मंडी(ओमप्रकाश)हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की जिला इकाई की शनिवार को शिक्षा उप निदेशक प्रारंभिक के साथ बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेश महाजन ने की। बैठक में 16 सूत्रीय मांग पत्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष नरेश महाजन तथा महासचिव तिलक नायक ने कहा कि 4-9-14 के मुद्दे पर चर्चा करते हुए शिक्षा उप निदेशक आरके विद्यार्थी ने बताया कि सीएंडवी अध्यापकों के लगभग सभी मामले निपटा दिए हैं। अध्यापकों के करीब 80 मामले डायरेक्टर से सेटल होकर पहुंच चुके हैं। क्राफ्ट अध्यापकों के प्रस्ताव को आगे भेजा…
Read MoreAuthor: ibindiannews
मरीजों पर भारी पड़ रहे लैब टेस्ट
बिलासपुर(सोनू शर्मा) सरकारी अस्पताल में रियायती दरों पर विभिन्न टेस्ट करवाने के दावों पर संतोष नहीं किया जा सकता है। लोगों के मर्ज का तोड़ निकालने वाले स्वास्थय विभाग के आयुर्वेदिक और जिला अस्पताल में होने वाले विभिन्न प्रकार के टेस्ट की एवज में मरीजों से वसूली जा रही फीस में भारी अंतर है। इसके चलते सैकड़ों लोगों पर टेस्ट भारी पड़ रहे हैं। हैरत है कि एक ही टेस्ट की इन अस्पतालों में अलग-अलग फीस वसूली जा रही है। जो टेस्ट जिला अस्पताल में सस्ता है, वह आयुर्वेदिक अस्पताल…
Read Moreजमीन बेचने-खरीदने पर प्रतिबंध
घुमारवीं (बिलासपुर)(प्रकाश)उपमंडल घुमारवीं के 62 गांवों में जमीन खरीदने और बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया है। सौंदर्यकरण के नाम पर 11 पंचायतों को नगर योजना अधिनियम के दायरे में लाया जा रहा है। राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए राजस्व विभाग को संबंधित पंचायतों की रजिस्ट्री नहीं करने के आदेश दिए हैं। घुमारवीं नगर परिषद की निकटवर्ती 11 पंचायतों के लगभग 62 गांवों की 4556.99 हेक्टेयर भूमि इसके दायरे में आएगी। चार मार्च को जारी अधिसूचना के माध्यम से नगर नियोजन अधिनियम के तहत घुमारवीं…
Read Moreन फार्मासिस्ट मिले, न कोई चिकित्सक
जुखाला/ बिलासपुर(सोनू शर्मा)स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। पंचायत स्तर पर आयुर्वेदिक अस्पताल तो सरकार ने खोल रखे हैं, लेकिन वहां स्टाफ मुहैया नहीं करवाया। अस्पताल की चौखट पर पहुंचने वाले मरीज मायूस होकर खाली हाथ लौटने को विवश हैं। इससे मरीजों का मर्ज दूर होने की बजाए बढ़ रहा है। जिले के छह ऐसे आयुर्वेदिक अस्पताल हैं, जहां पर न तो चिकित्सक तैनात हुए हैं और न ही कोई फार्मासिस्ट। कहीं पर चौकीदार जिम्मा संभाले हुए है, तो कहीं चपरासी। विभिन्न…
Read Moreहालत नहीं सुधरी तो चक्का जाम होगा
बिलासपुर(सोनू शर्मा)चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे की हालत सुधारने के लिए बिलासपुर और सोलन जिला के ट्रक ऑपरेटर एकजुट हो गए हैं। सड़क की खस्ता हालत के कारण ऑपरेटरों को पहुंच रहे नुकसान पर तल्खी जताते हुए एसीसी, जेपी और अंबूजा सीमेंट कारखानों में ढुलाई के कार्य में लगे ट्रक ऑपरेटर संघों ने चक्का जाम की चेतावनी दी है। शनिवार को एडीएम बिलासपुर प्रदीप ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर ऑपरेटरों ने कहा है कि यदि एक-दो दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो नौ अप्रैल को नौणी में तीनों कारखानों के ट्रक ऑपरेटर…
