर से सड़क तक जिंदगी जम गई है। कोल्ड जोन में पानी नहीं मिल रहा है। जम चुके पाइपों को आग से गरम कर जुगाड़ किया जा रहा है। बाल्टियों में बर्फ पिघलाकर लोग प्यास बुझा रहे हैं। पखेरू बर्फ में दाना खोज रहे हैं। राजधानी शिमला के कोल्ड जोन एरिया में पीने के पानी के पाइप जम गए हैं। लोगों के घरों तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। नगर निगम…

Read More

कनलोग में फंसीं गाड़ियां, पैदल करना पड़ा सफर

शिमला। टुटीकंडी बाईपास पर कनलोग स्थित श्मशानघाट के पास पाला जमा होने से कई वाहन बीच सड़क में फंस गए। इस कारण सोमवार सुबह बाईपास जाम हो गया। कनलोग से लालपानी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग पैदल सफर करने को मजबूर दिखे। सचिवालय और कसुम्पटी की ओर जाने वाली सभी बसें सुबह नौ बजे से जाम में फंसी रहीं। इस दौरान सैकड़ों लोग खलीनी तक पैदल पहुंचे। खलीनी से दूसरी बसें लेकर कर्मी 11:00 बजे तक अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में पहुंचे। कनलोग श्मशानघाट के बिलकुल सामने एचआरटीसी…

Read More

400 वन रक्षकों की भर्ती जल्द : भरमौरी

शिमला। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि राज्य में 400 वन रक्षकों की भरती जल्द की जाएगी। इससे वन विभाग के भीतर तमाम रिक्तियों को भरा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बंदरों के आयात का मामला वर्तमान में सरकार के विचाराधीन है। भरमौरी ने कहा कि इको टूरिज्म को नए स्थल चिन्हित किए जाएंगे। पुराने चयनित स्थलों की समीक्षा करेंगे। सोमवार को बजट अनुमानों की अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए भरमौरी ने कहा कि यह सही है कि टॉप लेवल पर अफसरों की संख्या वन…

Read More

ठियोग से शिमला चार घंटे में पहुंची बस

शिमला। ठियोग बस स्टैंड में सोमवार को सुबह के 10:30 बज रहे हैं। हफ्ते का पहला वर्किंग डे होने के कारण काफी संख्या में कर्मचारी बस के इंतजार में हैं। ट्रायल के लिए ठियोग से शिमला बस भेजने के निर्देश के बाद पौने ग्यारह बजे बस काउंटर पर लगी। दस मिनट में बस खचाखच भरने के बाद ग्यारह बजे रवाना हुई। साढ़े ग्यारह बजे ठियोग से फागू तक 7 किलोमीटर सड़क सिंगल वे खोली जा सकी। गाड़ियों को पास देने में खासी दिक्कत हुई। फागू से गलू तक सड़क बर्फ…

Read More

एक साथ अपग्रेड होंगे 200 स्कूल

शिमला। हिमाचल में इसी हफ्ते 200 और सरकारी स्कूल अपग्रेड होने वाले हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विधायकों और लोगों की ओर से आई मांग के आधार पर शिक्षा विभाग को यह सूची भेजी है। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव इस पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार 19 फरवरी को कैबिनेट बैठक भी बुलाई है। माना जा रहा है कि इसमें भी इन स्कूलों पर फैसला हो सकता है। अपग्रेड होने वाले स्कूलों के साथ नए खुलने वाले प्राइमरी स्कूल भी होंगे। इनमें से कुछ इसी वित्त वर्ष…

Read More

बिना पंजीकरण नहीं परोस सकेंगे खाना

मंडी। मेले के दौरान खाद्य कारोबार से जुड़े व्यापारियाें को स्वास्थ्य विभाग के पास ऑफ लाईन पंजीकरण करवाना जरूरी होगा। बगैर पंजीकरण के कोई भी कारोबारी मेले में उपभोक्ताआें को खाद्य सामग्री नहीं परोस सकेंगे। मेले में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य कारोबारियों पर विभाग की पैनी नजर रहेगी। अवहेलना करने वालों को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऐसे कारोबारियाें के खिलाफ विभाग नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएगा। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में प्रदेश और बाहरी राज्याें से भारी संख्या में खाद्य कारोबारी अपनी दुकानें और स्टाल लगाते…

Read More

द्रंग की तैंतीस बस्तियों को मिलेगा भरपूर पानी

मंडी। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की वचनबद्धता है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कई पेयजल योजनाएं बन रही हैं। कौल सिंह ठाकुर ने सोमवार को पंचायत नागधार के तहत हटौण में एक करोड़ 62 लाख से निर्मित शिवा-हटौण-थटटा-तुंधला पेयजल योजना का उद्घाटन किया। इसके बाद हटौण में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना से पंचायत शिवा, देवरी, नागधार और मैहणी की 33 बस्तियों के लोगों को पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि द्रंग…

Read More