आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीडीएस विपिन रावत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अचानक लेह पहुंचे

नई दिल्ली भारत-चीन तनाव के बीच आज  अचानक लेह पहुंचे। साथ में सीडीएस विपिन रावत और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का काफिला भी है। पीएम मोदी ने सीमा पर अग्रिम मोर्चों नीमू का जायजा लिया। वह अचानक ही आज सुबह लेह पहुंच गए थे। राजनाथ का लद्दाख दौरा हुआ था स्थगित रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लद्दाख दौरा गुरुवार को स्थगित हो गया था। वे शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के साथ लद्दाख जाने वाले थे। लद्दाख में रक्षा मंत्री को चीनी सेना के साथ सीमा पर गतिरोध के मद्देनजर…

Read More

कांग्रेस नेता अहमद पटेल से ईडी ने की तीसरी बार पूछताछ, तीन दिन में पूछे 128 सवाल 

नई दिल्ली वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को उनके आवास पर फिर पूछताछ की। यह कार्रवाई संदेसरा बंधुओं की बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में की गई। पटेल से 27 और 30 जून को पूछताछ की जा चुकी है। इसके अलावा ईडी उनके बेटे फैसल और दामाद इरफान सिद्दीकी से भी पूछताछ कर चुकी है। आरोप है कि फैसल और सिद्दीकी ने संदेसरा बंधुओं की कंपनी के घोटाले की धनराशि का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में किया था। ईडी की तीन…

Read More

अमेरिका, यूरोपीय व खाड़ी देशों से भारत की अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन को लेकर वार्ता जारी

 नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए द्विपक्षीय करार को लेकर भारत अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय व खाड़ी के देशों से बातचीत कर रहा है। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ने कहा कि इससे समझौते में शामिल सभी देशों की विमानन कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन की अनुमति मिलेगी। उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 23 जून को कहा था कि भारत अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस से द्विपक्षीय करार का विचार कर रहा है। हम लगातार उनके संपर्क में हैं और अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू…

Read More

आईसीएमआर ने कोविड-19 टीके के क्लीनिकल ट्रायल के लिए 12 संस्थानों का चयन किया

भुवनेश्वर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने देश के पहले स्वदेशी कोविड-19 टीके के क्लीनिकल ट्रायल के लिए 12 संस्थानों का चयन किया है, जिनमें से एक ओडिशा का इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस एंड एसयूएम हॉस्पिटल है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आईसीएमआर का कहना है कि सरकार की योजना इसे 15 अगस्त तक लॉन्च करने की है। भुवनेश्वर स्थित इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस एंड एसयूएम हॉस्पिटल के एक अधिकारी ने बताया कि भारत के पहले कोरोना वायरस टीके के मानव क्लीनिकल ट्रायल के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल…

Read More

भारत में नेपाल की टेलीकॉम कंपनियां कर रहीं घुसपैठ, सीमांत क्षेत्र में नेटवर्क न होने का उठा रहीं फायदा

धारचूला(पिथौरागढ़) उत्तराखंड में धारचूला के सीमांत क्षेत्र व्यास और दारमा घाटी में भारतीय संचार कंपनियों का नेटवर्क नहीं होने का फायदा नेपाली संचार कंपनियां उठा रही हैं। स्थिति यह है कि यहां छह हजार से ज्यादा की आबादी नेपाली संचार कंपनियों के सिम का इस्तेमाल कर रही है। तहसील मुख्यालय से 20 से 30 किलोमीटर दूर पय्यापौड़ी ग्राम पंचायत के पातल, थोड़ा, और ग्राम पंचायत बलुवाकोट के कई तोकों में कोई भी सरकारी संचार व्यवस्था नहीं है। इसके चलते छह हजार से ज्यादा लोग नेपाली नेटवर्क का सहारा लेने को…

Read More

कोरोना से तीन की और मौत, 120 नए पॉजिटिव मिले, 155 मरीज हुए स्वस्थ

 चंडीगढ़/पंजाब अमृतसर, संगरूर और बठिंडा में कोरोना वायरस से गुरुवार को तीन और लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही पंजाब में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 152 हो गई, जबकि 24 घंटे में राज्य में 120 नए पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं। राज्य में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 5784 तक पहुंच गई है। हालांकि, गुरुवार को 155 मरीजों को स्वस्थ होने पर घर जाने की अनुमति दे दी गई। राज्य में अब तक 3,17, 802 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। राज्य के…

Read More

सरकारी स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा के सब्जेक्टिव टेस्ट होंगे ऑनलाइन

चंडीगढ़ पंजाब में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का द्विमासिक मूल्यांकन करने के लिए ऑनलाइन टेस्ट होंगे। डायरेक्टर एससीईआरटी ने गुरुवार को डेटशीट जारी कर दी। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर 6वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के सब्जेक्टिव टेस्ट टीचर-स्टूडेंट वाट्सएप ग्रुप द्वारा ऑनलाइन लिए जाएंगे। इस संबंधी प्रश्न-पत्र हेड ऑफिस द्वारा तैयार करके ऑनलाइन भेजे जाएंगे। 20 अंकों के टेस्ट में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों तरह के सवाल होंगे। विद्यार्थियों के ये टेस्ट चेक करने के लिए विषय अध्यापकों को…

Read More

श्रीनगर के मलबाग में देर रात मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, जवान शहीद, ऑपरेशन जारी

श्रीनगर श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र मलबाग में एक स्कूल में छिपे आतंकियों से वीरवार की देर रात हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया गया। सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हुआ है, जबकि एक घायल है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है। आतंकियों के हार्वर्ड स्कूल में छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने स्कूल की घेराबंदी की। इस बीच घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू…

Read More

आईटीबीपी के जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, कैंपस सील कर क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया

सांगला/रिकांगपिओ(किन्नौर) हिमाचल के किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में आईटीबीपी के एक साथ पांच जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने आईटीबीपी कैंपस को सील कर पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। आईटीबीपी के प्रवेश द्वारों पर पुलिस और आईटीबीपी के जवान तैनात किए गए हैं। भावानगर, रिकांगपिओ और जंगी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। आईटीबीपी जवानों के बाजार जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। बाहर से जितने भी जवान रिकांगपिओ पहुंच रहे हैं, उन्हें कैंपस में ही आईसोलेट…

Read More

डिफाल्टरों की सूची बनाना शुरू, उपभोक्ताओं के अब बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे

शिमला हिमाचल में अप्रैल और मई का बिजली बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के अब कनेक्शन काटे जाएंगे। तीस जून तक बिल जमा करवाने को दी विशेष छूट समाप्त होते ही बिजली बोर्ड ने डिफाल्टरों की सूची बनाना शुरू कर दिया है। कोरोना संकट के बीच करीब 550 करोड़ के बिजली बिल अभी तक जमा नहीं हुए हैं। हिमाचल में कई घरेलू, औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं ने अभी तक बिल जमा नहीं करवाए हैं। बीते दिनों इन उपभोक्ताओं को बोर्ड ने नोटिस जारी कर चेतावनी भी जारी की थी। बिजली…

Read More