झेलनी होगी चुनौती दिल्ली की राजनीति में अपना पांव जमाना नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए आसान नहीं होगा। उनके सामने जहां अपने पार्टी के नेताओं की गुटबाजी को कुंद करने की चुनौती होगी वहीं, आम आदमी पार्टी के आधार को भी खत्म करना अहम होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से सामंजस्य भी बिठाना होगा। वहीं दिल्ली की राजनीति में हावी पंजाबी और वैश्य नेताओं की चुनौती भी झेलनी होगी। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सतीश उपाध्याय को अध्यक्ष की कुर्सी सौंप कर दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा…
Read MoreAuthor: ibindiannews
विदेशी कंपनी के नाम पर बिजनेसमैन से 25 लाख ठगे
विदेश कंपनी से मिलता-जुलता नाम साइबर शातिरों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जालसाजों ने नोएडा के एक व्यापारी के कारोबार की जानकारी ई-मेल हैक कर जुटाई और फिर असली कंपनी से मिलते-जुलते नाम की फर्जी कंपनी बनाकर सौदा तय कर लिया। इन जालसाजों ने व्यापारी से नेट बैंकिंग के जरिए 25 लाख रुपये की रकम बंगलूरू और लंदन बैंक के खातों में ट्रांसफर करा ली। व्यापारी को इस धोखाधड़ी का पता तब चला, जब असली कंपनी के अधिकारियों से उसकी बातचीत हुई। पुलिस के मुताबिक आरके…
Read Moreमंडी हादसे पर हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला
कोर्ट ने कॉलेज से कहा मुआवजा दो हिमाचल हाईकोर्ट ने वीएनआर विज्ञान ज्योति इंजीनियरिंग कॉलेज हैदराबाद की ओर से दायर उस आवेदन को खारिज कर दिया, जिसमें अदालत के आदेश को संशोधित करने की गुहार लगाई थी। अदालत ने ब्यास में बहे छात्रों के अभिभावकों को 2.5-2.5 लाख रुपये अदा करने के आदेश दिए थे। कॉलेज प्रबंधन ने तर्क दिया था कि मृतक छात्रों की ट्यूशन फीस 1.74 लाख रुपए वापस की जा रही है। इसके अलावा प्रत्येक छात्र के अभिभावकों को 2 लाख रुपए बीमा राशि भी दी जाएगी।…
Read Moreमोदी ने हिमाचल को दिया आईआईएम का तोहफा
प्रदेश में खुलेगा पहला आईआईएम रेल बजट में निराशा हाथ लगने के बाद अब प्रदेश को आम बजट में भी ज्यादा कुछ नहीं मिला है। वीरवार दोपहर पेश किए गए आम बजट में हिमाचल के लिए किसी तरह के विशेष पैकेज की घोषणा नहीं की गई। इस बजट में हिमाचल को सिर्फ एक आईआईएम मिला है। इसे स्थापित करने को लेकर जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह कहां स्थापित होगा और इस पर कितना बजट खर्च किया जाएगा, इसे लेकर भी जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। वहीं,…
Read Moreगुड न्यूज! 4275 युवाओं को रोजगार का मौका
शहरी आजीविका मिशन से मिलेगा रोजगार हिमाचल के 10 शहरों में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के जरिये इस साल 4275 युवाओं को स्वरोजगार मुहैया करवाया जाएगा। किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़ शेष सभी जिला मुख्यालय इस मिशन के तहत आएंगे। बीपीएल के अलावा आर्थिक तौर पर पिछड़े और कम आय समूहों के लोग भी इसमें पात्र होंगे। प्रदेश शहरी विकास विभाग के सचिव आरडी नजीम ने बताया कि इसके लिए विभाग लाभार्थी समूहों तक पहुंचने के लिए नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर्स की सेवाएं लेगा। 4275 युवाओं को…
Read Moreधर्मपुर में मनाया एबीवीपी का स्थापना दिवस
धर्मपुर (मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की धर्मपुर इकाई ने 65 वां स्थापना दिवस धूूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत सहमंत्री अरुण वर्मा ने की। उन्होंने एबीवीपी की विचारधारा से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। साथ ही रूसा प्रणाली को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। एबीवीपी ने धर्मपुर कालेज में बीएससी और कामर्स के प्राध्यापकों के रिक्त पदों को तुरंत भरने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में कॉलेज के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया था। लेकिन अभी तक यहां बिजली और पानी…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री से मिले शांता और विनोद खन्ना
पालमपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा में हवाई सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार और गुरदासपुर (पंजाब) के सांसद विनोद खन्ना ने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सेवाओं में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया। शांता ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे पर धुंध के कारण उड़ान को स्थगित करना पड़ता है। इस कारण उड़ान को वापस दिल्ली भेजना पड़ता है। कांगड़ा हवाई अड्डे पर धुंध की जानकारी देने वाला यंत्र लगाया…
Read Moreएचपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर
स्कूल में ही मिलेगा माइग्रेशन सर्टिफिकेट माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए जमा दो के छात्रों को अब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नई व्यवस्था लागू कर प्रदेश के करीब 71653 विद्यार्थियों को राहत प्रदान की है। 2014 में पास आउट होने वाले जमा दो के विद्यार्थियों को इस नई व्यवस्था का लाभ मिलेगा। 2014 में पास आउट होने वाले जमा दो के विद्यार्थियों को इस बार माइग्रेशन सर्टिफिकेट संबंधित स्कूलों में ही मिलेंगे। उन्हें बोर्ड के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और अपने स्कूल जाकर…
Read Moreस्थापना दिवस पर जाना संगठन का इतिहास
ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिले के सभी महाविद्यालयों में संगठन का स्थापना दिवस मनाया। ऊना डिग्री कॉलेज में भी कार्यक्रम हुआ। इसमें धीरज शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता के रुप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी। इस अवसर पर उन्होंने परिषद की ओर से अब तक किए गए महत्वपूर्ण आंदोलनों का भी खाका रखा। उन्होंने बताया कि परिषद का ध्येय राष्ट्र की एकता तथा अखंडता को बनाए रखना है। इसके लिए देश के 540 जिलों में संगठन के कार्यकर्ता…
Read Moreनाव में अभी बैठा ही था और तभी हुआ ये हादसा
नाव में भर गया पानी नाव में बैठकर गोबिंदसागर झील में उतरा युवक नाव के साथ डूब गया। हादसा लठियाणी घाट के पास हुआ है। डूबे युवक और नाव का कहीं पता नहीं चल सका है। युवक अपने दोस्तों के साथ लठियाणी घाट पर मौज- मस्ती करने आया हुआ था। इसी दौरान युवक घाट पर बंधी एक नाव में सवार हो गया। कुछ ही दूरी पर नाव में पानी भर गया और यह डूब गई। इधर, युवक को ढूंढने के लिए प्रशासन ने गोताखोरों को बुलाया है। प्रशासन के कुछ…
Read More