पार्टी में बगावत के बाद अब लालू की बेटी है मोदी के भाषण की मुरीद

पार्टी में बगावत के बाद अब लालू की बेटी है मोदी के भाषण की मुरीद

नई दिल्ली: आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र से पार्टी की उम्मीदवार मीसा भारती बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के भाषण की मुरीद हैं। एक निजि न्यूज चैनल से खास बातचीत में उन्होंने मोदी के भाषण की जमकर तारीफ की। मीसा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के भाषण शानदार होते हैं और भाषण देने में उनके स्तर का कोई नेता फिलहाल नहीं है। जब उनसे मोदी के बारे में राय पूछा तो मीसा भारती ने कहा कि मोदी की विचारधारा अलग है लेकिन…

Read More

सीसीटीवी में कैद आखिरी बार प्रवेश करने वाला

हमीरपुर(नीरू)केसीसी बैंक की पक्का भरो शाखा में एटीएम मशीन का शीशा तोड़ने वाला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इंजीनियरों द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद टोपी पहने एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। रात के समय केवल एक मात्र व्यक्ति वही है जो एटीएम कक्ष में दाखिल हुआ था। उसके प्रवेश करने के दौरान ही एटीएम से ट्रांजेक्शन भी हुई है। फुटेज में कैद व्यक्ति ही संभावित आरोपी हो सकता है जिसका जल्द खुलासा होने की उम्मीद है। बैंक प्रबंधन ने कैमरे की फुटेज पुलिस के सुपुर्द कर…

Read More

बाइक सवारों ने की युवक की धुनाई

हमीरपुर(नीर) अणु के पास बाइक सवारों ने एक युवक की धुनाई कर दी। युवक को चोटें आई हैं। युवक ने शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार निवासी लुंडरी ने शिकायत दर्ज करवाई कि 7 मार्च को अणु पार्क के पास खड़ा था। तभी मोटरसाइकिल पर तीन लड़के आए। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इससे चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक वीना भारती ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पड़ोसी पर गाली गलौच का आरोप नादौन…

Read More

सुजानपुर होली मेले का शुभारंभ

सुजानपुर (हमीरपुर)। झंडा रस्म के साथ ही सुजानपुर होली मेले का शुभारंभ हो गया। वर्षों से चली आ रही परंपरा को अजय पुवारी ने निभाया। विपिन शर्मा ने रस्म निभाई। झूला तथा वाहनों की पार्किंग के लिए भूमि आवंटित कर दी गई है। हाट दुकानों के लिए प्लाट बना दिए गए हैं। दर्शकों के बैठने के लिए पंडाल बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। व्यापारियों ने अपना डेरा डाल दिया है तथा दुकानों में गुलाल भी पूरी तरह से सज गया है। तहसीलदार राजीव ठाकु र ने बताया कि…

Read More

डाटा फीडिंग का कार्य आरंभ

हमीरपुर(नीरू)डिजिटल राशन कार्ड बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पंचायतों में भरवाए फार्म के आधार पर डाटा फीडिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। डाटा फीडिंग का कार्य रूद्रा इलेवन नामक कंपनी को दिया गया है। डिजिटल राशन कार्ड बनाने का कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में पंचायत स्तर पर महिला मुखिया के नाम फार्म के आधार पर डाटा फीड किया जाएगा। डाटा फीडिंग के लिए 45 दिन का समय दिया गया है। डाटा फीडिंग के बाद क्रॉस चेक के लिए दोबारा डीएफएससी के…

Read More

हाई वोल्टेज से जले विद्युत उपकरण

गलोड़ (हमीरपुर)। गलोड़ में हाई वोल्टेज के कारण विद्युत उपकरण जल गए हैं। इंडक्शन चूल्हे, कंप्यूटर, टीवी आदि उपकरण खराब हुए हैं। दुकानदारों और कंप्यूटर संस्थानों में खासा नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों रमेश, विपन, करण, चमन लाल, ज्योति, अंजू शर्मा आदि ने बताया कि वोल्टेज बढ़ने के कारण उनके टीवी, फ्रिज, इंडक्शन चूल्हे, कंप्यूटर आदि जल गए हैं। एक निजी कंप्यूटर संस्थान में पांच कंप्यूटर खराब हो गए हैं। लोगों ने विद्युत बोर्ड कर्मचारियों से मांग की कि वोल्टेज समस्या का स्थायी हल किया जाए। पुरानी तारों को बदल…

Read More

‘बार्डर’ का असली हीरा

कसौली (सोलन)(यशपाल)उम्र के पर मोर्चा संभालने को तैयार है ‘बार्डर’ का असली हीरो। कसौली पहुंचे 1971 के भारत पाक युद्ध में पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने वाले ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी ने अपने मन की बात कुछ इसी भाव में जाहिर की। उनका कहना है कि अगर मौका मिला तो फिर से पाक सेना के दांत खट्टे करने के लिए बार्डर में मोर्चा संभालने को तैयार हैं। वर्तमान में भारत पाक के रिश्तों और बार्डर पर सुरक्षा को लेकर पूछे गए प्रश्नों को वह टाल गए। परवमवीर चक्र विजेता…

Read More

नकारा नगर परिषद का प्रस्ताव

सोलन (मोहिन भारद्वाज)भवन निर्माण की प्लाटिंग (नक्शे के स्वरूप चिह्नित भूमि की कटाई) के वक्त रास्ते के जमीन नगर परिषद के नाम करने के प्रस्ताव को टीसीपी ने खारिज कर दिया है। नियमों में प्रावधान न होने का तर्क देकर नगर नियोजन विभाग ने इसे नकारा है। नगर परिषद के हाउस में इस प्रस्ताव को सभी पार्षदों नें मंजूरी दी थी। नतीजतन अपार्टमेंट और निजी भवन मालिकों के अवैध अतिक्रमण करके बंद किए रास्तों को आम बनाया जा सके। उधर, नगर नियोजन विभाग के इस रुख पर तकरार बढ़ गई…

Read More

बस किराया और फीस का बढ़ा भार

बद्दी (सोलन)(निशा) दाखिलों के साथ बीबीएन के निजी स्कूलों में लूट भी शुरू हो गई है। अप्रैल में आरंभ होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के लिए निजी स्कूलों के तुगलकी फरमान अभी से जारी होने शुरू हो गए हैं। अभिभावकों को रीएडमिशन में एक हजार, मासिक फीस में 150 रुपये और बस किराया में प्रति छात्र 100 रुपये तक वृद्धि के आदेश अधिकांश स्कूलों ने जारी कर दिए हैं। दाखिले की घड़ी नजदीक आते देख अभिभावकों को चिंताएं बढ़ने लगी हैं। बीबीएन में करीब दो दर्जन छोटे बड़े निजी स्कूल…

Read More

विदेश में भी कामगारों के इलाज की सुविधा

बद्दी (सोलन)(निशा)ईएसआईसी की ओर से वर्धमान ग्रुप की ओरो स्पिनिंग मिल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कामगारों को ईएसआईसी से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना गया। आयोजित जागरूकता शिविर में ईएसआईसी के अधिकारियों ने निगम की योजनाओं की जानकारी दी। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बीएस नेगी ने कामगारों को निगम की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निगम में पंजीकृत कामगार विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकता है। कुछ बीमारियों में कामगार विदेशों…

Read More