इलाका धार को शीघ्र शुरू कराएं बस सेवा

चौंतड़ा (मंडी)। विकास खंड चौंतड़ा के तहत इलाका धार के लिए चौंतड़ा से सीधी बस सेवा न होने से लोग परेशान हैं। इस पर चौंतड़ा के व्यापारियों ने भी रोष जताया है। चौंतड़ा से डुघ धार के लिए एक निजी बस सेवा शुरू की गई थी लेकिन अब यह बस भी बंद हो गई है। इससे धार के लोगों को चौंतड़ा आनेजाने में असुविधा हो रही है। साथ ही रोजमर्रा और अन्य सामान को लाने तथा ले जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इलाका धार के लिए यहां से सीधी बस सेवा न होने से लोग खरीददारी करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। व्यापार मंडल के महासचिव वेद प्रकाश और उपप्रधान हरीश सूद ने बताया कि इलाका धार का मुख्य व्यापारिक केंद्र चौंतड़ा है। सीधी बस सेवा के अभाव लोगों को असुविधा हो रही है। उन्होंने परिवहन मंत्री जीएस बाली से आग्रह किया है कि चौंतड़ा से दोपहर एक या दो बजे से इलाका डुघ धार के लिए पथ परिवहन निगम की बस चलाई जाए।

Related posts