रिवालसर (मंडी)। खाना खाते वक्त भले ही भगवान इंतजार करता हो लेकिन मौत नहीं। नैणा माता मंदिर सरकीधार में चल रहे मुंडन संस्कार में आए एक व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। खाना खाते वक्त उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। पतल में परोसा खाना भी आधा पतल में ही रह गया। नैणा माता मंदिर सरकीधार में मुंडन संस्कार में हुई इस मौत से संस्कार की खुशियां एकाएक शोक में बदल गई। नैणा माता मंदिर सरकीधार में 82 वर्षीय यदुपति निवासी गोहर मुंडन संस्कार में आए थे। जानकारी…
Read MoreAuthor: ibindiannews
पोलिंग बढ़ाने को दें जोर : चौहान
बिलासपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश नरेंद्र चौहान ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर देने के आदेश दिए हैं। वह बिलासपुर में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने आदेश दिए कि पोलिंग पार्टियों को पूरी तैयारी के साथ समय पर रवाना करें। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सूचना प्रतिदिन संबंधित केंद्रीय पर्यवेक्षकों को भेजने के भी आदेश दिए। उन्होंने राजनीतिक दलों और मतदाताओं की शिकायतों का समय पर निपटाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक…
Read Moreउफ! अव्यवस्था ने बढ़ाई दुश्वारियां
बिलासपुर। समय: 12 बजे। स्थान क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर। दर्द में कराह रहा मरीज और इधर-उधर भटक रहे तीमारदार। ओपीडी में ताले लटके हुए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में यह कोई नई बात नहीं। अस्पताल प्रबंधन की अव्यवस्था ने मरीजों की दुश्वारियां बढ़ा दी है। मर्ज दूर करने के लिए आने वाले मरीजों का मर्ज यहां दूर होने की बजाए और बढ़ रहा है। शुक्रवार को इंडियन बुलेटिन ने क्षेत्रीय अस्पताल का दौरा किया तो खामियां ही खामियां पाई गई। मेडिकल स्पेशलिस्ट के अलावा जनरल ओपीडी के कई केबिनों में ताले लटके दिखे।…
Read More‘सोलर इलेक्ट्रा’ देख अचंभित हुए दर्शक
बिलासपुर। शिवा इंस्टीच्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी चांदपुर के दो दिनी राष्ट्रीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘फेस्टीनो बीट्स’ का आगाज हो गया है। संस्थान के अध्यक्ष बीआर शर्मा ने इसका विधिवत रूप से शुभारंभ किया। कार्यक्रम में संस्थान के मेकेनिकल छात्रों द्वारा तैयार सोलर कार आकर्षण का केंद्र बनी हई है। ‘सोलर इलेक्ट्रा’ नामक इस कार का उत्सव के शुभारंभ अवसर पर बाकायदा ट्रायल किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने तकनीकी प्रदर्शनी का भी जायजा लिया। प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल देख हर कोई अचंभित रह गया।…
Read Moreएक शिक्षक कैसे पढ़ाए 5 कक्षाएं
सलूणी (चंबा)। शिक्षा खंड सलूणी के अंतर्गत करीब एक दर्जन प्राइमरी स्कूल एक-एक अध्यापक के हवाले हैं। इस कारण स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। क्षेत्र की प्राथमिक पाठशाला झौड़ा, गरझिंडू, कियाणी, नगोर, सुनूह, भलोगी, छतरेड़, थलोगा, भिंग और द्रूड़ सहित एक दर्जन स्कूलों में पिछले करीब एक साल से एक-एक अध्यापक की सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से अधिकतर स्कूलों में 50 से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके बावजूद इन स्कूलों में दो शिक्षकों की तैनाती नहीं हो…
Read Moreराशन को तरसे लोग
तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा के तरेला नाले में पुल क्षतिग्रस्त होने से दो पंचायतों बोंदेड़ी व मंगली में एक सप्ताह से राशन नहीं पहुंच पा रहा है। इसके अलावा दुकानों में रोजमर्रा का सामान भी नहीं आ रहा। इससे करीब चार हजार की आबादी को दिक्कतें हो रही हैं। करीब एक हफ्ता पहले भूस्खलन के कारण चार पंचायतों को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हुआ था। इन चार पंचायतों की कुल आबादी 15 हजार के करीब है। हालांकि दो पंचायतों जुनास व गुईला के लिए वैकल्पिक मार्ग होने से यहां जरूरी…
Read Moreबैरावाली माता की यात्रा पर विवाद गहराया
चंबा। लक्ष्मी-नारायण मंदिर कमेटी ने बैरावाली माता लेकर आए वाद्य यंत्र बजाने वाले दल को 22 दिन के तय कार्यक्रम के तहत वापस लौटने का फरमान जारी कर दिया है। इस संबंध में जारी लिखित निर्देश के चलते इस दल में हड़कंप मच गया है। मंदिर कमेटी के मैनेजर देवी प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि परंपरा के अनुसार बैरावाली माता को पुजारी के साथ वाद्य यंत्र बजाने वाला दल 110 किमी. दूर तीसा उपमंडल में स्थित देवीकोठी से पैदल लाया जाता है। चंबा में पहुंचने के बाद माता अपनी बहन…
Read Moreवनमंत्री के गृह क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल
भरमौर (चंबा)। जिले के जनजातीय उपमंडल भरमौर में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का गृह क्षेत्र होने के बावजूद यहां के स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की भारी कमी चल रही है। लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इधर-उधर भागना पड़ रहा है। इस उपमंडल की 29 पंचायतों की 50 हजार से अधिक की आबादी दो सीएचसी व दो पीएचसी पर निर्भर है। हालांकि यहां 19 सब सेंटर भी खोले गए हैं, मगर स्टाफ की कमी के चलते यह संख्या दिखावा मात्र ही है। स्टाफ…
Read Moreविक्रमादित्य के सामने हुआ हंगामा
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा हलके से कांग्रेस पार्टी से बाहर चल रहे एक पूर्व विधायक के समर्थकों ने प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य के देहरा पहुंचने पर उनकी वापसी की मांग की। इस दौरान विक्रमादित्य की उपस्थिति में हंगामा भी हुआ। संबंधित नेता के समर्थकों ने विक्रमादित्य के सामने आरोप लगाया कि इलाके के कुछ कांग्रेसी इन नेता की वापसी में रोड़ा अटका रहे हैं। जबकि इन कांग्रेसी नेता के पास अपना एक बड़ा वोट बैंक है। समर्थकों ने विक्रमादित्य के सामने कहा कि यदि हमारा नेता बागी हैं तो हम…
Read Moreटांडा की निजी लैब पर बैठाई जांच
धर्मशाला। टांडा मेडिकल कालेज में चल रही एक निजी लैब पर सीएमओ कांगड़ा ने जांच बिठा दी है। एक निजी लैब में एचआईवी टेस्ट के बाद एक नेगेटिव मरीज को पॉजिटिव बता दिया था। ‘अमर उजाला’ ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इस मामले की सीएमओ का कार्यभार देख रहे एसएमओ अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं। जल्द ही जांच रिपोर्ट को टांडा के एमएस दिनेश सूद सीएमओ कांगड़ा को सौंपेंगे। टीएमसी कॉलेज में चल रही निजी लैब में एक मरीज की एचआईवी रिपोर्ट को पॉजिटिव बताया…
Read More