अमित शाह बने भाजपा के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली: अमितशाह ने भाजपा के नए अध्यक्ष की कमान संभाल ली है। भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक में उनके नाम पर आज मुहर लगा दी गई। राजनाथ सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अमित शाह के नेतृत्व में शानदार सफलता हासिल की है। वह संगठनिक क्षमता के धनी हैं।   इस प्रैस-कांफ्रैंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर लाल जोशी और नितिन गडकरी शामिल थे।

Read More

रेल मंत्री के पांच चौंकाने वाले खुलासे

बुलेट स्पीड से पढ़े गए बजट में रेल मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कई ऐसे तथ्यों का खुलासा किया, जिससे विपक्ष की त्योरियां चढ़ गईं। लेकिन इन तथ्यों ने चौंकाया भी। ये तथ्य ऐसे थे, जिन्होंने रेलवे की माली हालत से पर्दा उठा दिया। इनमें पिछली सरकारों के कारनामों का भी खुलासा था। आप भी पढ़िए रेलमंत्री सदानंद गौड़ा के रेल बजट की चौंकाने वाली बातें- एक रुपए की कमाई पर 94 पैसे खर्च रेलवे एक रुपए कमाने के लिए 94 पैसे खर्च करती है। इस प्रकार रेलवे के पास…

Read More

पकड़े गए चोर तो पकड़ी गई बीजेपी सांसद की ‘चोरी’ भी

भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह के घर से चोरी हुई नकदी और गहनों को पुलिस ने बरामद कर लिया है लेकिन इसके बाद वह एक नए विवाद में घिरते नज़र आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है जिनके पास से एक करोड़ पंद्रह लाख रुपये नकद, 600 अमेरिकन डॉलर, सोने और चांदी के गहने और छह मंहगी घड़ियां बरामद की गईं। कहां से आया पैसा पुलिस ने कहा है कि हिरासत में लिये गये लोगों में नवादा से सांसद गिरिराज…

Read More

पेड़ से झूलता मिला शव

बद्दी थाने के तहत मलपुर गांव के समीप एक प्रवासी कामगार शीशम के पेड़ में लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ डेड हाउस में रख दिया है। हिमाचल के साथ लगते राज्यों के पुलिस थाने व चौकियों को सूचित कर दिया है। मलपुर गांव के साथ लगते खेत में एक प्रवासी कामगारों को गांव के लोगों पेड़ से लटका हुआ देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को…

Read More

हिमाचल में खुली सिगरेट बिक्री पर लगेगा प्रतिबंध!

नहीं मिलेगी खुली सिगरेट हिमाचल में जल्द खुली सिगरेट की बिक्री जल्द बंद हो जाएगी। सिगरेट के अलावा अन्य तंबाकू उत्पादों की खुली बिक्री को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने की तैयारी में प्रदेश सरकार जुट गई है। कैबिनेट अगर प्रस्ताव को पारित कर देती है, तो हिमाचल खुली सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। योजना के तहत सिगरेट की बिक्री सिर्फ पैकेट में ही हो पाएगी। किशोरों में सिगरेट की आदत लगने से बचाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। तंबाकू रोधी…

Read More

सरकार ने कर्मचारियों की प्रमोशन पर लगाई सीलिंग

एसीपीएस में सरकार ने किया बड़ा बदलाव शिमला। हिमाचल सरकार ने 1.80 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन स्कीम (एसीपीएस) में बड़ा बदलाव किया है। एसीपीएस 8-16-24-32 या 4-9-14 के तहत सरकारी कर्मचारियों को अब अपने पूरे सेवाकाल में केवल तीन ही अपग्रेडेशन/इन्क्रीमेंट/प्रमोशन मिलेंगी। इसके बाद कर्मचारी 9 अगस्त, 2012 को जारी संशोधित स्कीम के तहत अगले हायर ग्रेड का लाभ नहीं ले पाएंगे। प्रधान सचिव (वित्त) डा. श्रीकांत बाल्दी की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को इस बारे निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों…

Read More

जोगिंद्रनदर-पठानकोट रेलमार्ग के नहीं बदले दिन

Advertisement:Replay Ad जोगिंद्रनगर (मंडी)। देश की सुरक्षा में अहम रोल अदा करने वाली और पर्यटन को बढ़ावा देने वाली अंग्रेजों के जमाने की जोगिंद्रनगर-पठानकोट रेलमार्ग के ब्राडगेज और नवीनीकरण का मामला फिर खटाई में पड़ गया। रेल बजट पेश होने से पहले लोगों में उत्साह था कि मोदी सरकार इस रेल लाइन के विस्तार को लेकर तोहफा देगी। जनता का कहना था कि कुछ भी हो जाए पर अब की बार इस रेल मार्ग के दिन बदलने वाले हैं। लेकिन रेल बजट के पेश होते ही लोगों को मायूसी हाथ…

Read More

खाई में गिरी टैक्सी, महिला श्रद्धालु की मौत

बिलासपुर के थाना सदर के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर गंभरोला के समीप टैक्सी गहरी खाई में लुढ़कने से महिला श्रद्धालु की मौत हो गई है। अन्य चार श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिमला के संदीप कुमार, नवीन कुमार, अर्चना, आनंद कुमार पटना बिहार, नर्मदा देवी रामपुर शिमला से श्री नयना देवी मां के दरबार में माथा टेकने टैक्सी ऑल्टो कार नंबर एचपी 01-ए -8448 से जा रहे थे कि चालक कमलेश जिला मंडी ने…

Read More

बच्ची काे पैसे दिखाकर ले गया और बन गया हैवान!

गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को छुड़ाया मलोखर (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के अंतर्गत सोलधा क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय छात्रा के साथ एक युवक ने कथित तौर पर दुराचार का प्रयास किया। सोमवार शाम हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी है। ग्रामीणों ने युवक को बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास करते हुए देखा और उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन आरंभ कर दी है। आरोपी की पहचान हमीरपुर जिला के…

Read More

आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्पर के पद भरेंगे

चंबा। ब्लॉक मैहला के अंतर्गत पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। इसके लिए बाल विकास विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 21 अगस्त तक आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना कार्यालय मैहला में जमा करवा सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी वीएस आर्य ने बताया कि ग्राम पंचायत रठियार के अंतर्गत वृत्त गजनुई के आंगनबाड़ी केंद्र चांझुाईं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, वृत्त कीड़ी के दलैई केंद्र में कार्यकर्ता, वृत्त लुड्डू के कुम्हारका में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं। इसके अलावा बंदला पंचायत के मैहला…

Read More