जल्द भरेंगे पटवारी-कानूनगो के पद

चंबा। जिला चंबा में रिक्त पड़े पटवारियों के पद जल्द भरे जाएंगे। इन पदों पर राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त पटवारियों को दोबारा नियुक्ति दी जाएगी। इसी तरह कानूनगों के पद भी भरने के निर्देश दिए गए हैं। पुनर्नियुक्ति के तहत पटवारी को दस हजार और कानूनगो को 12 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने जिला के राजस्व अधिकारियों की बैठक में ये निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि तहसीलदार व नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र के राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त कर्मियों को इस संबंध में सूचित…

Read More

105 छात्रों के भविष्य पर तलवार!

नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। इसी सत्र से खुले राजकीय डिग्री कॉलेज नगरोटा सूरियां में बीए प्रथम वर्ष आर्ट्स संकाय में छात्र संख्या 105 हो गई है, लेकिन कॉलेज में मात्र एक शिक्षक की ही नियुक्ति हो पाई है। रूसा के तहत बीए प्रथम वर्ष आर्ट्स संकाय में सात विषय हैं। उन्हें पढ़ाने के लिए सात ही प्रवक्ताओं की जरूरत है। बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश प्राप्त रंजना, रवीना, शीतल कुमारी, वंदना कुमारी, श्वेता कुमारी, स्नेहा, ममता, प्रियंका पटियाल, नेहा पटियाल, अंजना देवी, दिव्या भारती, अंजली देवी, मंजू बाला, शिल्पा सन्याल, सोना…

Read More

जन्मतिथि के चक्कर में हजारों पेंशनरों को नहीं मिला लाभ

धर्मशाला। आयु प्रमाण पत्र न होने के कारण पेंशन भत्ता और अतिरिक्त पेंशन बढ़ोतरी का लाभ हजारों पेंशनरों को नहीं मिल पाया है। पेंशनरों ने अभी तक कोष विभाग में अपनी जन्मतिथि ही दर्ज नहीं करवाई है। पहले जन्मतिथि दर्ज न होने पर भी पेंशनर की मृत्यु के बाद घर के दूसरे व्यक्ति को पेंशन दी जाती थी। 1 अप्रैल 2014 से पेंशन भत्ता और अतिरिक्त पेंशन का लाभ पेंशनरों को तभी दिया जाना था, जब उनकी जन्मतिथि कोष विभाग में दर्ज होगी। परिणामस्वरूप कोष विभाग में पेंशनराें की जन्मतिथि…

Read More

‘एक बच्चा- एक पेड़’ का आगाज

कुल्लू। जिले में एक बच्चा- एक पेड़ कार्यक्रम का आगाज हो गया। कटराईं के जटेहड़ बिहाल में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुल्लू वरिंद्र ठाकुर ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य विधिक प्राधिकरण सेवा के मार्गदर्शन से वन और शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले के अन्य क्षेत्रों में भी ‘एक बच्चा- एक पेड़’ कार्यक्रम किया जा रहा है। वन मंडलाधिकारी कुल्लू बीएल नेगी ने बताया कि कुल्लू पार्वती तथा बंजार वन मंडल के माध्यम से 97 स्कूलों के विद्यार्थियों के सहयोग से 92 क्षेत्रों में पौधरोपण कार्यक्रम होगा। 14…

Read More

त्रिलोकीनाथ की हिना बेस्ट एथलीट

Advertisement:Replay Ad उदयपुर (लाहौल स्पीति)। उदयपुर में चल रही जिला स्तरीय छात्रा वर्ग की अंडर- 19 खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह में शिक्षा उप निदेशक प्रेमनाथ परशीरा मुख्य अतिथि रहे। छात्रा वर्ग के वॉलीबाल मुकाबले में सीसे स्कूल शांशा ने सीसे स्कूल उदयपुर को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। खो-खो में सीसे स्कू ल त्रिलोकीनाथ ने सीसे स्कूल शकोली को हराकर मुकाबला जीता। कबड्डी में त्रिलोकीनाथ ने तिंगरेट को हराया। बैडमिंटन में सीसे उदयपुर ने सीसे स्कूल केलांग को हराया। टेबल टेनिस मेें सीसे…

Read More

कहीं आपकी रसोई में तो नहीं ‘बम’

मैहतपुर (ऊना)। कहीं आप अपनी रसोई में बम तो नहीं ले जा रहे हैं? यह बड़ा सवाल इसलिए भी अहम है, क्योंकि काफी जद्दोजहद के बाद जो घरेलू गैस सिलेंडर आप अपने घर ले जाते हैं, उसके एक बड़े खतरे से शायद आप वाकिफ नहीं हैं। यही लापरवाही आपके परिवार को किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। एक्सपायरी डेट के गैस सिलेंडरों की सप्लाई ने गृहिणियों समेत उनके परिवारों का जीवन भी खतरे में डाल दिया है। इस तरह के गैस सिलेंडरों की शिनाख्त करके उन्हें तुरंत बदला जाना…

Read More

बीएससी फाइनल रिजल्ट में लड़कियों का कमाल

बीएससी में भटोली कॉलेज की जसप्रीत टॉपर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने मंगलवार देर शाम को बीएससी फाइनल ईयर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। यह 98 फीसदी रहा। ऊना जिले के भटोली कॉलेज की छात्रा जसप्रीत ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। लड़कियों ने पिछले परीक्षा परिणामों की तरह इस बार भी लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। मैरिट लिस्ट में 10 में से 6 पायदान पर लड़कियों का कब्जा है। जसप्रीत कौर ने 2000 में से 1813 अंक (90.65) लिए। डीएवी कॉलेज कांगड़ा की पल्लवी ने 1778 अंक…

Read More

..और पहाड़ पर नहीं चढ़ी ‘मोदी की रेल’

ऊना हमीरपुर रेल लाइन का होगा सर्वेक्षण मोदी सरकार के रेल बजट में ऊना हमीरपुर रेल लाइन के सर्वेक्षण का फैसला लिया गया है। रेल बजट के दौरान इस रेलवे लाइन को उन 18 नई रेल लाइनों की सूची में डाला गया है जिनका सर्वेक्षण कर रेल लाइन बिछाने की योजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा हिमाचल के लिए नई रेल बिछाने या पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए कोई नई ट्रेन चलाने संबंधी कोई फैसला नहीं लिया गया। इस तरह हिमाचल का आधुनिक रेल नेटवर्क से जुड़ने का सपना…

Read More

एचपीयू के खिलाफ गेट मीटिंग करेंगे कर्मी

शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) प्रबंधन के खिलाफ गेट मीटिंग कर रोष प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। समिति के अध्यक्ष हितेश्वर ठाकुर ने बताया कि कई बार विवि प्रबंधन के समक्ष कर्मचारियों की मांगें उठाई गई हैं। मगर बावजूद इसके मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया। विवि कर्मियों में प्रबंधन के खिलाफ रोष है। सोमवार को आयोजित समिति की बैठक में विवि प्रबंधन के खिलाफ गेट मीटिंग कर रोष प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है।…

Read More

निगम अफसरों को खटकने लगी कैदियों की कैंटीन

शिमला आरोप बेबुनियाद हैं। जेल महकमे की मोबाइल वैन शौचालय के खाली लेंटर पर खाना परोस कर खिला रही थी। कैंटीन संचालक 4 अगस्त तक लाइसेंस बना सकता है। – डॉ. उमेश भारती, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी जेल महकमे की मोबाइल वैन का फूड लाइसेंस जब्त करने के मामले में नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर पिंक एंड चूज की नीति पर नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। हालांकि मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कार्रवाई को…

Read More