लापता मरीज न मिलने पर अस्पताल में प्रदर्शन

थुरल (कांगड़ा)। स्थानीय अस्पताल से पिछले पांच दिन से लापता मरीज के तीमारदारों ने मंगलवार को थुरल अस्पताल के सामने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, और थाना लंबागांव के प्रभारी ने लोगों को शांत किया। जानकारी के अनुसार थुरल अस्पताल में 29 मई को कौना पंचायत के गांव अप्पर सुरघूणी निवासी शाली राम (52) बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल करवाया था। लेकिन, वह उसी रात करीब एक बजे अस्पताल से लापता हो गया था। जिसका पता चलते ही शाली के पुत्र अमित कुमार ने…

Read More

दुकान से गुटका-खैनी के पैकेट बरामद

कुल्लू। जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल के समीप एक करियाना की दुकान से पुलिस ने प्रतिबंधित गुटका, खैनी तथा पान के 408 पैकेट बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद किए हुए गुटका-खैनी पैकेट को सीलकर स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा शाखा को जांच के लिए सौंप दिए हैं। उधर, खाद्य सुरक्षा शाखा की जिला फूड इंस्पेक्टर भविता टंडन ने इन गुटका, खैनी पान के पैकेटों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल के समीप एक करियाना स्टोर पर…

Read More

इस्राइली ड्रग तस्करों की सजा माफी अपील खारिज

हिमाचल के कुल्लू से चंडीगढ़ के रास्ते डेढ़ क्विंटल चरस हॉलैंड ले जाने के आरोप में सजायाफ्ता इस्राइली नागरिक लिओर अबी बेन मोयल एवं एंड्रीव जीरी को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर करार देते हुए सजा माफी की अपील खारिज कर दी है। दोनों को कुल्लू के नरेंद्र कुमार गुप्ता समेत जिला अदालत द्वारा 30 जुलाई 2011 को उनसे फरवरी 2005 में पकड़ी गई चरस के कारण एनडीपीएस एक्ट के तहत स्पेशल जज एनसीबी ने 16-16 साल की कैद एवं दो-दो लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई…

Read More

2.20 करोड़ से होगी पानी की समस्या हल

खराहल (कुल्लू)। पानी की किल्लत से हमेशा जूझती रही खराहल घाटी के लोगों को जल्द ही इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद बंधी है। आईपीएच महकमे ने 2.20 करोड़ की लारी-मनारी-देवधार पेयजल का कार्य शुरू कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि इस स्कीम के बनने से ग्राम पंचायत नेउली के दर्जनों गांव के ग्रामीणों के हलक तर होंगे। सरकार की ओर इस स्कीम के 2.20 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। घाटी के गांव देवधार, कुटलुपदर, कालुरूआड़, बदलोगी, चतानी, मनारी, लारी, कोट, ठेगाराशरण तथा देनीधार आदि गांवों के…

Read More

ग्रीन टैक्स के विरोध में केलांग में रैली

केलांग। रोहतांग दर्रा होकर आवाजाही के दौरान प्रशासनिक अनुमित और ग्रीन टैक्स के विरोध में सोमवार को केलांग में पंचायतीराज की तीनों संस्थाओं के साथ होटल और टैक्सी यूनियन ने भी विरोध रैली निकाली। ट्रिब्यूनल के आदेश पर याचिका दायर करने वाली गैर सरकारी संस्था लाहौल स्पीति जनजातीय कल्याण समिति ने भी इसमें शिरकत की। छह माह की बर्फ की कैद से मुक्त हुए जनजातीय लोगों को अभी कुछ ही दिन हुए नहीं कि घर आने के लिए यहां की जनता पर परमिट की औपचारिकता डाल दी गई है। किसानों…

Read More

खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का कलेंडर जारी

कुल्लू। देव सदन में जिला स्कूली एवं क्रीड़ा संगठन की बैठक में वर्ष-2014 में होने वाली खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा उपनिदेशक जगदीश ने की। बैठक में जिला के सभी प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक, डीपीई और पीईटी समेत करीब 230 अध्यापक मौजूद रहे। बैठक में जिसमें जोनल स्तर की छात्राओं की प्रतियोगिता 24 से 26 जून, छात्राओं की 15 से 17 जुलाई जिला स्तरीय, छात्रों की 2 से 4 सितंबर दलाश में, छात्राओं की जिला स्तरीय 20 से 22 अगस्त नग्गर में, मेजर…

Read More

वाहन चलाते मोबाइल सुना तो कटेगा चालान

कुल्लू। जिला पुलिस अधीक्षक कुल्लू सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि जिला में यातायात एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बचत भवन कुल्लू में व्यापार मंडल, टैक्सी एवं ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों तथा अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ यातायात एवं कानून प्रबंधन पर एसपी सुरेंद्र वर्मा ने समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हादसों के लिहाज से हिमाचल प्रदेश भी काफी संवेदनशील है। हिमाचल प्रदेश में हर दिन चार लोगों की मौत सड़क हादसों के कारण हैं। हादसों का…

Read More

समता सैनिक दल का अधिवेशन 14 जून को

ऊना। समता सैनिक दल का 15वां राष्ट्रीय अधिवेशन 14 और 15 जून को स्थानीय निजी होटल में होगा। यह जानकारी आल इंडिया समता सैनिक दल के उत्तरी भारत के सचिव वरिंद्र कुमार ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि भारत रतन बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर द्वारा 13 मार्च 1927 को आल इंडिया समता सैनिक दल की स्थापना की गई थी। इस अधिवेशन में कोई व्यक्ति किसी भी जाति का हो या किसी भी धर्म का हो, वह भाग ले सकता है। लेकिन, उसे बाबा साहब के बताए मार्ग…

Read More

टूटने लगा लोगों के सब्र का बांध

टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के नंगल कलां में पेयजल समस्या का समाधान न होने पर लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है। लोगों में विभाग के प्रति रोष पनप गया है। वार्ड नंबर एक में पीने के पानी की समस्या को हल करने के लिए अब ग्रामीणाें ने बुधवार को 11 बजे टाहलीवाल आईपीएच कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। नंगल कलां के वार्ड नंबर एक से जसवंत सिंह, दिलदार सिंह, सुरेश कुमार, भूषण सिंह, विजय कुमार, रघुनाथ सिंह, राजमल, पुरुषोत्तम सिंह, ओंकार सिंह, माया देवी,…

Read More

बाजार में उतार-चढ़ाव, 7400 के ऊपर निफ्टी

बाजार में उतार-चढ़ाव, 7400 के ऊपर निफ्टी

नई दिल्ली: 2 दिन की रैली के बाद आज बाजार सुस्ती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बाजार में उठापटक दिखी। निफ्टी 7400 के नीचे भी फिसला। फिलहाल बाजारों में बढ़त दिख रही है। सेंसेक्स 53 अंक चढ़कर 24912 और निफ्टी 12 अंक चढ़कर 7428 के स्तर पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 0.7 फीसदी की मजबूती दिख रही है। रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1 फीसदी चढ़े हैं। मेटल, ऑटो, कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, पावर शेयर 0.7-0.3 फीसदी मजबूत हैं। बैंक, ऑयल एंड गैस, आईटी, तकनीकी, एफएमसीजी शेयरों पर हल्का…

Read More