नयनादेवी (बिलासपुर)। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार की जननी है। केंद्र की यूपीए सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव भटेड़, खुलवीं, ग्वालथाई का दौरा किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी केंद्र सरकार की देन है। सरकार जनविरोधी निर्णय लेकर जनता को गुमराह कर रही है। प्रदेश सरकार ने नयनादेवी क्षेत्र के तहत आनंदपुर…
Read MoreAuthor: ibindiannews
सीडीपीओ के आरएंडपी रूल में संशोधन करें
बिलासपुर। कई वर्षों की सेवाओं के बावजूद पदोन्नति न मिल पाने से मायूस आईसीडीएस पर्यवेक्षकों ने बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) पदों के भर्ती व पदोन्नति नियमों में संशोधन की वकालत की है। आईसीडीएस पर्यवेक्षक संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि आरएंडपी रूल में बदलाव करके उन्हें सीडीपीओ पदों के लिए 80 फीसदी कोटा दिया जाए। आईसीडीएस पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दलीप पोसवाल व महासचिव विक्रांत चौहान की अध्यक्षता में लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में कहा गया कि यह वर्ग महिला…
Read Moreऑपरेटरों ने परमिट को नहीं किया आवेदन
बिलासपुर(सोनू शर्मा)बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में 13 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र मेला के दौरान टैक्सी या फिर मिनी बसें चलाने के लिए किसी भी ऑपरेटर ने परमिट के लिए आवेदन नहीं किया है। ऑपरेटरों को परमिशन लेने के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर के पास आवेदन करना था। अभी तक किसी भी ऑपरेटर ने इसमें अपनी रुचि नहीं दिखाई है। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में हर साल की भांति इस साल भी चैत्र मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई टैक्सी ऑपरेटर…
Read Moreपुलिस की लेटलतीफी से भड़के कर्मचारी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं अस्पताल में एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट के मामले में पुलिस की लापरवाही भी उजागर हो गई। घटना गत रविवार रात करीब दस बजे हुई, लेकिन शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई। इससे नाराज अस्पताल के अन्य कर्मचारी सोमवार को बीएमओ कार्यालय में धरने पर बैठ गए। मामला तूल पकड़ते देख बीएमओ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब कहीं जाकर करीब 14 घंटे बाद मामला दर्ज हुआ। घुमारवीं अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारी कौशल्या…
Read Moreघराण में न्यायिक प्रक्रिया जान रहे प्रधान, सचिव
शाहतलाई (बिलासपुर)। पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में विकास खंड झंडूता के तहत घराण पंचायत में आठ ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, सहायकों के लिए न्यायिक, सामान्य प्रक्रिया पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शिविर की अध्यक्षता झंडूता पंचायत इंस्पेक्टर रतन लाल ने की। शिविर के पहले दिन सेवानिवृत्त उप निदेशक पंचायती राज विभाग एसआर शर्मा ने अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज अधिनियम-1994 की धारा 38 के अधीन ग्राम पंचायत के द्वारा कुछ व्यक्तियों का परीक्षण नहीं किया जाएगा। यदि अभियुक्त…
Read Moreभत्ता नहीं, पेंशन में वृद्धि करे सरकार
बिलासपुर(सोनू शर्मा)पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में पेंशन भत्ता देने संबंधी फैसले पर नाखुशी जाहिर की है। संगठन का कहना है कि पेंशनर्स की मांग पंजाब की तर्ज पर पेंशन में वृद्धि करने की थी, सरकार ने पेंशन भत्ता देकर पल्लू झाड़ लिया। संघ ने इस पर पुनर्विचार करने के साथ ही सरकार से अन्य वाद पूरे करने की भी मांग की है। रविवार को पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सदर इकाई के अध्यक्ष दौलत राम चौहान की अध्यक्षता में विश्वकर्मा मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की…
Read Moreजिले में पांच घंटे गुल रही बिजली
चंबा(गीता)जिला भर में सोमवार को बिजली आपूर्ति करीब पांच घंटे ठप रही। सप्लाई ठप रहने से कई सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज बाधित रहा। इससे जिले की जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बाथरी के समीप गंढियार नामक स्थान पर मुख्य लाइन पर आसमानी बिजली गिरने से दो इन्सूलेटर टूट गए। इससे जिला को बिजली सप्लाई करने वाली दो प्रमुख लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। बिजली आपूर्ति सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर पूरे जिला में बंद हो गई। खराब मौसम के बावजूद विद्युत बोर्ड के कर्मियों ने कड़ी…
Read Moreबीडीसी अध्यक्ष की कुर्सी बची
मैहला (चंबा)। विकास खंड मैहला की पंचायत समिति के चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आचार संहिता के चलते नहीं लाया जा सका है। इससे अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए आए बीडीसी सदस्यों को बैरंग लौटना पड़ा। बताते चलें कि मैहला के भाजपा समर्थित बीडीसी चेयरमैन के खिलाफ 28 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव लाने की सिफारिश की गई थी। बीडीसी उपाध्यक्ष ने 10 मार्च को इस संबंध में बैठक बुलाई थी। बीजेपी समर्थित मैहला के बीडीसी चेयरमैन को उनके पद से हटाने के लिए विरोधी काफी जोड़-तोड़ कर रहे थे। इसका…
Read Moreबीपीएल से हटाए जाएंगे अपात्र
चंबा(गीता)शहर में अपात्र परिवारों के नाम बीपीएल सूची से हटाए जाएंगे। इसके अलावा इस श्रेणी में पात्र परिवारों को ही शामिल किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से शहर में दोबारा सर्वे किया जाएगा। सर्वे करने के बाद पात्र परिवारों को बीपीएल की सूची में शामिल किया जाएगा। चंबा में नगर परिषद के कुल 11 वार्ड है। नगर परिषद की ओर से सभी 11 वार्डों के पार्षदों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने वार्डों के वाशिंदों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के बारे में जानकारी प्रदान करें।…
Read Moreछात्रों से न हो तोड़फोड़ की भरपाई
चंबा(गीता)स्थानीय कॉलेज में एसएफआई की एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुदेश राजपूत ने की। उन्होंने कहा कि हाल में सीएससीए के समारोह में दरबार हाल में तोड़फोड़ हुई है। इससे डेस्कों को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इस नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन व एससीए ने कॉलेज स्टाफ से 100 रुपये व छात्राें से 30-30 रुपये लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि दरबार हाल में तोड़फोड़ प्रशासन की लापरवाही व एससीए की नाकामी के कारण हुई है। एससीए समारोह से…
Read More