
धर्मपुर (मंडी)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की धर्मपुर इकाई ने 65 वां स्थापना दिवस धूूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत सहमंत्री अरुण वर्मा ने की। उन्होंने एबीवीपी की विचारधारा से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। साथ ही रूसा प्रणाली को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। एबीवीपी ने धर्मपुर कालेज में बीएससी और कामर्स के प्राध्यापकों के रिक्त पदों को तुरंत भरने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में कॉलेज के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया था। लेकिन अभी तक यहां बिजली और पानी का प्रबंध नहीं हो पाया है। इस वजह से नए भवन में अभी तक कॉलेज नहीं चल रहा। इकाई अध्यक्ष अजय कुमार ने कॉलेज की समस्याओं का तुरंत हल करने की प्रदेश सरकार से मांग की।
