ठियोग (रामपुर बुशहर) । ठियोग के साथ लगती छैला सड़क पर वीरवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर 300 फुट गहरी खाई में गिर गई । हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है । हादसा ठियोग छैला सड़क पर खोल गली के पास हुआ । पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब गाड़ी संख्या नंबर एचपी 09सी 2135 छैला की ओर जा रही थी तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी । हादसे में कार में…
Read MoreAuthor: ibindiannews
25 रुपये प्रति लीटर किए जाएं दूध के दाम
रामपुर बुशहर। किसान सभा ने क्षेत्र की मांगों को लेकर वीरवार को एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग की गई। किसान सभा ने दूध के दाम 25 रुपये प्रति लीटर करने की मांग की है। किसान सभा का आरोप है कि चाहे भाजपा हो या कांग्रेस कोई भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। आलम यह है कि क्षेत्र की दर्जनों सड़कें अभी भी पक्की नहीं हो पाई हैं। सरकारी विभागों में…
Read More‘चुनाव के पक्ष में नहीं दिल्ली का एक भी विधायक’
महज 10 दिन पहले भाजपा ने कहा था कि वो दिल्ली में सरकार बनाने के पक्ष में नहीं बल्कि नए चुनाव का सामना करेगी। लेकिन अब भाजपा के ही वरिष्ठ नेता जगदीश मुखी कह रहे हैं राज्य का एक भी विधायक दिल्ली में विधान सभा चुनाव के पक्ष में नहीं है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदारो में से एक जगदीश मुखी ने कहा है कि पिछले दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव और इस साल लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली इतने कम समय में…
Read Moreएक-दूसरे के गले लगकर कहा ईद मुबारक
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रमजान के पवित्र एक महीने के बाद मंगलवार को ईद त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ईदगाहों व मस्जिद परिसरों में नमाज-ए- ईद अदा की गई। मीठी ईद पर एक-दूसरे को गले लगा कर बधाई दी गई। एक दूसरे कौम के अजीजों ने भी मुस्लिम समुदाय के भाइयों को ईद की बधाई दी। मंगलवार को पांवटा के पिपलीवाला एवं मिश्रवाला ईदगार में सुबह से काफी भीड़भाड़ रही। दर्जनों मस्जिदों में भी सुबह 9 से करीब 11 बजे तक नमाज-ए-ईद अदा का करने वालों का तांता लगा…
Read Moreसीएम वीरभद्र के बचाव में उतरे ये चार बड़े मंत्री
सीएम वीरभद्र सिंह पर भाजपा के सीधे हमलों के बाद अब सरकार के चार कैबिनेट मंत्री मुख्यमंत्री के बचाव में उतर आए हैं। पहली बार सारे वरिष्ठ मंत्रियों ने अपने सीएम का बचाव किया है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री जीएस बाली, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने साझा बयान जारी कर भाजपा के हमलों को दुर्भावना से ग्रस्त करार दिया। इन मंत्रियों ने कहा कि वीरभद्र सिंह पर व्यक्तिगत आक्रमण करना भाजपा…
Read Moreऐसा था बस हादसे का आंखों देखा मंजर
कढारघाट घाटी का नजारा खौफनाक था। ऊपर सड़क से बस खाई में गिरी और बीच से टूटकर दो हिस्सों में बंट गई। बस के परखच्चे उड़ने से सवारियां दूर जा गिरी। ये इलाका सुनसान है। करीब आधे घंटे बाद लोग घटनास्थल पर पहंचे। नीचे मंजर दिल दहला देने वाला था। केवल तीन-चार यात्री ही थे जो कराहकर अपने जिंदा होने का सुबूत दे रहे थे। बाकी यात्री सदमे और चोट से दम तोड़ चुके थे। समय-3.30 बजे, खबर मिलते ही आसपास के गांवों से लोग भागते दौड़ते दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।…
Read Moreजीजा बना हैवान, अगवा कर करता रहा रेप
रिश्ते को शर्मसार करते हुए आरोपी जीजा डरा धमकाकर अपनी साली से दुराचार करता रहा। मामला हिमाचल के जिला मंडी के चैलचौक क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने युवती के साथ अमृतसर के ब्यास में दुराचार कर डाला। आरोपी पीड़ित युवती का रिश्ते में जीजा लगता है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुंदरनगर क्षेत्र के थुनाग में दुकान चलता है। यह कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के मामा की बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया। बाद में उसके साथ मनाली व अमृतसर के ब्यास में कथित दुराचार…
Read Moreबिलासपुर में ईद पर गले लगकर दी मुबारक
बिलासपुर। जनपद बिलासपुर में ईद-उल-फितर का उत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। लोगों ने इक-दुजे के गले मिलकर जहां मुबारक दी। मस्जिदों में अमनचैन और सलामती के लिए नवाज अता कर अल्लाह से दुआ की। मौके पर समुदाय के लोग पारंपरिक लिबास में दिखे। ईद-उल-फितर के मौके पर समुदाय ने एक दूसरे मिठाई देकर, गले भी मिले। नमाज अता कर हजारों नमाजियों ने अमन चैन की दुआ मांगी। बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर में मुख्य जामा मस्जिद में नमाज अता करने सैकड़ों नमाजी पहुंचे। कब्रिस्तान वाली मस्जिद के इलावा…
Read Moreछह माह से नहीं मिली मनरेगा मजदूरी
स्वारघाट (बिलासपुर)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना हांफने की कगार पर है। मनरेगा के तहत मजदूरों को छह माह बाद भी मजदूरी का भुगतना नहीं हो पाया है। पंचायतें भी बजट नहीं आने के कारण मनरेगा का भुगतना करने में असमर्थ हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार विकास खंड श्री नयना देवी जी स्थित स्वारघाट के तहत ग्राम पंचायत टरवाड़ के अंतर्गत गांव सिणवां साधां के रणजीत सिंह वर्मा, म्योठ के रामआसरा, मलौण के चुड़ा राम, कैहरियां के चरणुराम, किशन दयाल, गांव सिणवां साधां के बालकृष्ण, हरिजन बस्ती म्योठ…
Read Moreएक ही रात में टूटे दो दुकानों के ताले
बिलासपुर। सिटी चौकी के तहत शहर के रौड़ा सेक्टर में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया है। इस दौरान चोर कुछ एक वस्तुएं साथ भी ले गए। कोई भी महंगी वस्तु नहीं होने के कारण दुकान मालिकों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार शहर के रौड़ा सेक्टर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के बाहर स्थित बाबू राम की दुकान के ताले तोड़े। ठंडे की बोतलें, कुरकुरे, चिप्स, बिस्कुट सहित अन्य खाने पीने के सामान पर हाथ…
Read More