कश्यप पर कसेगा विजिलेंस का शिकंजा

शिमला(वीरेन्द्र खागटा)भाजपा सांसद वीरेंद्र कश्यप पर हाथ डालने के लिए विजिलेंस प्रश्नावली तैयार कर रही है। उन पर 2009 के एक केस में भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 9 में एफआईआर दर्ज है। इस केस में अब सांसद से क्या पूछताछ होनी है और इन्हें कब बुलाया जाना है? इसके लिए प्रश्नावली तैयार हो रही है। विजिलेंस अगले सप्ताह तक उन्हें तलब कर सकती है। दरअसल लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद अब जांच एजेंसी अपनी ओर से कोई चूक नहीं चाहती, क्योंकि वीरेंद्र कश्यप शिमला सीट से भाजपा प्रत्याशी…

Read More

कट सकते हैं सैकड़ों बिजली कनेक्शन

शिमला(वी डी शर्मा)समय पर बिजली बिल जमा नहीं करवाने वाले सैकड़ों उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड ने पंद्रह दिन के भीतर बिजली बिल भरने का अल्टीमेटम दिया है। बोर्ड ने दो टूक कहा है कि इस समयावधि के भीतर बिल नहीं भरा तो बिना बताए कनेक्शन काट दिया जाएगा। शहर के हर क्षेत्र में रहने वाले कई लोगों को यह नोटिस दिए गए हैं। संजौली के कारोबारी रामचंद्र और छोटे लाल ने बताया है कि उनके बिल छह हजार रुपये से अधिक आए हैं। नए बिजली मीटर लगने के बाद ही…

Read More

दभोटा में औद्योगिक नगर अटका

शिमला(वीरेन्द्र खागटा)प्रदेश में प्रस्तावित तीन औद्योगिक नगरों में से एक सोलन के दभोटा क्षेत्र में इसे बनाने का मामला अटक गया है। पंडोगा और कंदरोड़ी में तो ऐसे दो नगरों को हरी झंडी मिल गई है, जबकि दभोटा में जमीन फाइनल नहीं हो सकी है। दभोटा के स्थान पर अब सोलन जिले में इंडस्ट्रियल एरिया बनाने के लिए अन्यत्र जमीन देखी जा रही है। चयनित स्थानों में पहले सड़क, पानी, बिजली की सहूलियतों से युक्त आधारभूत ढांचा तैयार किया जाएगा। बाद में नियोजित तरीके से उद्योग स्थापित होंगे। दो औद्योगिक…

Read More

योजनाएं बनाने में अव्वल, लागू करने में फिसड्डी

शिमला(वीरेन्द्र खागटा)एचआरटीसी यात्रियों के हित में योजनाएं बनाने में तो अव्वल है, लेकिन योजनाओं को लागू करने में फिसड्डी है। एचआरटीसी ने शहर के उपनगरों और साथ लगते क्षेत्रों के लिए 49 बसों का संचालन आईएसबीटी से करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके अभी तक बसें आईएसबीटी नहीं पहुंच पा रहीं। एचआरटीसी द्वारा उपनगरों के लिए आईएसबीटी से सीधी बस सेवा की घोषणा के बाद शहर की जनता ने राहत की सांस ली थी लेकिन बसों की आवाजाही शुरू न होने के कारण लोगों की परेशानी खत्म नहीं हुई…

Read More

मांगें मानो वरना उग्र आंदोलन

शिमला(वी डी शर्मा)एचआरटीसी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार से कर्मचारियों की सभी मांगें तुरंत पूरी करने की मांग की है। जेसीसी ने दो टूक कहा है कि यदि कर्मचारियों की सभी मांगें मान ली जाती हैं तो तुरंत हड़ताल वापस ले ली जाएगी और यदि कर्मचारियों को गुमराह करने की कोशिश की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। निगम कर्मियों ने परिवहन मंत्री पर कर्मचारियों को भ्रमित करने का भी आरोप लगाया। शनिवार को एचआरटीसी कर्मचारियों ने ओल्ड बस स्टैंड और ढली स्थित वर्कशाप…

