आबकारी विभाग ने ठेकों पर मारे छापे

धर्मशाला। जिला मुख्यालय स्थित शराब के तीन ठेकों में ‘इंडियन बुलेटिन’के स्टिंग ऑपरेशन में ओवरचार्जिंग के खुलासे के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आबकारी एवं कराधान विभाग ने शुक्रवार को जांच टीमें गठित कर कोतवाली, कचहरी और चरानखड्ड स्थित शराब ठेकों में छापामारी की कर पूछताछ की। छापामारी के बाद विभाग रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है। रिपोर्ट आबकारी एवं कराधान विभाग के पालमपुर स्थित जोनल दफ्तर में डिप्टी कमिश्नर कम कलेक्टर को भेजी जाएगी। 25 अप्रैल के अंक में ‘इंडियन बुलेटिन ने शराब के मनमाने रेट वसूलने के…

Read More

अब भी नहीं भरा बिल तो कटेगी बिजली

धर्मशाला। लंबे समय से बिजली बिलों की अदायगी न करने वाले उपभोक्ताआें के खिलाफ बिजली बोर्ड ने कार्रवाई का मन बना लिया है। ऐसे डिफाल्टर उपभोक्ताओ के बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। पहले भी कई बार बिलों की अदायगी को लेकर नोटिस के माध्यम से बोर्ड जानकारी दे चुका है मगर उपभोक्ता बिजली के बिल अदा करने को तैयार नहीं। इस कारण हर माह डिफाल्टरों की संख्या बढ़ती जा रही थी। पहले जहां इनकी संख्या सैकड़ों में थी, वहीं अब डिफाल्टराें की संख्या हजारों में पहुंच गई है। मौजूदा…

Read More

चाहड़ी में युवक से 450 ग्राम चरस बरामद

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए सीआईडी की टीम ने शुक्रवार को चाहड़ी गांव में छापामारी कर एक दुकान से 450 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। गुप्ता सूचना के आधार पर की गई इस छापामारी में चाहड़ी के एक युवक संजीव को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार डीएसपी सीआईडी बद्रीनाथ और इंस्पेक्टर भगवंत सिंह के निर्देशों पर उपनिरीक्षक अर्जुन देव, मुख्य आरक्षी ऋषिवंश, प्रदीप, अनीता कुमारी और रणवीर सिंह ने दुकान में छापा मारकर दुकान के अंदर रखी 450 ग्राम…

Read More

देहरा में 138 को जारी किए नोटिस

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। बिजली बोर्ड उपमंडल देहरा ने अरसे से बिजली बिल जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। बिजली बोर्ड उपमंडल देहरा ने इलाके के करीब 138 घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के बाद उपभोक्ताओं के बीच हड़कंप मच गया है। बोर्ड ने बिल जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को निर्धारित अवधि में बिल जमा नहीं कराने की सूरत में बिजली काटने की बात कही है। जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड देहरा के तहत एक हजार के करीब बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें…

Read More

गायों की मौत पर मामला दर्ज

कुल्लू। भुंतर के जिया स्थित पार्वती नदी किनारे मृत पड़ी दर्जनों गायों के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मामले की जांच का जिम्मा डीसी कुल्लू राकेश कंवर ने एसडीएम कुल्लू डॉ. सुरेश जसवाल को सौंपा है। शुक्रवार को कुल्लू प्रशासन की टीम जिया घटनास्थल पर पहुंची और वास्तु स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम के साथ एएसपी कुल्लू निहाल सिंह, तहसीलदार कुल्लू, उपनिदेशक पशु पालन विभाग डा. विशाल, डा. दिनेश, डा. रणधीर, एसएचओ कुल्लू नील चंद, फार्मासिस्ट कृष्ण व प्रेम के अलावा पुलिस कर्मी, स्थानीय…

Read More

रोजाना जारी रखा जाए उड़ान शेड्यूल

केलांग। यात्रियों की भारी तादाद को देखते हुए लाहौल-स्पीति भाजपा ने हेलिकॉप्टर की लगातार उड़ानों की मांग की है। प्रेस को जारी बयान में लाहौल भाजपा मंडल अध्यक्ष दोरजे उपासक ने चुनाव आयोग के साथ ही जीएडी से मांग की है कि लाहौल के लिए मौसम साफ रहने की सूरत में लगातार उड़ानों की व्यवस्था की जाए। उपासक ने कहा कि कुल्लू से लाहौल आने वाले यात्रियों की संख्या अभी भी बढ़ रही है। लिहाजा, मौसम साफ रहने की सूरत में हेलिकॉप्टर की नियमित उड़ानें जारी रखी जाएं। उन्होंने कहा…

Read More

शराब ठेकों के सेल्समैन बदले

कुल्लू। जिले के शराब के ठेकों पर की जा रही मनमानी वसूली पर आखिर प्रदेश के नंबर वन समाचार पत्र ‘उमर उजाला’ की मुहिम रंग लाई। शराब के मनमाने रेट वसूलने पर ‘अमर उजाला’ ने स्टिंग ऑपरेशन किया। इसका असर कुल्लू में दूसरे ही दिन देखने को मिल गया। ‘अमर उजाला’ के स्टिंग ऑपरेशन के बाद आबकारी एवं कराधान विभाग हरकत में आ गया। आबकारी एवं कराधान महकमे ने जिले के शराब के ठेकों पर नजर रखने के लिए दो टीमों का गठन कर दिया है। यही नहीं, ठेकों से…

Read More

कुल्लू अस्पताल में एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट नहीं

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हालांकि सभी रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध हैं, लेकिन लंबे समय से एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट का पद खाली पड़ा है। इसके चलते यहां उपचार करवाने के लिए आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन को एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट को बाहर से हायर करना पड़ता है। अस्पताल में मरीजों की संख्या को देखते हुए एक शिशु रोग विशेषज्ञ और एक मेडिसिन विशेषज्ञ की आवश्यकता है। हालांकि, विशेषज्ञों की कमी दूर होने से मरीजों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जरूर जगी है।…

Read More

वीरभद्र ने किया फूट डालने का काम : रामस्वरूप

जरी/खराहल। भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपना हित साधने के लिए फूट डालो और शासन करो की नीति पर काम किया है। अपने कुल्लू दौरे के दौरान रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने भाई को भाई से लड़ाया है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन प्रदेश में रेल लाइन जोगिंद्रनगर से एक इंच आगे नहीं खिसक पाई है। रामस्वरूप शर्मा ने अपने कुल्लू दौरे के दौरान बरशैणी, शिल, जरी, छरोडनाला, हाथीथान, बारीपधर, लगवैली, भुट्टी, दोघरी,…

Read More

किसी के बहकावे में आकर न करें वोट

ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता कालेज प्राचार्य डॉ. एसके चावला ने की। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को मतदान करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वोट फॉर नेशन के तहत भारत में रहने वाले 18 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के नागरिक को मतदान करने का अधिकार है और हर किसी को मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 7 मई को होने निर्धारित हुए हैं और सभी पात्र उम्मीदवार अपने मत का उचित प्रयोग करें,…

Read More