चंबा(गीता)एक संगीन मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे एक आरोपी को शहर में खुलेआम घुमते देख शहरवासियों के होश फाख्ता हो गए। चर्चा यह भी है कि यह आरोपी पुलिस की सलाखों से बचने के लिए बीमारी का बहाना करके अस्पताल में है। सोमवार को तो पुलिस की कार्यप्रणाली ही शक की घेरे में आ गई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे आरोपी को अस्पताल से लेकर अपने घर बिना किसी पुलिस कर्मी के आते-जाते देखा गया। बताया जाता है कि इन आरोपियों से जनता खौफ खाती है। हाल ही…
Read MoreAuthor: ibindiannews
मंहगा पड़ा युवती को तंग करना
मारंडा (कांगड़ा)। मारंडा बाजार में एक युवक को लड़की को तंग करना मंहगा पड़ा है। युवक बाजार के बस स्टैंड पर लड़की से मारपीट करने लगा था। इस पर स्थानीय लोगों ने उसको पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार कालेज में पड़ रही युवती को एक युवक कई दिनों से तंग करता था। सोमवार सुबह जब लड़की कालेज जा रही थी तो वह युवक उसे बाजार के पीछे फिर से तंग करने लगा था। इस पर तैश में आई युवती…
Read Moreनूरपुर शहर में लाखों के आभूषण साफ
नूरपुर (कांगड़ा)। नागनी और जौंटा के बाद अब नूरपुर शहर के वार्ड छह में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से दहशत फैल गई। बीते एक सप्ताह में नूरपुर व इसके साथ सटे इलाकों में चोरी की तीसरी वारदात है। रविवार को हुई इस वारदात में चोर करीब चार लाख रुपये के 125 ग्राम सोने के आभूषणों को उड़ा ले गए। नूरपुर पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में रिटायर टीचर प्रेम कुमारी ने बताया कि रविवार को वह अपने भाई व अन्य परिजनों के साथ माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने गईं…
Read Moreट्रक ने कुचला बाइक सवार, मौत
ज्वालामुखी (कांगड़ा)(सीमा वालिया)पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत ठेहड़ा के समीप दोपहिया वाहन ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई है। वहीं बाइक चलाने वाला युवक गंभीर घायल है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नादौन-ज्वालाजी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठेहड़ा के पास मोटरसाइकिल नंबर एचपी55-बी-0502 पर पंकज कुमार पुत्र कमल…
Read Moreबाइक-जीप भिड़ंत में एक की मौत
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के तहत रोड गांव में रविवार देर शाम जीप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार (45) पुत्र उत्तम चंद निवासी राजा का तालाब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार अपनी बाइक पर राजा का तालाब से जसूर की तरफ आ रहा था कि रोड नामक गांव में सामने से आ रही महिंद्रा जाइलो जीप ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे…
Read Moreकुल्लू में 28 अति संवेदनशील मतदान केंद्र
कुल्लू। लोकसभा चुनाव में जिला कुल्लू के चार विधानसभा क्षेत्रों के दो लाख 75 हजार 326 मतदाता सात मई को मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 726 सर्विस वोटर भी शामिल हैं। यह जानकारी सोमवार को बचत भवन कुल्लू में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राकेश कंवर ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों एवं अन्य नोडल अधिकारियों के साथ चुनाव प्रबंधों को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 500 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनमें 28 अति संवेदनशील और पचास मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए…
Read Moreयहां छूटेंगे प्रत्याशियों के पसीने
केलांग (लाहौल स्पीति)। मंडी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को खूबपसीना बहाना होगा। क्षेत्रफल के लिहाज से देश में लद्दाख पहला और मंडी सीट छठा सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र है। जबकि इसके तहत प्रदेश के तीनों जनजातीय विधानसभा हलके लाहौल स्पीति, किन्नौर और भरमौर शामिल हैं। बर्फ बारी के कारण लाहौल-स्पीति के साथ ही भरमौर के पांगी-किलाड़ का सड़क संपर्क देश के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। बताया जा रहा है कि रोहतांग दर्रा को बहाल होने में अभी एक माह का और समय लग सकता है।…
Read Moreघरेलू हिंसा अधिनियम पर किया जागरूक
कुल्लू(भाग सिंह)जिला के अखाड़ा बाजार स्थित खादी ग्रामोद्योग में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), खादी ग्रामोद्योग तथा हिमाचल प्रदेश महिला कल्याण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। अध्यक्षता उपायुक्त राकेश कंवर ने की। नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक उर्मिल लता ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की मदद से समूह की ओर से बनाई गई…
Read Moreज्यादा राशि ले जाने पर दिखाने होंगे दस्तावेज
कुल्लू(भाग सिंह)जिला निर्वाचन अधिकारी कुल्लू राकेश कंवर ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सहयोग दें। उन्होंने बताया कि लोक सभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद यदि कोई राजनीतिक दल या व्यक्ति अवैध तरीके से आम मतदाता को नकदी और शराब आदि बांट करके प्रलोभन देता है या अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ में धन राशि प्राप्त करने वाले पर भी कार्रवाई की…
Read Moreमनाली में बर्फबारी के साथ पड़े ओले
मनाली/कुल्लू (सरिता /भाग सिंह)सोमवार को कुल्लू घाटी का मौसम खराब रहा और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी तथा निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। पर्यटन नगरी मनाली में बारिश और बर्फ के फाहों के साथ-साथ ओले भी पड़े। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला और कोठी में करीब आधा फुट ताजा हिमपात होने की सूचना है। वहीं, ढालपुर में सजे दस दिवसीय गांधी हस्तशिल्प मेले में भी बारिश का व्यापक असर पड़ा है। बारिश के चलते मेले में लोगों की भीड़ नहीं उमड़ सकी। इससे देशभर से आए हस्तशिल्पियों की उम्मीदों…
Read More