Read More

फिर भाजपा में लौटे केडी धर्माणी

शिमला (वीरेन्द्र खागटा) पूर्व विधायक एवं हिलोपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष केडी धर्माणी ने भाजपा का दामन थाम लिया। हमीरपुर में कार्यक्रम के दौरान धर्माणी घुमारवीं हिलोपा मंडल कार्यकारिणी सहित भाजपा में शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने समस्त कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता प्रदान की। हिलोपा की घुमारवीं मंडल कार्यकारिणी के 34 पदाधिकारियों, पांच प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, युवा कार्यकारिणी के 21 सदस्यों, पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए…

Read More

मिथक तोड़ेंगे मोदी या बाजी मारेगी सरकार?

शिमला। (वीरेन्द्र खागटा)नरेंद्र मोदी क्या हिमाचल में लोकसभा चुनाव से जुड़ा एक मिथक तोड़ेंगे? मिथक ये कि हिमाचल में जिस दल की सरकार होती है, उसी को लोकसभा में भी बढ़त मिलती है। राज्य में सत्ता में लौटी कांग्रेस सरकार को सवा साल ही हुआ है। ऐसे में क्या इस बार भी बाजी सरकार मारेगी या मोदी लहर का जादू चलेगा? भाजपा के दावों और मोदी लहर की असल परीक्षा दरअसल हिमाचल में ही होगी। लोकसभा चुनाव से पहले के एग्जिट पोल ने राज्य में भाजपा को 4-0 से जीत…

Read More

पार्किंग दें निजी स्कूल

शिमला(वी डी शर्मा)राजधानी के सभी निजी स्कूलों को अब अभिभावकों को पार्किंग मुहैया करानी होगी। पुलिस विभाग ने स्कूल लगने और छूटने के समय ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए योजना बनाई है। पुलिस विभाग ने सभी थानों और बीट इंचार्ज को सूचित कर दिया है कि वे अपने क्षेत्र में आने वाले स्कूलों को पत्र लिखकर पार्किंग मुहैया कराने को कहें। इसके बाद डीएसपी सभी स्कूल प्रशासनों के साथ खुद बैठक करेंगे। राजधानी के स्कूलों में सोमवार से नया सत्र शुरू हो रहा है। स्कूल और ऑफिस टाइम…

Read More

सुदृढ़ होगा प्रदेश का गुप्तचर विभाग

शिमला(वीरेन्द्र खागटा)हिमाचल में गुप्तचर विभाग को सुदृढ़ बनाने के लिए पुुलिस विभाग ने 14वें वित्त आयोग से 5 करोड़ रुपये मांगे हैं। यह राशि सीआईडी के अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रेनिंग और आधुनिकीकरण पर खर्च होगी। इसके अलावा पुलिस लाइन भराड़ी में आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने की भी योजना है। इस ट्रेनिंग सेंटर में सीबीआई और एनएसजी के पैटर्न पर ट्रेनिंग करवाने का प्रावधान होगा। इसके अलावा आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। ट्रेनिंग पर पहली बार हिमाचल पुलिस ने इस तरह ध्यान दिया है। यह पहली बार होगा, जब पुलिस विभाग…

Read More

सप्ताह भर सताएगा गैस सिलेंडर

शिमला।(सोनिया)अचानक बुकिंग बंद होने से गैस उपभोक्ता मुश्किल में पड़ गए हैं। रसोई गैस सब्सिडी के लिए लिंकेज से तो राहत मिली है लेकिन सिलेंडर न मिलने से चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं। जिन लोगों के सिलेंडर खत्म हो गए हैं या खत्म होने वाले हैं वे जैसे-तैसे सिलेंडर पाने की कोशिश में लगे हैं। बुकिंग बंद होने की वजह से जान पहचान वाले भी सिलेंडर देने से मना कर रहे हैं। सोमवार से सप्लाई सामान्य होने की बात कही जा रही है लेकिन जो उपभोक्ता सोमवार को सिलेंडर बुक…

Read More