मुख्यमंत्री के कारण शर्मसार हुआ प्रदेश : भाजपा

ऊना: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सरकार के खिलाफ कई राजनीतिक प्रस्ताव पास किए। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा द्वारा रखे गए प्रस्ताव का अनुमोदन सचिव हंसराज तथा पायल वैद्य ने किया। पार्टी के मुख्य महाप्रवक्ता राजीव ङ्क्षबदल के मुताबिक पारित किए गए प्रस्ताव में कांग्रेस पार्टी के 4 वर्ष के कार्यकाल को काले अध्याय की संज्ञा दी गई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से प्रदेश…

Read More

पंजाब और कश्मीर के बाद अब हिमाचल में मिला भारत विरोधी संदेश लिखा गुब्बारा

शिमला: (वीरेन्द्र खागटा ) भारत को गंभीर नतीजा भुगतने की धमकी के उर्दू में लिखे संदेश वाला एक गुब्बारा मंगलवार को कांगड़ा जिले के टिब्बा गांव में एक खेत में मिला। एएसआई देवानंद ने बताया कि रमेश कुमार नामक व्यक्ति आज सुबह जब अपने खेत पर गया तो वहां उसे यह गुब्बारा मिला। उसने इंदोरा पुलिस थाने को सूचित किया। उन्होंने बताया कि उर्दू में लिखे इस संदेश में कहा गया है कि भारत को गंभीर नतीजा भुगतना पड़ेगा। यह संदेश एक कपड़े के टुकड़े पर लिखा है जो इस गुब्बारे…

Read More

छेड़छाड़ के बाद महिला को खाई में फैंका

पंडोह: सराज क्षेत्र की दुर्गम पंचायत कल्हणी में एक महिला के साथ छेड़छाड़ व ढांक से धक्का देकर गहरी खाई में फैं कने का मामला आया है। पर्वतीय महिला अधिकार मंच की राष्ट्रीय संयोजिका विमला विश्व प्रेमी ने बताया कि घटना 29 सितम्बर शाम 4 बजे की है जब महिला अपनी घासनी में घास काट रही थी। इसी दौरान एक युवक आया और उसके साथ छीना-झपटी करने लगा। जब महिला उस के काबू में नहीं आई तो उसने महिला को धक्का देकर गहरी खाई में फैंक दिया और भाग गया। पीड़ित…

Read More

बस के नीचे आने से महिला की मौत, पति घायल

रामपुर बुशहर: मिनी सचिवालय के सामने बस के टायर के नीचे आने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि बाइक चालक उसके पति को गहरी चोट आई है। घायल का खनेरी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। दुर्घटना का शिकार हुई महिला रामपति पत्नी विद्यासागर गांव रचोली तहसील रामपुर की रहने वाली थी। दोनों पति-पत्नी सोमवार सुबह करीब सवा 9 बजे रामपुर के समीप रचोली से खोपड़ी मंदिर दर्शन के लिए बाइक पर जा रहे थे। यह हादसा मुख्य बाजार के साथ मिनी सचिवालय के समीप हुआ। बाइक…

Read More

बाइक खाई में गिरी, अध्यापक की मौत

पधर: चौहारघाटी के हाई स्कूल तरस्वान में तैनात टीजीटी कला अध्यापक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर 3 बजे के बाद हुआ, जब अध्यापक रितेश स्कूल से छुट्टी होने के उपरांत वापस घर लौट रहा था। रितेश चौंतड़ा के मटरू का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रितेश स्कूल से छुट्टी होने के बाद बाइक में घर लौट रहा था कि धरमेहड़ से करीब 200 मीटर पीछे बाइक गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता…

Read More

अमेरिका ने की भारत द्वारा जलवायु समझौते के अनुमोदन की सराहना

वाशिंगटन, ( भाषा ): अमेरिका ने भारत द्वारा पेरिस समझौते का अनुमोदन किए जाने को ‘शानदार खबर’ बताते हुए कहा है कि इस समझौते का पूर्ण क्रियांवयन जलवायु परिवर्तन के कुछ सबसे बुरे प्रभावों से बचने में मददगार साबित होगा। भारत द्वारा जलवायु समझौते का अनुमोदन किए जाने के एक दिन बाद कल व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कल ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ”अमेरिका द्वारा सितंबर में इस समझौते का अनुमोदन किए जाने के बाद भारत का इससे जुडऩा इस साझा लक्ष्य की पूर्ति का…

Read More

पाक ने नियंत्रण रेखा पर फिर की जबर्दस्त गोलीबारी

जम्मू, (वार्ता) : पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आज फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बिना उकसावे के गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने यहां कहा,पाकिस्तान ने आज सुबह पांच बजे से नौशेरा सेक्टर में तीन स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से फायङ्क्षरग की और फिर मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना ने भी समान हथियारों का इस्तेमाल करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में अभी तक किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।…

Read More

आतंकवाद का मिलकर मुकाबला करेंगे भारत-सिंगापुर

नई दिल्ली, (भाषा): भारत और सिंगापुर ने आतंकवाद के खतरे का मुकाबला करने के लिए सहयोग बढ़ाने का निर्णय किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीमा पार आतंकवाद तथा बढ़ते कट्टरवाद को ‘गंभीर चुनौती’ करार दिया जिससे दोनों समाज के ताने-बाने को खतरा है। मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली एस लूंग के साथ वाणिज्य और निवेश सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि भारत और सिंगापुर के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग सामरिक भागीदारी का मुख्य क्षेत्र है। ली ने आतंकवाद…

Read More

भारत ने सिंधु समझौता तोड़ा तो इसे हमला माना जाएगा: पाकिस्तान

उड़ी आतंकी हमले के बाद भारत के सिंधु नदी समझौते की समीक्षा करने से पाकिस्तान में भारी बौखलाहट है। पाकिस्तान के राजनीतिक दलों ने कहा है कि भारत सिंधु संधि को तोड़ने का एकतरफा फैसला नहीं कर सकता है। पाक नेताओं ने कहा कि संधि तोड़ना पाकिस्तान पर हमला माना जाएगा। इस्लामाबाद में हुई सर्वदलीय बैठक में पाकिस्तान के नेताओं ने भारत पर बलूचिस्तान में दखल देने का आरोप भी लगाया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई राजनीतिक और संसदीय दलों के नेताओं की बैठक के बाद…

Read More

शराब पीना पड़ा महंगा, झगड़े के बाद चाचा की हत्या

ऊना पहले चाचा और भतीजे ने इकट्ठी शराब पी। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्साए भतीजे ने चाचा की जान ले ली। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला ऊना का है। यहां क्षेत्र के जाड़ला कोयड़ी में नशे में धुत्त भतीजे ने अपने ही चाचा को फर्श पर पटक कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान जाडला कोयड़ी निवासी 45 वर्षीय वेद प्रकाश के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।…

Read More