घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत कल्लर गांव में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कृष्णु राम (23) निवासी कल्लर ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे घुमारवीं अस्पताल ले गए। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल में रेफर कर दिया है। बहरहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Read MoreAuthor: ibindiannews
दो भाइयों ने मिलकर धुना व्यक्ति
मलोखर (बिलासपुर)। जिला के सुई सुराड़ इलाके में जमीन के विवाद को लेकर दो परिवार के लोगों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि दो भाइयों ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अपने ही पड़ोसी की कमरे में धुनाई कर डाली। पीड़ित ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अलबत्ता, पीड़ित का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुई गांव का कुलदीप कुमार अपने वाहन…
Read Moreचोर-चोर का शोर मचाकर भागे चोर
घुमारवीं (बिलासपुर)। जनपद बिलासपुर में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। मंगलवार रात को भी भगेड़ क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने भगेड़ क्षेत्र के पनौल खरला, चैहर, बल्लू वाणी में चोरी का प्रयास किया। यहां पर यह चोर चोरी करने में पूरी तरह से असफल रहे। स्थानीय लोग चोरी की वारदातों से सहम उठे हैं। घुमारवीं थाना के अंतर्गत भगेड़ क्षेत्र के पनौल खरला में चोरी का प्रयास किया गया। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने इन चोरों का प्रयास किया। चोर इतने…
Read Moreमांगें नहीं मानीं, तो अमरण अनशन
चंबा। चमेरा प्रथम चरण विस्थापित लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित की। इसमें उपस्थित सभी विस्थापितों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की किसी भी सरकार ने चमेरा प्रथम चरण विस्थापितों के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 28 फरवरी तक उनको न्याय दिलाने के लिए सरकार व प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया तो सभी प्रभावित उपायुक्त कार्यालय के बहार अमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर चमन सिंह, विजय कुमार, सुभाष कुमार, बलदेव सिंह,…
Read Moreमंगली स्कूल के गुरुजी के अता-पता नहीं
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत मंगली के प्राइमरी स्कूल मंगली में पिछले पांच दिनों से शिक्षक नहीं आ रहा है। इससे स्कूल में शिक्षक ग्रहण कर रहे स्कूली बच्चे महज खिचड़ी खाकर ही वापिस घर लौट रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। स्कूल से शिक्षक के नदारद रहने पर स्थानीय लोगों ने ऐतराज जताया है। मंगली पंचायत के प्रधान कर्म चंद ने बताया कि बीते पांच दिनों से स्कूल में शिक्षक नहीं आ रहा है। इससे स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे 40 बच्चों की…
Read Moreपीडब्ल्यूडी के 1.15 करोड़ बहाए
चंबा। पिछले दिनों लगातार तीन दिन हुई बर्फबारी व बारिश से लोक निर्माण विभाग को भारी चपत लगी है। भूस्खलन व डंगों के गिरने से जिला में विभाग को एक करोड़ 15 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। कई मार्गों पर बड़े-बड़े डंगे क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई स्थानों पर सड़कें धंस गई हैं। इससे कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला के चुवाड़ी व डलहौजी क्षेत्र में कम नुकसान हुआ…
Read Moreदीये-मोमबत्ती से उजाला
तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत सनवाल के मकन गांव में डेढ़ माह से बिजली नहीं है। इसके चलते गांव के 70 परिवारों की करीब 400 आबादी को अंधेरे में गुजर बसर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग बिजली बोर्ड को भी इस समस्या के बारे में कई दफा अवगत करवा चुका हैं, मगर अभी तक गांव में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। डेढ़ माह से बिजली गुल होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली न होने से हर रोज परेशानी झेलनी पड़…
Read Moreतीन मंजिला मकान राख
तीसा (चंबा)। तीसा क्षेत्र की जसौरगढ़ पंचायत के जसौरगढ़ गांव में एक तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। मकान के नौ कमरों में रखा गया सामान भी जल गया है। मकान की भूतल मंजिल के एक कमरे में सस्ते राशन का डिपो चल रहा था। आग से इसमें रखा सारा राशन राख के ढेर में परिवर्तित हो गया है। ओम प्रकाश पुत्र रमेश कुमार निवासी जसौरगढ़ के मकान में बुधवार रात करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपेटों ने पूरे मकान को…
Read Moreसरोल में छात्रों ने बोला हल्ला
सरोल (चंबा)। बहुतकनीकी संस्थान सरोल से इलेक्ट्रानिक्स व कंप्यूटर ट्रेड में डिप्लोमा करने वाले 42 छात्रों को कॉलेज से बाहर कर दिया गया है। इन छात्रों ने तकनीकी शिक्षा बोर्ड की नई शर्त के मुताबिक 50 फीसदी विषयों को उत्तीर्ण नहीं किया था। इसके चलते अगस्त, 2013 में लागू नियम के मुताबिक छात्रों को संस्थान से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। अब इन्हें पहले पिछले सेमेस्टर क्लीयर करने होंगे, तभी अगली कक्षाओं में बैठने दिया जाएगा। निकाले गए छात्रों को संस्थान में कक्षाएं नहीं लगाने दी जा रही हैं।…
Read Moreएटीएम से लाखों रुपये चुराने का प्रयास रहा असफल
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विस क्षेत्र ज्वालामुखी के साथ लगती पंचायत कथोग में मंगलवार की रात को चोरों ने एटीएम से लाखों रुपये चोरी करने का प्रयास किया। अज्ञात चोरों ने एटीएम के मोनीटर को तोड़ दिया, लेकिन एटीएम से पैसा चुराने में सफल नहीं हो पाए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीएनबी बैंक प्रबंधक ने पुलिस स्टेशन ज्वालामुखी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोर…
Read More