Read Moreहर मोहल्ले को मिलेगी पार्किंग सुविधा
चंबा (गीता)शहरों में अब पार्किंग निर्माण के लिए जमीन रोड़ा नहीं बनेगी। शहरी विकास विभाग ने इसके लिए एक विशेष योजना तैयार कर ली है। इस स्कीम के तहत नगर परिषदें अब रोड साइड खाली पड़ी अपनी जमीन पर पार्किंग बना सकेंगी। यानी नप एरिया में जहां भी सड़क किनारे जमीन खाली पड़ी हुई हैं, वहां पर सड़क को चौड़ा करके पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इन छोटी-छोटी पार्किंग के लिए जहां नगर परिषद को जमीन की कमी नहीं खलेगी, वहीं हर मोहल्ले के लोगों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी।…
Read Moreएक हफ्ते बाद भी नहीं खुला भंजराडू-बैरागढ़ मार्ग
तीसा (चंबा)(जोगिन्दर)भंजराडू-बैरागढ़ मार्ग एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। इस कारण करीब एक दर्जन पंचायताें के सैकड़ों लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। यह मार्ग शुक्राली नाला के पास करीब एक हफ्ता पहले भूस्खलन होने के कारण अवरुद्ध हो गया है, लेकिन इसे अभी तक बहाल नहीं किया जा सका है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने बीच-बीच में इस मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोला भी, लेकिन कुछ समय बहाल होने के बाद फिर मार्ग बंद हो जा…
Read Moreकिताबें पहुंची नहीं, कैसे पढ़ेंगे नौनिहाल
चंबा(गीता)शिक्षा विभाग की लेटलतीफी के चलते शैक्षणिक सत्र शुरू होने के दो माह बाद भी स्कूली बच्चों तक किताबें नहीं पहुंच पाई हैं। खासकर शीतकालीन स्कूलों को शुरू हुए करीब दो माह होने को हैं और अभी तक किताबें ही पहुंचाने का काम चल रहा है। ये स्कूल फरवरी माह में शुरू हो जाते हैं। वहीं अन्य स्कूलों का शैक्षणिक सत्र भी मार्च माह में शुरू हुआ था, मगर यहां भी एक माह बाद यही हालात हैं। हैरानी की बात है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड के डिपो में अक्तूबर-नवंबर में…
Read Moreशांता और चंद्र की खोलेंगे पोल
सलूणी (चंबा)। आम आदमी पार्टी के चंबा-कांगड़ा के प्रत्याशी डा. राजन सुशांत ने कहा कि वे कांग्रेस व भाजपा के दोनों प्रत्याशियों की पोल खोलेंगे और चंबा-कांगड़ा के दोनों प्रत्याशियों की सच्चाई लोगों के सामने रखेंगे। सलूणी में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि बीजेपी के शांता कुमार और कांग्रेस के चंद्र कुमार ने सांसद रहते हुए कितना सांसद निधि खर्च की। उन्होंने कहा कि पूर्व में चंबा-कांगड़ा से उनको छोड़कर जो भी सांसद विजयी रहे, वे मात्र दिल्ली तक ही सीमित रहते…
Read Moreहाकी और तलवार से किया हमला
चुवाड़ी (चंबा)। थाना चुवाड़ी के अंतर्गत कपिल शर्मा पुत्र सुशील शर्मा निवासी पुष्प बिहार कालोनी वार्ड नंबर चार जिला कांगड़ा की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। कपिल शर्मा ने बताया कि चार अप्रैल को रात करीब सवा दस बजे राजकुमार, संजय कु मार व अजय कुमार ने द्रमण के पास विक्र ांत के साथ हाकी व तलवार से मारपीट की। इससे उसे काफी चोटें लगी हैं। घायल को उपचार के लिए पीएचसी शाहपुर में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल…
Read More