अंब अस्पताल में बायो केमिस्ट्री लैब बनेगी, कैंटीन की सुविधा भी मिलेगी

अंब (ऊना)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंब में मरीजों को अब महंगे टेस्ट नहीं करवाने पड़ेंगे। अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल परिसर में बायो केमिस्ट्री लैब स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस लैब में आउटसोर्सिंग के माध्यम से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। अस्पताल में अन्य टेस्ट पुरानी दरों पर ही होंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंब की रोगी कल्याण समिति का मंगलवार को वर्ष 2014-15 का करीब 32 लाख 49 हजार रुपये का बजट पारित कर दिया गया। मंगलवार को अंब में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में वित्त आयोग…

Read More

हिमाचल में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 23 और 24 जुलाई को प्रदेश के मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आने वाले छह दिनों तक राज्य भर में दरमियानी से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। ऊंचाई वाले इलाकों में भी सामान्य बारिश होगी। मंगलवार को राजधानी सहित कई इलाकों में बारिश हुई। शिमला में 22.0, धर्मशाला में 4.2, सोलन में 5.0, कांगड़ा में 22.0 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। पूरे…

Read More

तिहाड़ में ही रहेंगे सुब्रत राय, नहीं मिली जमानत

नई दिल्लीः सहारा सुब्रत राय की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज कर दी गई है। सुब्रत राय 4 मार्च से तिहाड़ में बंद हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सहारा की तरफ से पैसे जमा कराने के लिए कोई प्रॉपर्टी बेचने की बात कही गई थी लेकिन कोई पहल दिखाई नहीं दे रही है। सहारा की ओर से दलील दी गई है कि प्रॉपर्टी की जितनी कीमत लगाई गई है वो उससे कम में उसे बेचने को तैयार नहीं है। सुब्रत राय को 40000 करोड़ रुपए सेबी को जमा…

Read More

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 26000 के पार

मुंबई: बंबई शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार छठे दिन जारी रहा और सेेंसेक्स 311 अंक की छलांग के साथ 26,000 अंक के स्तर को पार कर गया। कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों तथा विदेशी कोषों का प्रवाह जारी रहने से सेेंसेक्स ने एक बार फिर 26,000 अंक का स्तर हासिल किया है। अब तक सेंसेक्स ने दूसरी बार 26,000 का आंकड़ा पार किया है। मजबूत रुख के साथ खुलने के बाद बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 310.63 अंक या 1.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,025.80…

Read More

‘आप’ ने दी अखिलेश को चेतावनी

नई दिल्ली: मोहनलालगंज में महिला के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को यूपी के सीएम अखिलेश यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि इस घटना का खुलासा नहीं हुआ तो पार्टी प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन करेगी। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान पीड़िता के परिजनों को  25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है। संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की निकम्मी सरकार अपराधों को रोक नहीं पा रही है लेकिन विरोध प्रदर्शन करने वाले आम…

Read More

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने सानिया को 1 करोड़ का अनुदान देने की घोषणा की

हैदराबाद: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को आज तेलंगाना की ब्रांड दूत बनाया गया। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने यहां उद्योगपतियों के साथ बातचीत सत्र के दौरान नियुक्ति पत्र और एक करोड़ रूपए का चेक सानिया को प्रदान किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना को सानिया पर गर्व है जो खालिस हैदराबादी हैं। वह अंतरराष्ट्रीय टेनिस में पांचवें नंबर पर है और हम दुआ करते हैं कि वह नंबर वन बने।

Read More

दिल्‍ली सरकार के लिए पीएम मोदी ने की अहम बैठक

राजनाथ-गडकरी सरकार बनाने के पक्ष में दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर अंतिम फैसला लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को एक अहम बैठक की। इसमें दिल्ली भाजपा अहम नेताओं के साथ कई वरिष्ठ नेताओं सरकार बनाने को लेकर बनी रही स्थितियों पर चर्चा की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली में सरकार बनाने के पक्ष में दिखे। राजनाथ सिंह के अनुसार दिल्ली पर दोबारा चुनाव का बोझ डालना ठीक नहीं होगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी…

Read More

लॉर्ड्स में टूटा 121 साल यह पुराना रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने लॉर्ड्स टेस्‍ट मैच जीतकर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। लेकिन इस जीत में कई बेह‌तरीन रिकॉर्ड भी बने हैं तो कई टूटे भी हैं। सीरीज के दोनों मैच में टीम इंडिया का दबदबा था। लेकिन नॉटिंघम में पहले टेस्ट में इंग्लैंड पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों के दम पर मैच बचाने में सफल हो गया था। 28 साल बाद लॉर्ड्स में मिली जीत ने टीम इंडिया के हौंसले बुलंद कर दिए हैं और अब उसका लक्ष्य सीरीज में बढ़त को और मजबूत करने…

Read More

पाक ने फिर की गोलीबारी, एक जवान शहीद

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक बार फिर युद्घविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के सुंदरबनी इलाके की चकला पोस्ट में फायरिंग की गई है। फायरिंग में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की मौत हो गई। फाय‌रिंग में शहीद हुए जवान का नाम एन.के.चांग बताया गया है। यह जवान 3 नागा बटाल‌ियन से था। पिछले एक सप्ताह में पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा और लाइन ऑफ कंट्रोल पर कई बार गोलबारी की जा चुकी है। सप्ताह भर के भीतर दूसरे जवान…

Read More

नक्सलियों की उगाही राशि सुनकर चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आज लोकसभा में बताया कि उसे ऐसी सूचना मिली है कि नक्सलवाद प्रभावित राज्यों में नक्सली हर साल उद्योगपतियों, कारोबारियों और ठेकेदारों से करीब 140 करोड़ रूपये की उगाही कर रहे हैं। गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वामपंथी उग्रवादी समूह , विशेषकर भाकपा ‘माओवादी’ के बारे में सूचना मिली है कि वे नक्सली हिंसा से प्रभावित राज्यों में कारोबारियों, तेंदुपत्ता ठेकेदारों , सरकारी कर्मचारियों और विभिन्न अवैध खनन माफिया समूहों से…

Read More