मुंबई की शूटिंग यूनिट ने सील कर दिया लोअर बाजार, परेशान होते रहे लोग

शिमला(सोनिया)मुंबई से आई फिल्म शूटिंग यूनिट ने लोअर बाजार में सरेआम ‘दबंगई’ दिखाई। भीड़ भाड़े वाले इलाके को यूनिट ने रस्सियों से सील कर दिया। अंदर शूटिंग चलती रही और बाहर लोग परेशान होते रहे। लोगों को रोकने के लिए रास्तों पर आड़ी तिरछी गाड़ियां लगा दी गईं। विरोध किया तो धक्के खाने पड़े। महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को भी नहीं बख्शा गया। हद तो तब हो गई जब दोपहर करीब 2:35 पर लोअर बाजार टनल की ओर से आ रही एक एंबुलेंस को रोक दिया गया। एंबुलेंस शेरे…

Read More

एनएसयूआई से जोड़ें जाएं नए छात्र : जंबाल

मंडी(ओमप्रकाश)नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया मंडी जिले की कार्यकारिणी की बैठक नवनियुक्त प्रधान कमलेश रावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव हमीत जंबाल ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। नवनियुक्त प्रधान कमलेश रावत ने सभी कॉलेजों के पदाधिकारियों को संगठन से नए छात्रों को जोड़ने के लिए काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई छात्र हितों की रक्षा के लिए काम करती है और आगे भी अपने मकसद पर काम करेगी। कहा कि जिला…

Read More

शिवरात्रि के आयोजन पर डीसी सम्मानित

मंडी(ओमप्रकाश)अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के सफल आयोजन पर मंडी बचाओ संघर्ष मोरचा ने डीसी देवेश कुमार को सम्मानित किया। मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मेंद्र गुलेरिया ने कहा कि इस बार भी मेला कमेटी और जिला प्रशासन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का सफल आयोजन किया गया। इसका श्रेय मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त देवेश कुमार को जाता है। इस बार मेले में प्रशासन की तरफ से बेहतर व्यवस्था की थी। गुलेरिया और उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा की अगुवाई में मोर्चा की कार्यकारिणी ने डीसी देवेश कुमार को पुष्प गुच्छ और स्मृति…

Read More

कैन खाद न मिलने से बागवान परेशान

पांगणा (मंडी)। क्षेत्र के बागवानों और किसानों को इस बार कैन खाद न मिलने से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कैन की सप्लाई पूरी तरह बंद होने से बागवानों को दोगुने दाम पर कैल्शियम नाइट्रेट खरीदकर जेब ढीली करनी पड़ रही है। सराज और सुकेत के हजारों बागवान मार्च शुरू होते ही कैन खाद के लिए यहां वहां भटक रहे हैं। उद्यान विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक मार्च में सेब के लिए नाइट्रोजन देने से पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है। सेब में फल देने वाले फूल और बीमे…

Read More

चीन की नीतियों के खिलाफ जुलूस

चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर के विधायक एवं पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने कहा कि तिब्बितयेन समुदाय ने तिब्बत तिब्बत में चीन की दमनकारी नीतियों का विरोध और आजादी की लड़ाई के लिए अहिंसा का मार्ग अपनाया है। तिब्बितयन धर्मगुरु दलाईलामा के प्रयासों से आज तिब्बितयेन समुदाय की आवाज अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बुलंद हुई है। रविवार को उन्होंने चौंतड़ा में तिब्बितयन प्रशासन और समुदाय की 55वीं शांति तथा अहिंसा द्वारा विद्रोह कार्यक्रम की अध्यक्षता की। तिब्बतयेन समुदाय के लोगों और विशेष रूप से युवा वर्ग को इस लड़ाई के लिए आगे…

Read More

स्टोन क्रशर के विरोध में सैकड़ों लोग लामबंद

करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के नथान में प्रस्तावित स्टोन क्रशर को लेकर लोग लामबंद हो गए हैं। सोमवार को नांज, ममला, तुंदल, कमांद, दटेहा, चौवा, पारो सेरी, गुज्जर, बल्ह, राहूटी और चनोटा के करीब एक दर्जन गांवों के लोग ने स्टोन क्रशर का विरोध किया। लोगों ने नथान में स्टोन क्रशर लगाने के विरोध में उपमंडल अधिकारी विवेक चौहान को ज्ञापन सौंपा। जिला परिषद सदस्य श्याम सिंह चौहान, पंकज कुमार, मनोज कुमार, ओम प्रकाश, नांज पंचायत प्रधान संतोष कुमार, उपप्रधान रूप लाल शर्मा, समाजसेवी नेकराम शर्मा, युवक मंडल प्रधान तजेंद्र…

Read More

आसमानी बिजली गिरने से दसवीं का छात्र अचेत

बरोट (मंडी)। चौहारघाटी की बरोट पंचायत के कठयालू गांव में सोमवार दोपहर को आसमानी बिजली गिरने से घर में खाना खा रहा एक बच्चा अचेत हो गया। इसे उपचार के लिए पीएचसी बरोट लाया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर ढाई बजे आसमानी बिजली गिरने से दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा देकर घर पहुंचा कुशाग्र भारद्वाज पुत्र तेजमल खाना खा रहा था। ऐसे में घर के पास करीब एक हजार गज की दूरी पर एक बड़े पत्थर पर आसमानी बिजली गिरी। बिजली गिरने के जोरदार धमाके से कुशाग्र अचेत हो…

Read More

एक साल बाद भी नहीं मिली मजदूरी

बलद्वाड़ा (मंडी)। मनरेगा के तहत रोजगार कमाने के 15 दिन बाद नियमानुसार मजदूरी भुगतान का प्रावधान है लेकिन नवाणी पंचायत में एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कामगारों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। भुगतान न होेने से कामगारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक दर्जन कामगार एक साल से मजदूरी भुगतान के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे हैं। नवाणी पंचायत की कांता देवी, सुमा देवी, तारा देवी, नैण सिंह, रिखी राम, दिला राम, रूप लाल और नत्थू ने बताया कि उन्हाेंने जनवरी…

Read More

ड्यूटी से हटाए अधीक्षक व उड़नदस्ता प्रभारी

बिलासपुर(सोनू शर्मा)स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के दौरान औहर स्कूल में हुए घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड प्रबंधन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए बोर्ड के उप सचिव मंगलवार को औहर परीक्षा केंद्र का दौरा करेंगे। बोर्ड ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए परीक्षा अधीक्षक व उड़नदस्ता टीम के प्रभारी को ड्यूटी से हटा दिया है। गौरतलब है कि गत शुक्रवार को औहर स्कूल में बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के दौरान हंगामा हो गया था। निरीक्षण के लिए स्कूल पहुंची…

Read More

15.13 करोड़ में नीलाम गरामोड़ा बैरियर

बिलासपुर। आबकारी एवं कराधान विभाग की टोल टैक्स बैरियर यूनिट गरामोड़ा रविवार को नीलाम कर दी गई। उपायुक्त डा. अजय शर्मा की विशेष उपस्थिति में नगर परिषद के सभागार में आयोजित नीलामी प्रक्रिया में इस यूनिट के लिए महज एक आवेदन आया। ऐसे में एकमात्र आवेदक को वर्ष 2014-15 के लिए यह यूनिट 15,12,99,999 रुपये में आवंटित कर दी गई। पिछले साल की तुलना में यह राशि 1,88,999 रुपये अधिक है। आबकारी एवं कराधान विभाग की गरामोड़ा टोल टैक्स बैरियर की नीलामी के लिए रविवार का दिन निर्धारित किया गया…

Read More