बंगाणा में भैंसों से लदा ट्रक पकड़ा

बंगाणा में भैंसों से लदा ट्रक पकड़ा बंगाणा (ऊना)। बंगाणा पुलिस ने नाके के दौरान एक भैंसों से लदे एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में ठूंस-ठूंस कर भैंसें भरी हुई थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बंगाणा थाना के एसएचओ महेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात पौने दो बजे के करीब बंगाणा पुलिस ने डुमखर में नाका लगा रखा था। इसी दौरान बड़सर की ओर से एक ट्रक आया। जिस पर…

Read More

एनएफएल की खाली जमीन पर लगेंगे नए उद्योग

नंगल (रुपनगर)। अकाली दल-भाजपा गठजोड़ ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए मतदाताओं से समर्थन अपील की। रोड शो के दौरान अकाली भाजपा के सांझे उम्मीदवार प्रेम सिंह चंदूमाजरा तथा मदन मोहन मित्तल ने शिरकत की। रोड शो जवाहर मार्केट, रेलवे रोड, अड्डा मार्केट, महावीर मार्केट होते हुए मेन मार्केट में खत्म हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। मेन मार्केट में अकाली भाजपा के उम्मीदवार चंदूमाजरा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियां जनविरोधी रही हैं, इसी कारण देश में बेरोजगारी, महंगाई और…

Read More

सपनो में हो जान तो पंखो से नही हौंसले से होती है उडान : दिव्या शर्मा

सपनो में हो जान तो पंखो से नही हौंसले से होती है उडान : दिव्या शर्मा

शिमला (वीरेन्द्र खागटा) शिमला प्रेस क्लब में उमंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दिव्या शर्मा ने मीडिया से रू ब रू होते हुए समाज को दी एक नई प्रेरणा ! इक्कीस वर्षीय दिव्या शर्मा 80 % तक दृष्टिहीन है ! ग्लूकोमा नामक बीमारी से पीड़ित होने के चलते दिव्या की आँखों की रोशनी लगभग ख़त्म ही हो चुकी है ! लेकिन हिन्दुस्तान में जन्मी इस बेटी के हौंसले 100 % बुलन्द है ! दिव्या नंगल (ऊना) की रहने वाली है दृष्टिहीन होने के बाबजूद भी दिव्या ने 10 वी …

Read More

हिमाचल में 17 केंद्रों पर होगी मतगणना

हिमाचल प्रदेश के 17 केंद्रों पर 16 मई को मतगणना होगी। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान के प्रस्ताव को भारत निर्वाचन आयोग ने मंजूरी दे दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस तथ्य से अवगत करा दिया गया है, जिससे वे अपने स्तर पर व्यवस्थाएं शुरू कर दें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार चंबा जिले के मिलेनियम पॉलीटेक्निक राजकीय कॉलेज सरोल में मतगणना होगी। कांगड़ा में आर्य डिग्री कालेज नूरपुर, शहीद विक्रम बत्रा डिग्री कालेज पालमपुर, राजकीय पोस्ट ग्रेजुएट…

Read More

कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौके पर मौत

तीन लोग गंभीर रूप से घायल चौपाल सराहां सड़क मार्ग पर एक कार हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं जिनकी हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक चौपाल के चफलाहं के पास बेगनआर कार नंबर एचपी 08-ए0 429 शाम करीब पांच बजे धबास मेले से जब अपने घर की ओर रवाना हो रहे थे तो गाड़ी को पार्किंग स्थल से निकालते सड़क से बाहर हो गई और करीब 200 फीट…

Read More

आठ सरकारी विभागों में 160 पदों पर होगी नियु‌‌क्ति

शिमला Updated @ 8:13 PM IST आयुर्वेद में मेडिकल अफसरों की खुली भर्ती हिमाचल प्रदेश के आठ सरकारी महकमों में भर्ती खुल गई है। आयुर्वेद में 101 मेडिकल ऑफिसर सहित 160 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 26 मई तक आवेदन आमंत्रित किए हैं जिन सरकारी महकमों में नियुक्तियां होनी है, उसमें मेडिकल एजूकेशन, गृह, लोक निर्माण विभाग, तकनीकी शिक्षा, पशुपालन, सैनिक कल्याण और टाउन एवं कंट्री प्लानिंग शामिल है। इसे लेकर आयोग ने विज्ञापन भी जारी कर दिया है। आयुर्वेद में…

Read More

और फोटो खिंचवाने के चक्‍कर में चली गई युवक की जान

बस से उतरकर खिंचवाने लगे फोटो मंडी में बनाला के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। तपती गर्मी के चलते आजकल प्रदेश में सैलानियों की भरमार है। शनिवार को पंजाब के मुक्‍तसर जिले के चार युवक मनाली घूमने जा रहे थे। इस दौरान मनाली रोड पर पड़ने वाले स्टेशन बनाला के पास बस रूकी। यहां साथ ही व्‍यास नदी बहती है। चारों युवक बस से उतरे और नदी के पास जाकर फोटो ‌खिंचवाने लगे। पैर फिसला और नदी में जा गिरा इस दौरान एक युवक का पैर फिसला और…

Read More

डीपी ने रची थी प्रधानाचार्य को फंसाने की साजिश

मंडी। सच न कभी दबा, न ही ईमानदारी कभी जाया गई। चरस के आरोप में साजिश के तहत फंसाए प्रधानाचार्य के मामले में भी एक बार फिर यह लाइनें सच साबित हुई हैं। पुलिस टीम ने साजिश के रचे इस भंवरजाल को उधेड़ दिया है। परत दर परत खंगालने के बाद अब प्रधानाचार्य को क्लीन चिट दे दी है। साजिश रचने वाला अब पुलिस हिरासत में है। गौरतलब है कि गाड़ागुशैणी के प्रधानाचार्य कमलेश गुप्ता को कुछ दिन पूर्व पुलिस ने उनकी कार से चरस बरामद कर गिरफ्तार किया था।…

Read More

आईटीआई छात्रों की खेलकूद स्पर्धा आरंभ

सुंदरनगर (मंडी)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्रों की नौंवी जिला स्तरीय चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को सुंदरनगर में आरंभ हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर के प्राचार्य आरके शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता मेें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना से खेलने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान समय में शरीर को स्वस्थ और सुदृढ़ रखने के लिए खेलें महत्वपूर्ण हैं। प्रतियोगिता में जिलाभर की 10 सरकारी और एक निजी आईटीआई के करीब 350 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।…

Read More

कनेहड़ गांव में आग से लाखों की क्षति

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की पिपली पंचायत के कनेहड़ गांव में शुक्रवार को सुबह एक मकान में आग लगने सामान जलकर राख हो गया। आगजनी में करीब पांच लाख की क्षति होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार कनेहड़ गांव के बहादुर सिंह के मकान में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अचानक आग भड़क गई। बहादुर सिंह ने बताया कि यह हादसा शार्ट सर्किट से हुआ। मकान में आग से सवा लाख की नकदी के अलावा दो लाख रुपये के गहने समेत अन्य सामान जल गया है। बहादुर ने…

Read More