घटिया दवाओं का मुद्दा उठा

बद्दी (सोलन)(निशा)लघु उद्योग भारती की फार्मा विंग की बैठक में फार्मा उद्योग संचालकों को आ रही दिक्कतों पर चर्चा की गई। फैसला लिया कि शीघ्र ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के माध्यम से अपनी मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। बैठक फार्मा विंग के अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि बीबीएन में 331 फार्मा उद्योग हैं, जिसमें 25 हजार युवाओं को रोजगार मुहैया कराया गया। वर्तमान में उद्यमियों को नए नियमों के उद्योग चलाने के लिए तमाम मंजूरियां केंद्र से लेनी पड़ रही हैं, जिससे…

Read More

पर्चियां और पैसे लेकर जनाब चंपत!

नालागढ़ (सोलन)। सिलेंडर की पर्चियां और पैसे देकर उपभोक्ता गैस सिलेंडर आने का इंतजार करते रहे, लेकिन सिलेंडर लाने के बजाय होम डिलेवरी करने वाला कर्मी चंपत हो गया। शनिवार को दोपहर बाद जब वह नालागढ़ से वह पंजाब जाने की फिराक में था, तो लोगों ने उसे पकड़ा लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक नालागढ़ में रेहड़ी से घर-घर सिलेंडर पहुंचाने वाले व्यक्ति पर धोखाधड़ी का आरोप है। आरोप है कि वह पैसे लेने के…

Read More

महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं : डॉ. अली

नाहन (सिरमौर)(दीप राम)अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय अस्पताल नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डॉ. शाहिदा अली ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. एसएम अली ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका उन्हें लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान नर्सिंग स्कूल की प्रिंसिपल प्रतिभा शर्मा एवं प्रोमिला महाजन सहित प्रतिभागी छात्राओं को भी सम्मानित किया…

Read More

कालाअंब के एक उद्योग में लाखों की चोरी

नाहन (सिरमौर)(दीप राम)थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत खैरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कालाअंब थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरी स्थित एक सेब और अंडे की ट्रे कोरोगेट्ड बाक्स बनाने वाली एक कंपनी में शुक्रवार देर रात तीन संदिग्ध लोग घुसे और उन्होंने वहां कंपनी के कीमती उपकरण उड़ा लिए जिनकी कीमत लाखों में आंकी गई है। शनिवार सुबह कंपनी के प्रबंधकों ने कालाअंब थाने में चोरी का मामला दर्ज…

Read More

नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (सिरमौर)(दीप राम)सदर थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने एक आरोपी युवक को नशीली प्रतिबंधित दवाओं की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट से दो दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस अधीक्षक सुमेधा द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को जिला पुलिस की विशेष जांच शाखा द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर गैस गोदाम नाहन के पास शाम को रेकी की गई तो वाल्मीकि बस्ती नाहन जिला सिरमौर निवासी वासु कुमार के कब्जे से अवैध रूप से ले जाई जा रही 30 बोतल रेक्सकाफ सिरप…

Read More

महिला सुरक्षा एवं उनकी आर्थिकी पुख्ता करे सरकार : कपूर

नाहन (सिरमौर)(दीप राम)महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उपायुक्त के मार्फत विभिन्न मांगों संबंधी एक पत्र सौंपा। समिति की प्रदेश अध्यक्षा संतोष कपूर के नेतृत्व में महिलाओं ने सामाजिक, आर्थिक, नीतिगत, शैक्षणिक अधिकारों सहित हिंसात्मक मुद्दों का प्रमुखता से उठाया। समिति की महिलाओं ने महिला हिंसा को तत्काल प्रभाव से रोकने पर बल दिया। साथ ही महिलाओं के उत्थान एवं सुरक्षा के लिए विशेष बजट की भी मांग की। महिलाओं ने बढ़ती महंगाई पर भी रोक लगाए जाने की मांग की।…

Read More

सांसद पर लगे आरोपों से नाहन भाजपा भड़की

नाहन (सिरमौर)(दीप राम)भाजपा नाहन मंडल ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। मंडल के नेताओं ने एक सुर में कहा है कि सांसद वीरेंद्र कश्यप को सोची समझी रणनीति के तहत फंसाया जा रहा है। पूरे देश में लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेसी बौखला गए हैं। बौखलाहट में ही कांग्रेसी ऐसे ओछे हथकंडे अपने रहे हैं। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की चारों सीटों में हार निश्चित है। भाजपा के जिला प्रवक्ता राकेश गर्ग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए…

Read More

सिरमौर के टोल टैक्स बैरियर 14.15 करोड़ में नीलाम

नाहन (सिरमौर)(दीप राम)जिला सिरमौर के सभी टोल टेक्स बैरियरों को शनिवार को तीन साल के लिए नीलाम कर दिया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में चालू वित्त वर्ष में सरकार को 11 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। उपायुक्त विकास लाबरू की अध्यक्षता में यहां नगर परिषद नाहन के सभागार में जिला के चार टोल टेक्स बैरियर की नीलामी आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा 14 करोड़ 15 लाख 21 हजार 120 रुपये में एक वर्ष के लिए की गई। वर्ष 2015 एवं 2016 में 10-10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ…

Read More

ऑनलाइन भरिये बीएड का फार्म

शिमला(सोनिया)बीएड प्रवेश परीक्षा का फार्म ऑनलाइन मिलेगा। इसे ऑनलाइन भरा भी जा सकेगा। फीस का भुगतान भी ऑनलाइन कर करेंगे। विश्वविद्यालय से बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए किसी को फार्म खरीदने से लेकर फीस जमा करवाने के लिए कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। घर में बैठकर ही ऑनलाइन बीएड का प्रवेश परीक्षा फार्म भरने से लेकर फीस अदा करने की सुविधा होगी। हालांकि, ऑनलाइन फीस जमा करवाने की अनिवार्यता को लागू नहीं किया जाएगा। प्रार्थी यदि ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं तो वह लोक मित्र केंद्र से ऑनलाइन…

Read More

आज पोलिंग बूथ पर जाना मत भूलना

शिमला(वीरेन्द्र खागटा)निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार रविवार को ब्लॉक लेवल अधिकारी सभी मतदान केंद्रों में मौजूद रहेंगे। सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक कोई भी मतदाता बूथ पर जाकर सूचियों का निरीक्षण कर सकता है। इस दौरान स्थानीय लोग मतदाता सूचियों को लेकर आपत्तियां और दावे भी दर्ज करवा सकेंगे। पहली जनवरी 2014 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले यहां पहुंचकर अपना नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवा सकते हैं। मतदाता सूचियों में नया नाम दर्ज करवाने के लिए फार्म नंबर छह भरा जाएगा। किसी क्षेत्र से अपना…

Read More