एचआरटीसी की बस पलटी, चार लोग जख्मी

रोहड़ू। रोहड़ू से नारकंडा जा रही परिवहन निगम की बस टिक्कर से नौ किलोमीटर आगे लंबीधार में पलट गई। गनीमत यह रही कि बस सड़क से उतरने के बाद पेड़ से टकराकर रुक गई। इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार परिवहन निगम के रोहड़ू डिपो की बस एचपी 10 बी 7609 करीब पौने बारह बजे टिक्कर से आगे लंबीधार में अचानक सड़क से बाहर निकल गई और पलटकर पेड़ से टकरा गई।…

Read More

घुसपैठ का जवाब अब यहां से देगा भारत

भारतीय सीमा पर बार बार हो रही चीनी सैनिकों की घुसपैठ को रोकने और इस पर निगरानी रखने के लिए गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाने के संकेत दे दिए हैं। मंत्रालय जल्द ही हिमाचल के जिला स्पीति में एयरपोर्ट बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर सकता है। सीमा पार से बार-बार घुसपैठ और तिब्बत में रेल लाइन बिछने से चिंतित होकर नेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने स्पीति के रंगरीक में सामरिक लिहाज से एयरपोर्ट बनाने की जरूरत जताई थी। इसके लिए उन्होंने रक्षा मंत्रालय को पत्र भी…

Read More

हुर्रियत से बात करके पाकिस्तान ने ‘वार्ता पर पानी फेरा’: सुषमा

हुर्रियत से बात करके पाकिस्तान ने ‘वार्ता पर पानी फेरा’: सुषमा

न्यूयॉर्क: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि पिछले महीने इस्लामाबाद में भारत-पाकिस्तान के विदेश सचिवों की निर्धारित मुलाकात से कुछ दिन पहले हुर्रियत नेताओं के साथ बातचीत करके पाक ने ‘‘वार्ता पर पानी फेर दिया।’’ सुषमा स्वराज ने यहां जारी संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से अलग इब्सा (आईबीएसए) के विदेश मंत्रियों के साथ अपनी मुलाकात के बाद भारतीय संवाददाताओं को बताया ‘ ‘‘नई (नरेंद्र मोदी) सरकार ने एक नया संकेत दिया है। इसलिए उन्होंने (पाकिस्तान ने) वार्ता पर पानी फेर दिया और पूरा खेल बिगाड़ दिया।’’ विदेश मंत्री…

Read More

गठबंधन का टूटना काफी पीडादायक है: आदित्य ठाकरे

गठबंधन का टूटना काफी पीडादायक है: आदित्य ठाकरे

मुम्बई: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शिवसेना के साथ गठबंधन तोडऩे के एकतरफा फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने आज रात कहा कि यह काफी पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने ट्टिवट किया कि शिवसेना और भाजपा का गठबंधन टूटना काफी दुखदायी है। उन्होंने कहा कि वह अपने बचपन से ही शिवसेना और भाजपा का गठबंधन देख रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए था कि शिवसेना ने कठिन समय…

Read More

सुषमा का विश्व नेताओं के साथ वार्ता का दौर शुरू

सुषमा का विश्व नेताओं के साथ वार्ता का दौर शुरू

वाशिंगटन: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे दुनियाभर के देशों के विदेश मंत्रियों और राजनयिकों के साथ वार्ताओं का दौर शुरू कर दिया है। श्रीमती स्वराज ने इसी क्रम में कल मालदीव के विदेश मंत्री से भेंट की। सप्ताह के आखिर में उनका बंगलादेश के विदेश मंत्री से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। वह अब तक ब्रिटेन, सूडान, नार्वे, किॢगस्तान और नाइजीरिया के मंत्रियों से भी भेंट कर चुकी हैं।  सुषमा स्वराज अपनी 10 दिवसीय अमरीकी यात्रा के दौरान दुनिया…

Read More

MAKE IN INDIA’ व्यापारी बेखौफ हो करें निवेश, नहीं डूबने दूंगा पैसा: मोदी

MAKE IN INDIA’ व्यापारी बेखौफ हो करें निवेश, नहीं डूबने दूंगा पैसा: मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी महत्वाकांक्षी मुहिम ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की शुरूआत दिल्ली के विज्ञान भवन से की। मुहिम की शुरूआत वैबसाइट  ‘मेकइनइंडिया डॉट कॉम’ की लांचिंग के साथ हुई। कार्यक्रम की शुरूआत में देश-दुनिया के कई उद्योगपतियों ने इस मुहिम पर अपने विचार रखे। इस महत्वाकांक्षी मुहिम को शेर का कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 हजार से अधिक कंपनियों के 30 देशों से आए 500 मुख्य कार्यकारियों और देश के शीर्ष उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारत से उद्योगपतियों का विदेशों…

Read More

उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट में बदलाव

धर्मशाला। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा की वेबसाइट को बदल दिया गया है। वेबसाइट में आई तकनीकी खराबी के चलते विभाग ने यह कदम उठाया है। इसके चलते कांगड़ा जिला के स्कूल मुखिया और अन्य लोग उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित जानकारी नई वेबसाइट से ले सकेंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग उपनिदेशक कांगड़ा देश राज शर्मा ने बताया है कि तकनीकी कारणों से विभाग की वेबसाइट में बदलाव किया गया है। कार्यालय के सभी कार्य नई वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.डीडीएचईकांगडा.कॉम के माध्यम से होंगे।

Read More

‘अपनी आजादी के लिए चीन से खुद लड़े तिब्बत’

सेंटर फॉर पॉलिसी अल्टरनेटिव सोसाइटी के चेयरमैन एवं स्वतंत्र विचारक मोहन गुरु स्वामी ने कहा है कि तिब्बत को अपनी स्वतंत्रता की लड़ाई स्वयं लड़नी होगी। कोई बाहरी शक्ति तिब्बत की लड़ाई नहीं लड़ेगी। वह केवल तिब्बत को बाहरी शक्तियां केवल बल दे सकती हैं। भारत ने तिब्बती लोगों को रहने के लिए जगह दी है और समय-समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाता है। समय-समय पर चीन के साथ तिब्बत की स्वतंत्रता के मुद्दे पर बात भी करता है। धर्मशाला दौरे पर आए स्वतंत्र विचारक मोहन गुरु स्वामी ने मंगलवार…

Read More

आग की लपटों ने उसे दी दर्दनाक मौत

कुल्लू जिला के सुमली में हुई आगजनी की घटना में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। जबकि ढाई मंजिल का लकड़ी से बना घर भी जल कर स्वाह हो गया है। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि लोग चाह कर भी ईश्वर को नहीं बचा सके। हादसे के समय ईश्वर अपने कमरे में सो रहा था। मंगलवार को समूचे सुमली गांव में सायर का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया…

Read More

तनाव में आकर महिला ने निगला जहर, मौत

ऊना जिला के उपमंडल के तहत पंतहेड़ कस्बे में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। करीब चार साल पहले उक्त महिला की शादी जिला कांगड़ा के गांव बह ढोंटा में हुई थी। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला के कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले ही विवाहिता ससुराल से अपने मायके पंतेहड़ आई हुई थी।…

Read More