शराब ठेकों के सेल्समैन बदले

कुल्लू। जिले के शराब के ठेकों पर की जा रही मनमानी वसूली पर आखिर प्रदेश के नंबर वन समाचार पत्र ‘उमर उजाला’ की मुहिम रंग लाई। शराब के मनमाने रेट वसूलने पर ‘अमर उजाला’ ने स्टिंग ऑपरेशन किया। इसका असर कुल्लू में दूसरे ही दिन देखने को मिल गया। ‘अमर उजाला’ के स्टिंग ऑपरेशन के बाद आबकारी एवं कराधान विभाग हरकत में आ गया।
आबकारी एवं कराधान महकमे ने जिले के शराब के ठेकों पर नजर रखने के लिए दो टीमों का गठन कर दिया है। यही नहीं, ठेकों से सेल्समैनों को भी बदल दिया गया है।
विभाग अधिकारियों का कहना है कि शराब के मनमाने दाम वसूलने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शराब ठेकों के सेल्समैन पर नजर रखने के लिए विभाग ने दो विशेष टीमों का गठन किया है। अनियमितता पाने जाने पर ठेके का चालान काटा जाएगा। इसके अलावा विभाग ने जिले में ठेकों में रोजाना बिकने वाली शराब जैसे बैग पाइपर, ग्रीन लेवल, सिग्नेचर, रायल स्टैग, ओल्ड मांक आदि शराब के रेट बड़े-बड़े अक्षरों में डिस्पले करने के लिए कहा है। इसके अलावा 31 मार्च से पहले के स्टॉक पर विभाग ने नए प्रिंट रेट की स्टैंप लगाने को कहा है। ‘अमर उजाला’ के स्टिंग आपरेशन के बाद शराब ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।
इस संबंध में ईटीओ कुल्लू प्रेम चंद ठाकुर का कहना है कि शराब के प्रिंट रेट से ज्यादा दाम वसूलने वालों पर नजर रखने के लिए विभाग ने दो टीमों का गठन किया है। प्रिंट रेट से ज्यादा दाम वसूलने वालों के चालान काटे जाएंगे। इसके लिए 25 हजार रुपये तक चालान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राशब ठेकों पर ज्यादा बिकने वाली शराब के दाम बड़े अक्षरों में डिस्पले करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिस भी ठेके पर नियमों का पालन नहीं होगा, उस के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related posts