बाजार में उतार-चढ़ाव, 7400 के ऊपर निफ्टी

बाजार में उतार-चढ़ाव, 7400 के ऊपर निफ्टी

नई दिल्ली: 2 दिन की रैली के बाद आज बाजार सुस्ती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बाजार में उठापटक दिखी। निफ्टी 7400 के नीचे भी फिसला। फिलहाल बाजारों में बढ़त दिख रही है।

सेंसेक्स 53 अंक चढ़कर 24912 और निफ्टी 12 अंक चढ़कर 7428 के स्तर पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 0.7 फीसदी की मजबूती दिख रही है। रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1 फीसदी चढ़े हैं। मेटल, ऑटो, कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, पावर शेयर 0.7-0.3 फीसदी मजबूत हैं। बैंक, ऑयल एंड गैस, आईटी, तकनीकी, एफएमसीजी शेयरों पर हल्का दबाव है।

निफ्टी शेयरों में एनएमडीसी, हिंडाल्को, जिंदल स्टील, बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, डीएलएफ, गेल, टाटा स्टील 2.3-1 फीसदी चढ़े हैं। दिग्गजों में एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, सेसा स्टरलाइट, टाटा पावर, कोल इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, एमएंडएम, डॉ रेड्डीज 1-0.5 फीसदी गिरे हैं।

Related posts