(कांगड़ा) हिमाचल में नशे की ओवरडोज से एक और युवक की मौत हो गई है। हिमाचल और पंजाब की सीमा पर कांगड़ा के भदरोया में युवक का शव पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकला हुआ था। मृतक दीपू (28) पुत्र शाम लाल ढांगूपीर (पठानकोट) का रहने वाला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। इससे पूर्व छह जून को भी यहां पठानकोट के दो युवकों के शव मिले थे। दोनों की मौत भी नशे की ओवरडोज से हुई थी। बीते दिन ही पंजाब और…
Read MoreAuthor: ibindiannews
किसी भी ब्लड ग्रुप का किडनी ट्रांसप्लांट संभव
ऊना डॉ. प्रियदर्शी रंजन एक वक्त था जब किडनी दान करने वाले और मरीज के ब्लड ग्रुप एक से न होने पर ट्रांसप्लांट नहीं हो पाता था। लेकिन अब एडवांस्ड तकनीक की बदौलत यह मुमकिन है। शनिवार को ऊना पहुंचे डॉ. प्रियदर्शी रंजन (डायरेक्टर-यूरोलॉजी और चीफ किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन फोर्टिस) ने एबीओ इनकंपैटिबल ट्रांसप्लांट के विषय पर बातचीत की। डॉ. रंजन ने कहा कि पारंपरिक इलाज में ट्रांसप्लांट के लिए एक जैसे ब्लड ग्रुप की जरूरत पड़ती थी ताकि किडनी के काम करने का चांस बना रहे। लेकिन अब ऐसा…
Read Moreअपहरण के बाद 13 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, हालत गंभीर
चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना) सांकेतिक तस्वीर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चिंतपूर्णी बाजार में घूम रही 13 वर्षीय मासूम के अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पंजाब की धार्मिक संस्था के साथ बतौर चालक आया था। पुलिस ने आईपीसी 376 और 363 के तहत मामला दर्ज कर कुछ घंटों बाद आरोपी को गिरफ्ता कर लिया है। आरोपी की कार भी बरामद कर ली गई है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार चिंतपूर्णी के नजदीकी गांव की बच्ची शुक्रवार…
Read Moreदिल्ली में सामने आया तीन तलाक का पहला मामला, पति पहुंचा सलाखों के पीछे
नई दिल्ली तीन तलाक (फाइल फोटो) दिल्ली में तीन तलाक का पहला मामला सामने आया है। तीन तलाक को गैर-कानूनी कहने वाला कानून बनने के बाद भी इस तरह के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि दिल्ली में तीन तलाक देने वाला शख्स अब मुश्किल में पड़ गया है। आजाद मार्केट से इस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुस्लिम महिला एक्ट 2019 के तहत केस दर्ज किया है। यह मामला तब सामने आया जब 29 वर्ष की रायमा याहिया…
Read Moreबादल फटने के बाद कुछ ऐसा है गांव का हाल, ऐसे गुजर-बसर कर रहा आपदा प्रभावित परिवार
टिहरी टिहरी में मां-बेटे की मौत गुरुवार की रात टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक की नैलचामी पट्टी के थार्ती गांव के ऊपर बादल फटने से तबाही मच गई थी। जिसमें घर के अंदर सो रहे मां-बेटे काल के गाल में समा गए थे। शुक्रवार की रात यहां का ठप पड़ी बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। ठेला गांव के समीप क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की मरम्मत कर ऊर्जा निगम ने शुक्रवार की रात थार्ती, बडियार गांव, तितराणा, चकरेणा, होल्टा, ठेला, मल्याकोट, मल्ड, महड़ और बेहड़ गांव में बिजली की आपूर्ति सुचारू…
Read Moreसभी तैयारियां कर रहे हैं, कश्मीर में बिना किसी भय के लोग मनाएं ईद: राज्यपाल मलिक
जम्मू राज्यपाल सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शनिवार को कहा कि हम ईद की तैयारियां कर रहे हैं। साथ ही कहा कि लोगों को अधिकतम सुविधाएं मिल सकें इसके लिए हमारा हर संभव प्रयास जारी हैं।जम्मू-कश्मीर के लोगों से अपील करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सभी लोग बिना किसी भय के ईद मनाएं।
Read Moreमाहौल बिगाड़ने की पाक सेना की बड़ी साजिश बेनकाब, बनाया था ये प्लान
नई दिल्ली जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती जा रही है। भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिली है कि पाकिस्तान 14-15 अगस्त को कई जगहों पर युद्ध विराम का उल्लंघन कर सकता है। हालांकि इससे पहले पाकिस्तानी सेना और आईएसआई की बी-टीम यानी बॉर्डर एक्शन टीम केरन सेक्टर में घुसपैठ करने की कोशिश कर चुकी है, जिसे भारतीय सेना ने नाकामयाब करते हुए उनके सात बैट कमांडोज को उनकी सीमा में ही ढेर कर दिया था। सीमा पर भारी मात्रा में गोला-बारुद जमा…
Read More370 पर अमेरिका, चीन के बाद रूस की दो टूक, भारत का फैसला संवैधानिक दायरे में
नई दिल्ली व्लादिमिर पुतिन-डोनाल्ड ट्रंप-शी जिनपिंग खास बातें अनुच्छेद 370: यूएन, अमेरिका और चीन के बाद अब रूस ने भी भारत के फैसले का किया समर्थन। रूस ने कहा- जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला भारत के संविधान के दायरे में। अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीर मसले को द्विपक्षीय तरीके से सुलझाने को कहा। पाकिस्तान कश्मीर मसले को हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने के लिए एड़ी चोटी की कोशिश कर रहा है मगर उसे उम्मीद की कोई किरण दिखाई नहीं दे रही है। शुक्रवार को पाकिस्तान की कोशिशों…
Read Moreरात आठ बजे फिर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, नए अध्यक्ष पर होगा फैसला
नई दिल्ली सोनिया-राहुल गांधी खास बातें कांग्रेस कार्यसमिति की पहले दौर की बैठक में रायशुमारी के लिए पांच ग्रुप बनाए गए। कार्यसमिति ने राहुल गांधी से अध्यक्ष बने रहने को कहा, लेकिन उन्होंने इनकार किया: सुरजेवाला सोनिया बोलीं-मैं और राहुल चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं, प्रियंका पैनल में शामिल। 21 साल बाद फिर नेहरू-गांधी परिवार से नहीं होगा अध्यक्ष, राहुल गांधी पहले ही कर चुके हैं स्पष्ट। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में अध्यक्ष पद पर बने रहने के नेताओं के अनुरोध को राहुल गांधी द्वारा अस्वीकार किए जाने…
Read Moreअनंतनाग में भेड़ पालकों से मुलाकात करते नजर आए अजीत डोभाल
जम्मू अजीत डोभाल केंद्र द्वारा अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द करने करने के बाद से कश्मीर के लोगों के बीच विश्वास बहाली के लिए सक्रिय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल लगातार सक्रिय हैं। शनिवार को वह आतंकवाद के गढ़ कहलाने वाले दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में नजर आए। इस दौरान उन्होंने बकरीद के लिए यहां पहुंचे पशु व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत की। डोभाल छह अगस्त से ही कश्मीर घाटी में जमे हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने श्रीनगर का दौरा किया था जबकि वीरवार को वह शोपियां…
Read More