शिमला। हिमाचल आगामी वित्तीय वर्ष में शराब की बिक्री से मिलने वाले राजस्व में 100 करोड़ रुपये अतिरिक्त कमाएगा। अगले साल के लिए मंत्रिमंडल से मंजूर हुई पालिसी में सबसे अहम बदलाव सभी के लिए कोटा फिक्स करने का किया है। इससे पहले हिमाचल में शराब की दुकान लेने वाले ठेकेदार पर ही बिक्री का कोटा तय किया जाता था। इससे ठेकेदार पर अधिक भार पड़ता था, लेकिन पहली बार सरकार की ओर से शराब निर्माता कंपनियों से लेकर शराब के थोक विक्रेताओं पर भी टारगेट का भार डाला है।…
Read MoreAuthor: ibindiannews
अग्निशमन विभाग ने दी 27 फायरमैन को नियुक्ति
शिमला। प्रदेशभर के अग्निशमन केंद्रों में चल रही स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए विभाग ने 27 फायरमैन के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। इन फायरमैन को 15 दिन में प्रदेश भर के 14 अग्निशमन केंद्रों में ज्वाइनिंग देेने का समय दिया गया है। होमगार्ड्स की द्वितीय वाहिनी के कमांडेेंट और कार्यवाहक मुख्य अग्निशमन अधिकारी भूपाल सिंह चौहान ने बुधवार को नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। अनुबंध आधार पर नियुक्त किए गए इन फायरमैन से केंद्रों में चल रही स्टाफ की कमी की समस्या कुछ हद…
Read Moreपांच साल में नियमित करे प्रदेश सरकार
शिमला। हिमाचल प्रदेश अनुबंध कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को विधानसभा के बाहर मुख्यमंत्री से मांगों को लेकर मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री से पंजाब की तर्ज पर हिमाचल के अनुबंध कर्मचारियों को तीन साल में रेगुलर करने या चुनाव घोषणा पत्र के मुताबिक पांच साल में नियमित करने का आग्रह किया। कॉलेज कैडर अनुुबंध कल्याण संघ के अध्यक्ष डा. हर्ष वर्धन खिमटा ने बताया कि मुख्यमंत्री से बैठक का कार्यक्रम था, लेकिन व्यस्तता के चलते कर्मचारियों को बैठक का समय नहीं मिल सका। इसलिए विधानसभा से…
Read Moreइलाका धार को शीघ्र शुरू कराएं बस सेवा
चौंतड़ा (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा के तहत इलाका धार के लिए चौंतड़ा से सीधी बस सेवा न होने से लोग परेशान हैं। इस पर चौंतड़ा के व्यापारियों ने भी रोष जताया है। चौंतड़ा से डुघ धार के लिए एक निजी बस सेवा शुरू की गई थी लेकिन अब यह बस भी बंद हो गई है। इससे धार के लोगों को चौंतड़ा आनेजाने में असुविधा हो रही है। साथ ही रोजमर्रा और अन्य सामान को लाने तथा ले जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इलाका धार के लिए यहां से…
Read Moreबेसिक में समायोजित करें 50 फीसदी डीए
चैलचौक/करसोग (मंडी)। चैलचौक के ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। मांगों के समर्थन में ग्रामीण डाक सेवकों ने भी कामकाज ठप रखा। नियमित कर्मचारियों ने ड्यूटी पर आकर अपना काम किया। लेकिन शेष काम प्रभावित रहा। ग्रामीण डाक सेवकों का कहना है कि 1996 के वेतनमान में 5 प्रतिशत की वृद्धि के बाद आज तक उन्हें उसी वेतन से गुजारा करना पड़ रहा है। कमर तोड़ महंगाई को देखते हुए उन्हें 50 प्रतिशत डीए दिया जाना चाहिए। ग्रामीण डाक सेवक संगठन सचिव परम देव धीमान ने…
Read Moreदो अंब में पहाड़ी धंसने से कई मकानों को खतरा
मंडी। मंडी-रिवालसर सड़क पर दो अंब के पास पहाड़ी धंसने से कई रिहायशी मकान खतरे की चपेट में आ गए। बुधवार को तीन परिवारों ने खतरे को देखते हुए मकान खाली कर दिए हैं। साथ ही किराये पर रहने को मजबूर हो गए। भवन निर्माण के लिए जमीन की कटिंग कार्य के दौरान मंगलवार शाम को अचानक पहाड़ी धंसने लगी। इससे आसपास के कई रिहायशी मकानों को खतरा पैदा हो गया है। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से बुधवार को मस्त राम, रूप सिंह और महेंद्र सिंह ने अपने रिहायशी…
Read Moreचरस तस्कर को चार साल कारावास
मंडी। चरस तस्करी के आरोपी को अदालत ने दोषी करार देते हुए चार साल के कठोर कारावास और तीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। निश्चित अवधि में जुर्माना अदा न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी कैंथला की विशेष अदालत ने हरियाणा के जींद जिला की सफीदों तहसील के करकहना गांव निवासी दिलबाग पुत्र तुलसी राम के खिलाफ मादक एवं नशीले पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत अभियोग साबित होने पर यह सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार…
Read Moreविहिप शुरू करेगी देव भूमि बचाओ आंदोलन
मंडी। विश्व हिंदू परिषद की बैठक में देव समाज बचाओ, देवभूमि बचाओ आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया गया। बैठक विश्व हिंदू परिषद संरक्षण समिति के महंत गोविंद दास महाराज की अध्यक्षता में हुई। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मनोज कुमार ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद शिवरात्रि से देव समाज बचाओ और देवभूमि बचाओ आंदोलन शुरू करने जा रही है। विहिप ने मंदिरों की सुरक्षा, मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, देव समाज और देव परंपरा के संरक्षक कारदारों, पुजारियों, गूरों को मानदेय और पेंशन प्रदान करवाने के…
Read Moreमाइक्रो चिप बताएगी पशु मालिक का डाटा
बिलासपुर। प्रदेश पशु पालन विभाग हाईटेक जमाने में हाईटेक तकनीक अपनाएगा। लावारिस पशुओं की बढ़ती जनसंख्या को लेकर पशु पालन विभाग अब टैग मार्क की जगह पर माइक्रो चिप का प्रयोग करेगा। यह एक ऐसी माइक्रो चिप होगी जो सेंसर के माध्यम से पशु मालिक का पूरा डाटा खुद बताएगी। हालांकि, अभी तक पशु पालन विभाग की यह योजना सरकार के पास विचाराधीन है। लेकिन यदि इस योजना को सरकार की स्वीकृति मिली तो किसी के लिए भी पशु छोड़ना आसान नहीं रहेगा। प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या लगातार…
Read Moreग्रामीणों ने रंगे हाथ पकडे़ चोर
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के भराड़ी थाना के अंतर्गत कोट गांव में मंगलवार रात ग्रामीणों ने तीन युवकों को चोरी करते हुए रंगे हाथ धर लिया। गाड़ी से बैटरी और स्टीरियो चुरा रहे तीनों युवकों ने ग्रामीणों का शोर सुनकर हालांकि भागने की कोशिश भी की, लेकिन ग्रामीणों ने ऐसी घेराबंदी कर डाली कि वह निकल नहीं सके। ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जाहू में केमिस्ट की दुकान करने वाले…
Read More