चंबा। कोटपा व फूड सेफ्टी एक्ट के तहत सीएमओ डा. अशोक गुप्ता ने खाद्य निरीक्षक के साथ शहर के मुख्य बाजार में छापेमारी की। उन्होंने ढाबों और खाने-पीने की दुकानों से लेकर रेहड़ियों पर साफ-सफाई के साथ ही धूम्रपान किए जाने की जांच की। इस दौरान दुकानों में साफ सफाई की उचित व्यवस्था न होने पर चेतावनी दी गई। मौके पर दुकानों में धूम्रपान करते हुए लोग पकड़े गए। इस पर दुकानदारों के चालान काट कर जुर्माना वसूला गया। छापेमारी के दौरान किसी भी ढाबे में धूम्रपान निषेध के बोर्ड…
Read MoreAuthor: ibindiannews
पांगी भेजीं साढ़े तीन लाख की दवाएं
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जेनरिक दवाइयों की खेप भेज दी है। घाटी के स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को ये दवाइयां मुफ्त में बांटी जाएंगी। इससे लोगों को दवाइयों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। तीन लाख 55 हजार लागत की दवाइयों को वाया किश्तवाड़ से पांगी के लिए भेजा गया है। ये दवाइयां घाटी के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में वितरित की जाएंगी। मरीज वहां से फ्री में दवाइयां ले सकते हैं। पांगी भेजी जाने वाली दवाइयों की खेप जन औषधि केंद्र चंबा में रखी गई…
Read Moreलेह तक पहुंचाई जाएगी रेल : रामस्वरूप
कुल्लू/पतलीकूहल/मनाली। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रामस्वरूप शर्मा ने मनाली विधानसभा क्षेत्र का तूफानी दौरा कर बंदरोल, पतलीकूहल, जगतसुख, बुरूआ, मनाली आदि में जनसभाओं को संबोधित किया। अपने चुनावी दौरे में रामस्वरूप शर्मा ने वीरभद्र और प्रतिभा सिंह को आडे़ हाथ लेते हुए पूछा है कि वे बताएं कि अपने शासनकाल में उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए कौन विकासात्मक कार्य करवाए हैं? उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह दो बार मंडी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, लेकिन न तो…
Read Moreढालपुर मैदान में होगी सोनिया की रैली
कुल्लू। कुल्लू जिला के कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने के लिए चार मई को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी कुल्लू के ढालपुर मैदान में रैली करेंगी। मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी हर्ष महाजन ने बताया कि सोनिया गांधी चार मई को कुल्लू के ढालपुर मैदान में 11 बजे जनसमूह को संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को ही सोनिया गांधी की कुल्लू रैली के बारे में सूचना मिली है। रैली की तैयारियों को लेकर कुल्लू जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों की शनिवार को बैठक बुलाई गई। इसमें सोनिया गांधी की कुल्लू…
Read Moreपर्यटन स्थलों पर बनाए जाएंगे हट : कर्ण
बंजार (कुल्लू)। मंडी संसदीय चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के चुनाव प्रचार के लिए बंजार के विधायक कर्ण सिंह पांच कोठी सराज के ऐतिहासिक देव स्थल शुरूवताल पहुंचे। यहां उन्होंने देवता शृंगा ऋषि, अनंत बालूनाग तांदी, मारकंडेय ऋषि वलागाड़, माता पंचाली व देवता पझारी के के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। विधायक के पीआरओ टीसी महंत ने बताया कि इसके बाद विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जलोड़ी टनल प्रोजेक्ट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की खबर केवल अफवाह है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट…
Read Moreदो महत्वपूर्ण परीक्षाएं एक ही दिन, प्रतिभागी दुविधा में
कुल्लू/सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर तथा मेडिकल कॉलेज पुडुचेरी में प्रवेश परीक्षा एक ही दिन होने से प्रतिभागी मुश्किल में फंस गए हैं। दोनों परीक्षाओं में निर्धारित योग्यता रखने और आवेदन करने वाले परीक्षार्थी पशोपेश में हैं कि वे कौन सी परीक्षा में अपीयर हों। आठ जून को कृषि विद्यालय की बीवीएससी, बीएससी की प्रवेश परीक्षा के साथ पांडिचेरी के मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की परीक्षा भी होगी। ऐसे में इन परीक्षाओं में भाग लेने वाले हिमाचल के प्रतिभागियों को किसी एक परीक्षा में अनुपस्थित होना पड़ेगा। लाहौल-स्पीति जिले…
Read Moreलोगो वाले ऑटो में ही बैठें यात्री
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू के ऑटो ऑपरेटर्स की बैठक शनिवार को यूनियन अध्यक्ष आमरी ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान पीपल जातर मेले को लेकर ऑटो ऑपरेटरों को दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस दौरान ऑटो चालकों को निर्धारित रेट के हिसाब से किराया लेने के लिए कहा गया। कहा गया कि यदि कोई ऑटो चालक मनमाना किराया वसूलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि सभी ऑटो चालकों को लोगो नंबर जैसे के-1, के -2 लेना अनिवार्य होगा। शहर में लोगो लगे…
Read Moreछज्जू राम को सौंपी कुल्लू की कमान
कुल्लू। मंडी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के प्रचार में इंटक भी पूरी तरह जुट गई है। कुल्लू जिला इंटक के चुनाव प्रभारी राम लाल कुल्लवी ने बताया कि इंटक के कार्यकर्ता गांव-गांव में घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के लिए वोट मांगेंगे और उन्हें कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताएंगे। राम लाल कुल्लवी ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए इंटक कार्यकर्ताओं को चार जोनों में बाटा गया है। मनाली जोन की कमान दुर्गा दत्त, कुल्लू जोन की कमान छज्जू राम, बंजार…
Read Moreकई पर्यटन स्थल सैलानियों से कोसों दूर
खराहल (कुल्लू)। सूबे में कई मनोरम पर्यटन स्थल सैलानियों की कदमताल से कोसों दूर हैं। वजह, ये पर्यटन स्थल सुविधाओं के अभाव में काफी पिछड़े हुए हैं। इन पर्यटन स्थलों पर ट्रैकिंग के बहाने कुछ गिने-चुने सैलानी ही पहुंचते हैं। अगर सरकार इन पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर पहल करे तो स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कुल्लू-मनाली की हामटा पीक, भृगु एरिया, चंद्रखणी, दसहौर तथा मणिकर्ण की खीरगंगा आदि स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित नहीं किया गया है। ऐसे में हाई प्रोफाइल सैलानी…
Read Moreन स्टाफ, न सफाई और न ही सुविधाएं
अंब (ऊना)। 40 पंचायतें की 20 हजार आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए खोले गए खंड चिकित्सालय अंब में मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। हालात यह है कि यहां बेड कम होने के कारण एक ही बेड पर दो से तीन मरीज लेटाए गए हैं। अस्पताल के लिए बनी करीब 500 मीटर सड़क भी टूट गई है। खराब सड़क मरीजाें के मर्ज को और बढ़ा रही है। सुबह के 11.30 बजे तक इस कूड़े दानों की सफाई नहीं होती है। अस्पताल में एक ही स्वीपर होने…
Read More