मंडी। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को जमा-दो वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया। वाणिज्य संकाय में जिला मंडी से कोई भी विद्यार्थी मेरिट सूची में स्थान हासिल नहीं कर पाया है। वोकेशनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल जोगिंद्रनगर के छात्रों का मेरिट में दबदबा रहा। साइंस संकाय की मेरिट में निजी स्कूल आगे रहे। वाणिज्य संकाय की टॉप टेन लिस्ट में जिला मंडी के सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों में से कोई भी स्थान हासिल नहीं कर पाए। साइंस संकाय में न्यू क्रिसेंट…
Read MoreAuthor: ibindiannews
16 मई तक जिले भर में धारा 144 लागू
बिलासपुर। चुनावों को शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रदेश में लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत सात मई से 16 मई तक जिले भर में धारा 144 लागू रहेगी। मंगलवार को बिलासपुर में लोकसभा चुनावों के चलते विस्फोटकों, तेजधार हथियारों को साथ लेकर चलने पर पाबंदी रहेगी। मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के दृष्टिगत जिला दंडाधिकारी ने डा. अजय शर्मा ने मंगलवार को धारा के लागू करने के निर्देश जारी कर दिए है। उन्होंने कहा मतदान के बाद से 16 मई तक जिले भर में…
Read Moreलोस चुनाव के लिए बिलासपुर सील
बिलासपुर/घुमारवीं। लोकतंत्र के महापर्व का समय आ गया है। बुधवार को होने वाले मतदान के लिए निर्वाचन विभाग ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली है। निष्पक्ष एवं स्वतंत्र तरीके से चुनावी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिलाभर में 2200 से अधिक सरकारी कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुरक्षा के चलते तीन अर्धसैनिक बलों की कंपनियां और 1100 से अधिक पुलिस-होमगार्ड के जवानों का बूथों पर पहरा रहेगा। लोकसभा चुनाव-2014 के मद्देनजर जिला बिलासपुर को 39 सेक्टरों में बांटा जाएगा। बुधवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक…
Read Moreउद्योगों को पंख नहीं लगा पाई सरकार
बिलासपुर। प्रदेश से क्या औद्योगिक घराने रूठ गए हैं या राज्य सरकार की नीतियां उद्योगपतियों को रास नहीं आ रही? हिमाचल में घटते उद्योग इसी ओर इशारा कर रहे हैं। राज्य में ‘सत्ता’ किसी भी दल की रही हो, लेकिन उद्योग बढ़ाने को खास कदम नहीं उठाए गए। औद्योगिक पैकेज का मसला अभी तक केंद्र में लटका हुआ है। इस मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप के अलावा कोई खास नहीं कर पाई। सेंट्रल कैपिटल सब्सिडी का हाल ही में केंद्र ने ऐलान किया है। जानकार कहते हैं कि महज 15…
Read Moreगांव में चोरी करते रंगे हाथ धरे आठ चोर
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के तहत पपलाह में चोरी का प्रयास कर रहे दो नाबालिगों सहित आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। चोर गांव में सोमवार को दिन दहाड़े चोरी का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों ने शक होेने पर उन्हें दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उनके पास एक गाड़ी भी है। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। बताया जा रहा है कि सभी पंजाब राज्य के रहने वाले हैं।…
Read Moreगोबिंदसागर में शव मिलने से सनसनी
नयनादेवी (बिलासपुर)। तीन मई से लापता हुए कोठी हरयाला स्कूल के वाटर कैरियर का गोबिंदसागर में शव बरामद हुआ है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। नकराणा पंचायत के समीप गोबिंदसागर में लोगों ने शव को बहते हुए देखा। इसकी सूचना तुरंत को पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन आरंभ कर दी है। मृतक की पहचान छोटू राम (35) पुत्र बुद्धिराम निवासी नकराणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाल कर क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए…
Read More62 बिस्तरों पर 101 मरीज
चंबा। जिला अस्पताल में एक-एक बेड पर तीन-तीन मरीजों का उपचार चल रहा है। अस्पताल में बिस्तरों की कमी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। इससे मरीजों को करवट बदलना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दर्द कम होने की बजाय अधिक बढ़ जाता है। मरीजों की संख्या बढ़ने से वार्ड में सेवाएं दे रही स्टाफ नर्सों को भी परेशानी हो रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल की चौथी मंजिल में कुल 62 बिस्तरों में 101 के करीब मरीज उपचाराधीन थे। एक बिस्तर पर तीन-तीन मरीज होने…
Read Moreडाक्टर छुट्टी पर, इलाज को भटकते रहे
चंबा। डाक्टरों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल में एक साथ पांच डाक्टर छुट्टी पर चले गए हैं। इसके कारण मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में अफरा-तफरी मच गई। एक साथ पांच चिकित्सकों के छुट्टी पर जाने से जहां आम आदमी परेशान हुए, वहीं स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं। इससे ने केवल मरीज व उनके तीमारदार परेशान हुए, बल्कि ड्यूटी दे रहे डाक्टरों पर बाकी ओपीडी का बोझ पर आ गया। इसके चलते वे सभी मरीजों को पर्याप्त समय भी नहीं दे पाए। खासकर जिला अस्पताल की फीमेल व…
Read Moreमहंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ देंगे वोट
चंबा। जिला चंबा के नए मतदाता मतदान करने के लिए काफी उत्साहित हैं। युवा अपने मताधिकार से देश में एक मजबूत सरकार बनाना चाहते हैं। सात मई को पहली बार लोकसभा चुनाव में मतदान कर रहे विकास ने बताया कि वह मतदान करने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह ईमानदार व स्वच्छ छवि वाले नेता को वोट देकर मजबूत सरकार बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चि करेंगे। सन्नी ने बताया कि वह पहली बार मतदान करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे प्रत्याशी को मतदान करेंगे,…
Read Moreअपहरण करने के बाद नाबालिग से दुराचार
तीसा (चंबा)। स्थानीय थाना में एक नाबालिग लड़की से दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नाबालिग को शादी के इरादे से अपहरण करने के बाद उससे दुराचार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो मई को मंगली क्षेत्र का एक युवक टिकरीगढ़ जातर मेले से एक 15 वर्षीय लड़की को भगाकर ले गया था। लड़की के गायब होने पर घरवालों ने उसकी सभी जगह तलाश की। लड़की का अता-पता न चलने पर उसके घरवालों ने सोमवार को…
Read More