90 चालान काट 16900 जुर्माना वसूला घुमारवीं (बिलासपुर)। थाना घुमारवीं के तहत बस स्टैंड घुमारवीं में घुमारवीं पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान छेड़ दिया है। अभियान के तहत वाहन चालकों को जागरूक किया गया, वहीं नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान भी काटे गए। 14 जुलाई से चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस ने वाहन चालकों को पंपलेट भी बांटे। थाना प्रभारी घुमारवीं सीता राम संधू ने बताया कि 14 जुलाई से 30 जुलाई तक यातायात जागरूकता अभियान…
Read MoreAuthor: ibindiannews
आईआरडीपी के चयन में अनियमितता!
आईआरडीपी के चयन में अनियमितता! बिलासपुर। आम आदमी पार्टी ‘आप’ ने आईआरडीपी परिवार चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया है। ‘आप’ का कहना है कि चयन प्रक्रिया में कहीं न कहीं लचीले नियम आडे़ आ रहे हैं। इसी कारण अपात्र परिवार लाभान्वित हो रहे हैं और पात्र आईआरडीपी में शामिल नहीं हो पा रहे। राजनीतिक रसूखदार और धनवान लोग भी आईआरडीपी को मिलने वाली योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। ‘आप’ ने मंगलवार को उपायुक्त डॉ. अजय शर्मा से मुलाकात कर उनके माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को इस…
Read Moreबैंक से निकालते लाख गायब
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी स्थित राज्य सहकारी बैंक की शाखा में एक व्यक्ति के करीब एक लाख रुपये गायब हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। लोक संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी प्रेम प्रकाश पुत्र देवी दत्ता निवासी चुवाड़ी ने बताया कि मंगलवार को करीब 12 बजे उसने एसबीआई बैंक से मैच्योर हुई एक लाख रुपये की एफडी को एसबीआई शाखा चुवाड़ी से निकलवाया। इसके बाद कैश को सहकारी बैंक में जमा करवाने गया। बाउचर भरने के बाद सहकारी बैंक के काउंटर पर जैसे ही कैश निकालने को…
Read Moreकरोड़ों का बजट, फिर भी सड़क नहीं बनी
होली (चंबा)। होली इलाके की ग्राम पंचायत बजोल की पांच हजार आबादी आज भी सड़क व स्वास्थ्य सुविधा से वंचित है। सरकार की अनदेखी का शिकार इस पंचायत के लिए सड़क न होने से ग्रामीणों को बस पकड़ने के लिए करीब आठ किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ता है। वर्ष 2009 में इस पंचायत को सड़क से जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन एक साल बाद ही इसका काम बंद हो गया। इसके बाद यह काय आज तक दोबारा से शुरू नहीं हो पाया…
Read Moreइराक हिंसा पर आया दलाईलामा का पहला बयान
इराक, इजराइल और गाजा में चल रहे अशांत माहौल और हिंसा को लेकर तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने पहली बार अपना बयान जारी किया है। उन्होंने इन देशों में चल रही अहिंसा पर दुख व्यक्त किया है। कालचक्र से वापस धर्मशाला लौटने के बाद धर्मगुरु ने कहा कि इराक, इजराइल और गाजा में इस्लाम, बौद्ध, हिंदू, जैन, ईसाई आदि विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं। ये सभी धर्म हमें प्यार, दया, क्षमा, सहनशीलता और भाईचारे का संदेश देते हैं। अगर इन धर्मों को मानने वाले लोग ऐसे अहिंसक कृत्यों में संलिप्त…
Read Moreधर्मशाला कॉलेज में फिर चले लात, घूंसे
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में एसएफआई और एबीवीपी के बीच लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं से मारपीट की घटना सामने आई है। इसके चलते कॉलेज में तनाव का माहौल पैदा हो गया। कॉलेज में पढ़ने आने वाले विद्यार्थी भी रोज की घटनाओं को देखकर सहमे हुए हैं। मंगलवार को छात्र गुटों में हुई लड़ाई के बाद पुलिस के सामने भी एसएफआई और एबीवीपी के कार्यकर्ता आपस में उलझ पड़े और एक दूसरे से हाथापाई करने लग पड़े। पुलिस ने बीच…
Read Moreनवोदय सेलेक्शन टेस्ट का परिणाम घोषित
कुल्लू। सीबीएसई नई दिल्ली की ओर से ली गई जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2014 में छठी कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय कुल्लू के लिए 40 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। ये सभी विद्यार्थी जवाहर नवोदय कुल्लू में वर्ष 2014-15 के शैक्षणिक सत्र में दाखिला ले सकते हैं। यह जानकारी मंगलवार को नवोदय विद्यालय कुल्लू के प्रधानाचार्य ने प्रेस को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के रोल नंबर इस प्रकार हैं। ए 00306,…
Read Moreयुवक से 26 किलो नागछतरी पकड़ी
15 मील में गश्त पर थी पुलिस टीम जड़ी-बूटी को बाहर भेजने की फिराक में था शातिर दुर्लभ बूटी के दोहन पर देवताओं ने भी लगाई है रोक पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के समीप 15 मील में पुलिस ने एक युवक के कब्जे से 26 किलोग्राम नागछतरी पकड़ी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया है। उसके खिलाफ वन अधिनियम की धारा 41, 42 और भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत केस दर्ज कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। उसे अदालत में पेश…
Read Moreकक्षाएं शुरू हो गईं पर प्रवक्ता नहीं
हरिपुर (कुल्लू)। स्थानीय महाविद्यालय में मंगलवार को एनएसयूआई ने धरना प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के छात्रों ने कॉलेज में खाली चल रहे प्राध्यापकों के पदों को लेकर जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि विज्ञान की कक्षाएं शुरू हो गईं परंतु अभी तक अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं। एनएसयूआई के छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि महाविद्यालय में छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद नहीं किया गया तो दो दिन बाद वे कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रोहित महाजन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा…
Read Moreश्रीखंड यात्राः पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुए दो बड़े खुलासे
श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की मौत के कारणों का पता चल गया है। जानकारी के अनुसार अधिक ठंड लगने और ऑक्सीजन की कमी होने के कारण इनकी हुई है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। श्रीखंड यात्रा के दौरान अब तक पांच श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। सभी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। ठंड और ऑक्सीजन कम होने का कारण मौसम के खराब रहने और बर्फबारी का होना है। एसडीएम आनी नीरज गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सभी…
Read More