‘मुद्रा युद्ध’ शुरू हो चुका है विश्व में

‘मुद्रा युद्ध’ शुरू हो चुका है विश्व में

यू.पी.ए. सरकार दौरान वित्त मंत्री रहे प्रणव मुखर्जी ने एक बार अंतर्राष्ट्रीय मंच से विश्व भर के अर्थशास्त्रियों को सम्बोधित करते हुए चेतावनी दी थी कि यदि विश्व में आर्थिक मंदी इसी तरह गहराती रही तो एक दिन दुनिया को मुद्रा युद्ध का सामना करना पड़ सकता है। उनका यह कथन अब ठीक हो रहा प्रतीत होता है क्योंकि वित्तीय प्रवाह में आए भारी उतार-चढ़ाव से सभी देश परेशान हैं। 17 यूरोपीय देशों के समूह यूरो जोन की मुद्रा यूरो, जिसे डॉलर के बाद सर्वाधिक प्रयोग में लाया जाता है,…

Read More

दिल्ली पहुंचे ओबामा गर्मजोशी से किया स्वागत

दिल्ली पहुंचे ओबामा गर्मजोशी से किया स्वागत

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ भारत पहुंच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान एयरफोर्स वन पालम एयरफोर्स पर उतरा। ओबोमा की अगवानी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पालम एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। ओबोमा और मोदी ने एक-दूसरे के साथ गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाया और गले भी मिले। ओबामा तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। भारतीय दौरे पर ओबामा का तय कार्यक्रम- 25 जनवरी: सुबह 10.30 बजे राष्ट्रपति भवन में बराक ओबामा का औपचारिक स्वागत होगा, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका…

Read More

भारतीय रेलवे दे रहा है अपने यात्रियों को एक बड़ा ऑफर!

भारतीय रेलवे दे रहा है अपने यात्रियों को एक बड़ा ऑफर!

नई दिल्ली:भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को एक बड़ा ऑफर दे रहा है। दुनिया के आठ अजूबों में शामिल ताजमहल का दीदार करने वालों के लिए अच्‍छी खबर है। दुनिया के किसी भी शहर से ताजमहल देखने के लिए अब सीधा टिकट मिलेगा। भारतीय रेल यह सुविधा 25 दिसंबर से ट्रायल के तौर पर शुरू कर रही है। टिकट आईआरसीटीसी से बुक होगा। इस टिकट पर एक बार कोड भी रहेगा। आईआरसीटीसी ट्रेन के जरिये दिल्‍ली से आगरा का सफर करने वाले सैलानियों को पहले से ही टूर पैकेज दे रही…

Read More

PAN कार्ड और आधार कार्ड पर सरकार का बड़ा आदेश!

PAN कार्ड और आधार कार्ड पर सरकार का बड़ा आदेश!

नई दिल्ली: पैन कार्ड और आधार कार्ड को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई। अब 1 लाख की खरीददारी पर पैन कार्ड और आधार कार्ड अनिवार्य होगा। कालेधन पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित की गई एसआईटी ने अपने सुझावों में कहा है कि 1 लाख से ज्यादा की खरीदारी पर ग्राहक का पैन नंबर मांगा जाए और पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड लिया जाए। इसके साथ ही एसआईटी ने एक तय राशि से ज्यादा नकदी ले जाने पर लगाम लगाने और…

Read More

ISIS का ट्विटर एकाउंट चलाने का आरोपी भारतीय गिरफ्तार

ISIS का ट्विटर एकाउंट चलाने का आरोपी भारतीय गिरफ्तार

नई दिल्ली: बेंगलुरु पुलिस ने आईएसआईएस कनेक्शन के आरोपी मेहदी को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, न्यूज चैनल ‘चैनल 4’ ने दावा किया था कि बेंगलुरू में रहने वाला भारतीय ‘मेहदी महबूब बिस्वास’ आईएसआईएस का सबसे बड़ा ट्विटर एकाउंट को चला रहा था।  इसे आईएसआईएस का सबसे कामयाब ट्विटर एकाउंट @ShamiWitness बताया जा रहा है।  एनआईए और बेंगलुरु पुलिस ट्विटर के तार खंगालने में जुटी है। मुश्किल ये है कि मीडिया को इसकी भनक लगने के बाद ट्विटर एकाउंट बंद हो गया है। ब्रिटिश न्यूज चैनल ‘चैनल 4’ ने…

Read More

अखिलेश ने किया मोदी के पद चिन्हो का अनुसरण

अखिलेश ने किया मोदी के पद चिन्हो का अनुसरण

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी युवाओं से जुडऩे के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की राह पर चलना शुरु कर दिया है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर प्रचार और ‘गुड गवर्नेंस’ का नारा देकर सत्ता में आई मोदी सरकार की तर्ज पर अखिलेश यादव ने भी फेसबुक द्वारा युवाओं से जुडऩे की शुरूआत कर दी है। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को अखिलेश यादव के फेसबुक पेज पर ‘मेक आगरा योर्स- मेरा आगरा’ कांटेस्ट की शुरूआत कर लोगों से विचार मांगे हैं। यह पोस्ट…

Read More

रॉड से हमले में युवक लहूलुहान

पंजावर (ऊना)। क्षेत्र के भदसाली में आधा दर्जन लोगों ने मिलकर एक युवक पर रॉडों-लाठियों से हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। फ0से फौरन उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी होशियारपुर जिला के बताए जा रहे हैं, जो भदसाली में किसी देसी दवाखाने में काम करते हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वारदात के बाद से भदसाली में तनावपूर्ण माहौल बना है। जानकारी के अनुसार भदसाली निवासी सुनील कुमार शुक्रवार देर…

Read More

नौ हजार श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

चिंतपूर्णी (ऊना)। छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूणी में आश्विन नवरात्रों के दूसरे दिन 9 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। सुबह चार बजे प्रशासन ने मंदिर के कपाट खोल दिए। शुक्रवार को भी दर्शनों के लिए लगी लंबी लाइनें नदारद रहीं। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारों के साथ बड़े आराम से मां की पवित्र पिंडी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। पहले नवरात्र के दिन 8 लाख 51 हजार सात सौ तीन रुपये की नकदी मां के भक्तों की ओर से भेंट की गई। इसके अलावा तीन…

Read More

मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे बलि के पशु

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। नवरात्रों को लेकर सराहन के मां भीमाकाली मंदिर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर परिसर में इस बार बलि के लिए पशुओं का प्रवेश नहीं हो सकेगा। इससे पहले मंदिर परिसर में पशुओं को लाया जाता था, परंतु उनकी मंदिर परिसर में बलि नहीं दी जाती थी। मां भीमाकाली मंदिर में नवरात्रों को लेकर मंदिर प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है, ताकि यहां आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी…

Read More

तीन माह से नहीं मिली गैस सप्लाई

डंसा (रामपुर बुशहर)। नोग वैली की डंसा, लालसा, शिंगला और देवनगर पंचायताें में रसोई गैस के लिए परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोग तीन माह से गैस किल्लत से जूझ रहे हैं। इन पंचायतों में पिछले तीन महीने से गैस की सप्लाई नहीं आई, जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों हो रही हैं। लोगों के बार-बार शिकायत करने बाद भी रसोई गैस की समस्या का हल नहीं हो पाया है। इसके कारण क्षेत्र के लोगाें में गैस एजेंसी के प्रति रोष भारी रोष है। नोग वैली के लोगों में…

Read More