हाकी और तलवार से किया हमला

चुवाड़ी (चंबा)। थाना चुवाड़ी के अंतर्गत कपिल शर्मा पुत्र सुशील शर्मा निवासी पुष्प बिहार कालोनी वार्ड नंबर चार जिला कांगड़ा की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। कपिल शर्मा ने बताया कि चार अप्रैल को रात करीब सवा दस बजे राजकुमार, संजय कु मार व अजय कुमार ने द्रमण के पास विक्र ांत के साथ हाकी व तलवार से मारपीट की। इससे उसे काफी चोटें लगी हैं। घायल को उपचार के लिए पीएचसी शाहपुर में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक डीके चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts