पंजाब कैबिनेट ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में 4245 पद भरने की दी मंजूरी

चंडीगढ़ कोरोना से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पंजाब मंत्रिमंडल ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े 3954 रेगुलर पद और चिकित्सा शिक्षा व अनुसंधान विभाग में 291 पद भरने की अनुमति दे दी। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि स्वास्थ्य विभाग में 3954 पदों में से 2966 पद पहले चरण में भरे जाएंगे जबकि बाकी 988 पद अगले चरण में भरे जाएंगे, जो 30 सितंबर 2020 को रिक्त होंगे। मंत्रिमंडल…

Read More

सेना की गोलीबारी से चार आतंकी ढेर, पाक के दो सैनिक भी मारे गए

श्रीनगर/कुपवाड़ा/बारामुला कुपवाड़ा में घुसपैठ नाकाम, जवाबी कार्रवाई पर पीओके में एक चौकी तबाह, कई सैनिक घायल अनंतनाग में जैश के दो स्थानीय दहशतगर्दों का सफाया, 24 घंटे में पांच आतंकी हुए ढेर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर फरकियां गली सेक्टर से घुसपैठ की बड़ी कोशिश सेना ने नाकाम कर दी। सेना की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए, जबकि एक घायल है। वहीं, अनंतनाग में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। इस बीच बारामुला जिले के नौगाम सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी के जवाब में पीओके…

Read More

रात्रि भत्ता और ओवरटाइम घोटाले की चल रही जांच, कैशियर हो गया लापता

चंबा एचआरटीसी चंबा डिपो में चालकों-परिचालकों का रात्रि भत्ता और ओवरटाइम डकारने के मामले की जांच के बीच डिपो का कैशियर सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले लापता हो गया है। मंगलवार को कैशियर ने सेवानिवृत्त होना था। कैशियर के लापता होने के बाद परिजनों ने काफी तलाश के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना चंबा में दी है। आरएम ने बताया कि कैशियर सोमवार दोपहर लंच करने गया था। इसके बाद नहीं लौटा। मामले की जांच को पहुंची शिमला और धर्मशाला की टीमें चार दिन से रिकॉर्ड खंगाल रही हैं।…

Read More

घूस मामला: चंडीगढ़ की फर्म के मालिक से विजिलेंस ने की पूछताछ

शिमला पीपीई किट सप्लाई के बदले पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एके गुप्ता की ओर से पांच लाख की घूस मांगने के वायरल ऑडियो मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने किट सप्लाई करने वाली चंडीगढ़ की फर्म बायोएड के मालिक जीएस कोहली से मंगलवार को लंबी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस मुख्यालय में कई घंटे चली पूछताछ के दौरान कोहली से इस बात को लेकर कई सवाल पूछे गए कि आखिर उसके एजेंट पृथ्वी सिंह के पास 50 हजार कहां से आए जिन्हें उसने डॉ. गुप्ता को बतौर घूस का एडवांस…

Read More

कौशल विकास और बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए फार्म जमा करने की अब ये होगी अंतिम तिथि

हमीरपुर बेरोजगारी और कौशल विकास भत्ते के फार्म जमा करवाने के लिए अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब लाभार्थी 31 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। जो लाभार्थी इन योजनाओं में भत्ता ले रहे हैं वे फॉर्म-सी जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। जो युवा इन भत्तों में विभिन्न कोर्स कर रहे हैं। उन्हें फार्म-सी पर रोजगार कार्यालय में जानकारी उपलब्ध करवानी होती है। इससे पूर्व के वर्षों में यह फार्म 31 मार्च तक जमा किए जाते थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण कई लाभार्थी फार्म जमा नहीं करवा पाए…

Read More

मुख्यमंत्री का पीएसओ बताकर महिला अधिकारी को दी धमकी, महिला अधिकारी ने मुख्य सचिव को की शिकायत

शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सचिवालय का कार्यालय एक बार फिर विवादों में हैं। सचिवालय में कार्यरत एक महिला अधिकारी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर शिकायत की है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात एक निजी सचिव, निजी सहायक और एक सुरक्षा कर्मी ने उन्हें करूणामूलक आधार पर दी जाने वाली नौकरी के लिए एक आवेदन को प्राथमिकता देने का दबाव बनाया है। शिकायत में महिला अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया है कि दबाव बनाने वाले लोगों में न तो मास्क पहना हुआ था और न ही सचिवालय में…

Read More

अमेरिकी पत्रकार ने ड्रैगन पर साधा निशाना, चीन का सैन्य रिजर्व बल जिनपिंग के नियंत्रण में

वर्ल्ड डेस्क चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का वर्चस्व बनाए रखने के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सैन्य रिजर्व बल को 1 जुलाई से अपने नियंत्रण में ले लिया है। दरअसल इस बल को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) और सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (सीएमसी) के केंद्रीकृत और एकीकृत नियंत्रण में रखा गया है और इन दोनों के प्रमुख राष्ट्रपति जिनपिंग ही हैं। वर्तमान में रिजर्व बल सैन्य अंगों और स्थानीय कम्युनिस्ट पार्टी समितियों के संयुक्त नेतृत्व में है जिन्हें अब 1 जुलाई से सीपीसी और सीएमसी के अधीन लाया जा रहा है।…

Read More

आतंकियों से पूछताछ में खुलासा, पाक के गांव में दी जाती है 15 दिन की ट्रेनिंग

नई दिल्ली पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट अब्दुल्ला आतंकी संगठन आईएस, खालिस्तान लिब्रेशन फ्रंट (केएलएफ) और दक्षिण भारत के आईएसआईएस मॉड्यूल के आतंकियों का हैंडलर है। केएलएफ के हाल ही में गिरफ्तार तीन आतंकियों से पूछताछ में ये बात सामने आई है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आतंकी गुरतेज, लवप्रीत व मोहिंदर पाल सिंह हैंडलर अब्दुल्ला के संपर्क में थे। गुरतेज ही वाट्सएप से कॉल कर ज्यादा बात करता था। आतंकियों ने खुलासा किया कि अब्दुल्ला तरनतारन बॉर्डर के पास स्थित पाकिस्तान के एक…

Read More

होटलों में चीन के नागरिकों पर बैन, चीनी उत्पादों और खाद्य वस्तुओं पर भी लगाया प्रतिबंध

देहरादून दून होटल ऑनर्स एसोसिएशन ने आपात बैठक बुलाकर लिया फैसला एसोसिएशन के शहर में है करीब 25 प्रमुख होटल केंद्र सरकार के चीन की कई मोबाइल एप को बैन करने के बाद देहरादून के व्यवसायियों ने फैसला लिया है कि शहर के होटलों में चीनी नागरिकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बैठक कर होटल व्यवसायियों की एसोसिएशन ने चीन के नागरिकों को कमरे न देने का निर्णय लिया है। साथ ही सभी ने इस बात पर भी सहमति जताई कि होटलों में चीनी उत्पादों और खाद्य वस्तुओं को भी…

Read More

संक्रमण दर 10 फीसदी घटी, 6 दिन में एक लाख से ज्यादा जांच

नई दिल्ली राजधानी में पिछले 6 दिनों में एक लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की गई है। इन दिनों में प्रतिदिन औसतन 19 हजार टेस्ट हुए हैं। अच्छी बात यह है की जांच बढ़ने पर भी संक्रमितों की संख्या ज्यादा नहीं बढ़ रही है। इससे बीते 6 दिनों में ही संक्रमण दर में 10 फीसदी की कमी आई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अभी तक कुल 4,98416 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से पिछले 6 दिनों में ही 113,450 टेस्ट हुए हैं। 23 जून…

Read More