ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मां ज्वालामुखी का दरबार श्रावण अष्टमी के छठी, सप्तमी और अष्टम नवरात्र में 24 घंटे खुला रहेगा। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर न्यास ने यह निर्णय लिया है। श्रावण अष्टमी नवरात्र के पांचवें दिन ज्वालाजी मंदिर में जन सैलाब उमड़ पडा। करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेककर मां का आशीर्वाद लिया है। चौथे नवरात्र में श्रद्धालुओं ने 3 लाख 86 हजार 470 रुपये नकद और 51 ग्राम चांदी अर्पित की। इसके अलावा मंदिर में श्रद्धालुओं ने सैकड़ों की तादाद में…
Read MoreAuthor: ibindiannews
एटीएम कार्ड बदलकर 2.14 लाख निकाले
कुल्लू। पतलीकूहल में अज्ञात शख्स ने एक महिला का एटीएम बदलकर एटीएम से सवा दो लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने इस मामले में ठगी गई महिला के बयान के आधार पर शख्स के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस में दर्ज करवाई गई एफ आईआर में पतलीकूहल निवासी कटराईं की महिला ने कहा है कि 21 जुलाई को कटराईं स्थित एटीएम से वह पैसे निकालने गई थीं। उसी दौरान महिला ने साथ खड़े शख्स को अपना एटीएम…
Read Moreबिलासपुर में खुलेगा हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज
कुल्लू। बिलासपुर जिले में जल्द हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज खुलेगा। एनएचपीसी और एनटीपीसी ने प्रदेश के प्रिंसिपल सेक्रेटरी टेक्निकल एजूकेशन के संजय मूर्थि के साथ एमओयू साइन किया है। इसके तहत बिलासपुर में बनने वाले हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के एनएचपीसी और एनटीपीसी सरकार को 37.5-37.5 करोड़ प्रदान करेंगे। कॉलेज निर्माण को एक कमेटी बनाई गई है। इसमें सरकार के साथ एनएचपीसी और एनटीपीसी के अधिकारी भी सदस्य होंगे। इस हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज से जहां प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं प्रदेश में हाइड्रो प्रोजेक्टों को प्रशिक्षित युवा भी…
Read More110 ग्राम चरस के साथ आरोपी धरा
कुल्लू। भुंतर शहर के साथ सटे नरोगी जंगल के समीप पुलिस ने एक शख्स को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीएसआई मोहिंद्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे कि उसी दौरान नरोगी जंगल के समीप पुलिस ने शक के आधार पर एक शख्स को तलाशी के लिए रोका। पुलिस ने आरोपी से 110 ग्राम चरस बरामद की है। डीएसपी संजय…
Read Moreतेज बारिश से पालेचिंग नाले में बाढ़
जरी (कुल्लू)। मलाणा चरण-2 के एवरेस्ट प्राइवेट लिमिटेड पावर प्रोजेक्ट के डैम से ठीक ऊपर पहाड़ी पर बुधवार रात करीब तीन बजे तेज बारिश से पालेचिंग नाले में बाढ़ आ गई। तेज बारिश के कारण पालेचिंग नाले ने तबाही मचाते हुए क ई बीघा भूमि पर कटाव कर दिया। इसके अलावा बाढ़ में सैकड़ों स्लीपर बहने की भी सूचना है। जानकारी के मुताबिक मलाणा गांव के लिए निकाली जा रही सड़क के साथ लगने वाले पेड़ों के चरान का कार्य चला हुआ था। तेज बाढ़ के कारण ये सभी स्लीपर…
Read Moreफर्जी दस्तावेजों पर पांच बैंकों से लोन
ऊना। बैंक लोन गड़बड़झाले में बड़ा खुलासा हुआ है। बंगाणा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन लेने के आरोप में गिरफ्तार नटवरलाल ने पुलिस पूछताछ कई बड़े खुलासे किए हैं। यह शातिर अपनी पत्नी के साथ आस्ट्रेलिया में रहता है। ऊना में अंब मार्ग पर उसका एक होटल भी है। आरोपी करनैल राणा निवासी कोटला कलां ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया उसने केसीसीबी की पांच बैंक शाखाओं से फर्जी तरीके से लोन लिए हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने वीरवार को प्रेस वार्ता में कहा कि आरोपी ने दो…
Read Moreखुशखबरी : अंब में 165 करोड़ से लगेगा उद्योग
अंब (ऊना)। बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। अंब के घंघरूही में कास्टिक सोडा तैयार करने के लिए एक उद्योग की स्थापना होने जा रही है। यह उद्योग 165 करोड़ रुपये की लागत से लगेगा। इससे कई बेरोजगारों के लिए रोजगार के भी द्वार खुलेंगे। बताया जा रहा है कि उद्योग की स्थापना के बाद करीब 250 बेरोजगार यहां रोजगार पाएंगे। अप्रत्यक्ष रूप से भी कइयों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उद्योग विभाग से मंजूरी हासिल करने के बाद अब उक्त उद्योग को धारा 118 के तहत दी जाने वाली अनुमति…
Read Moreटैपों चालक ने श्रद्धालुओं को रौंदा
अंब (ऊना)। क्षेत्र के मुबारिकपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर एक तेज रफ्तार टैंपो ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को रौंद डाला। हादसे में छह श्रद्धालु गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक होशियारपुर निवासी हरमेश, पम्मी, मंजू, साक्षी, जयदीप, कालूराम, मंगत एवं अन्य श्रद्धालु पैदल माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक श्रद्धालुओं से भरे टैंपो संख्या पीबी 12 जी 2319 ने सामने से आ रही एक बस से बचते-बचते पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को अपनी…
Read Moreब्लेड मार थैले से पर्स उड़ाने की कोशिश
ऊना। स्थानीय बस अड्डे के नजदीक एक महिला के थैले में ब्लेड मारकर पर्स उड़ाने की कोशिश करती दो झपटमार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन महिलाओं ने खरीदारी करने आई एक महिला का बैग ब्लेड से काट डाला। दुकान में हुई इस वारदात का पता शिकार हुई महिला को उसी समय चल गया। थैले क ो ब्लेड से काटने के बाद पर्स दुकान में ही फर्श पर गिर गया। इससे लोगों को पूरा माजरा भांपने में देर न लगी। शोर मचाने पर दोनों आरोपी महिलाएं भाग…
Read Moreनाशपाती और सेब के दाम गिरने से बागवान चिंतित
रोहडू। सेब सीजन शुरू होते ही नाशपाती के दाम गिर गए हैं। पांच दिन पूर्व तक मंडी में नाशपाती के अच्छे दाम मिल रहे थे। अब दामों में सात सौ रुपये तक की गिरावट आई है। वहीं, सेब के दामों में भी कमी आई है। बागवानों को पांच दिन पूर्व तक रोहडू मंडी में नाशपाती के दाम एक हजार रुपये से 1300 रुपये तक मिल रहे थे। जो अब गिरकर चार सौ रुपये से अधिकतम छह सौ रुपये पर पहुंच गए हैं। दामों में आई भारी गिरावट से बागवान चिंतित…
Read More