चंबा बाजार में धुएं में उड़ रहे नियम

चंबा। कोटपा व फूड सेफ्टी एक्ट के तहत सीएमओ डा. अशोक गुप्ता ने खाद्य निरीक्षक के साथ शहर के मुख्य बाजार में
छापेमारी की।
उन्होंने ढाबों और खाने-पीने की दुकानों से लेकर रेहड़ियों पर साफ-सफाई के साथ ही धूम्रपान किए जाने की जांच की। इस दौरान दुकानों में साफ सफाई की उचित व्यवस्था न होने पर चेतावनी दी गई। मौके पर दुकानों में धूम्रपान करते हुए लोग पकड़े गए।
इस पर दुकानदारों के चालान काट कर जुर्माना वसूला गया। छापेमारी के दौरान किसी भी ढाबे में धूम्रपान निषेध के बोर्ड नहीं पाए गए हैं और अधिकतर ढाबों में मेज पर एस्ट्रे रखी पाई गई। ढाबों में सिगरेट व बीड़ी के टुकड़े पाए जाने पर ढाबा मालिकों के चालान
काटे गए।
छापेमारी के दौरान मुख्य बाजार में 10 चालान काटे गए और 1900 रुपये जुर्माना मौके पर वसूला गया। साथ ही बाजार में नाबालिग को तंबाकू पदार्थ न बेचे जाने वाले बोर्ड नहीं पाए गए। इस पर सीएमओ डा. अशोक गुप्ता और फूड इंस्पेक्टर दीपक ने दुकानदारों को जल्द दुकानों में धूम्रपान निषेध बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेहड़ी
मालिक रखे गए कूड़ेदान को ढक कर रखें और खीरे या अन्य
खाद्य वस्तुएं काटकर न सजाएं। ग्राहक के मांगने के दौरान ही खीरे काट कर दें। सीएमओ ने कहा कि अगर भविष्य में अनियमितताएं पाई जाती हैं तो सख्त
कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी के दौरान विभाग के कर्मचारी सतीश, अश्वनी व तिनवेश मौजूद रहे।

Related posts