देहरादून उत्तराखंड पंचायत चुनाव – फोटो 12 हजार से ज्यादा प्रत्याशी, 3343 मतदान पार्टियां कराएंगी मतदान। पहले चरण के मतदान में पड़े थे करीब 70 प्रतिशत वोट पंचायतों के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को मतदान होगा। पिछले चरण के मतदान की तरह ही इस बार भी राज्य निर्वाचन आयोग को वोटों की बारिश की उम्मीद है। दूसरे चरण में 14 लाख से अधिक मतदाता 12 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। इस काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए 31 विकास खंडों में 3343 मतदान पार्टियों ने तैनाती…
Read MoreAuthor: ibindiannews
लापता युवकों का ब्योरा खंगाल रहीं खुफिया एजेंसियां, आतंकी संगठनों से जुड़े होने की आशंका
संभल अफगानिस्तान में मारे गए अलकायदा के दक्षिण एशिया प्रमुख संभल निवासी मौलाना आसिम उमर उर्फ शन्नू के कई समकालीन युवक भी जिले से लापता हैं। लंबे समय से गायब इन युवकों के घर वालों ने पुलिस में न तो इनकी गुमशुदगी दर्ज कराई है न ही पुलिस के पास इनका कोई आधिकारिक ब्योरा ही है। अब खुफिया एजेंसियां संभल से गुमशुदा युवकों का ब्योरा खंगालने में जुट गई हैं। आशंका जताई गई है कि इनमें से कुछ आतंकी संगठनों से जुड़े हो सकते हैं। पूर्व में संभल जिले के…
Read Moreनिजामुद्दीन में पुलिस की विशेष शाखा और अपराधियों में मुठभेड़, दो बदमाश घायल
demo pic दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में आज सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। डीसीपी स्पेशल सेल संजीव यादव का कहना है कि पुलिस को संदेह है कि मुठभेड़ में घायल दोनों अपराधी पिछले महीने एएनआई की पत्रकार जॉयमाला बागची पर हुए हमले में संलिप्त रहे हैं।
Read Moreग्लोबल इन्वेस्टर मीट में यूएई बना भागीदार देश, सीएम जयराम ने दी जानकारी
शिमला हिमाचल में नवंबर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भागीदार देश बन गया है। गुरुवार को राज्य सचिवालय में मीट की तैयारियों पर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय ने भी इस मेगा इवेंट में भागीदार की भूमिका निभाने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों तथा आयोजक भागीदारों को परस्पर समन्वय एवं स्पष्ट धारणा के साथ काम करने के…
Read Moreबहुचर्चित टेक्नोमैक घोटाले की जांच ओडिसा तक पहुंची
शिमला बहुचर्चित 4300 करोड़ से ज्यादा के टेक्नोमैक घोटाले की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ओडिसा तक पहुंच गई है। ओडिसा सरकार से संपर्क कर उन्होंने खनिज विभाग से कंपनी को सप्लाई किए गए कच्चे माल का पूरा ब्योरा मांगा है। मामले की जांच कर रही एसआईटी को अब तक की जांच में कई ऐसी फर्मों के बारे में पता चला है जिनसे टेक्नोमैक कच्चे माल की सप्लाई लेती थी। इन कंपनियों के सप्लाई से जुड़े दस्तावेजों को भी जांच टीम खंगाल रही है। सूत्रों की मानें तो जांच…
Read Moreखुद कम हो जाएगी गाड़ी की हेडलाइट, हादसों पर लगेगी लगाम
चंबा चंबा गर्ल्स स्कूल की दो छात्राओं ने तैयार किया मॉडल गर्ल्स स्कूल चंबा की जमा एक की दो छात्राओं ने एक ऐसा मॉडल तैयार किया है, जिसे अगर गाड़ी में लगाते हैं तो रात को होने वाले हादसों पर रोक लग सकती है। इस उपकरण से रात को जैसे ही आमने-सामने दो गाड़ियां आती हैं तो दोनों की हेडलाइट की रोशनी खुद कम हो जाएगी। जैसे ही दोनों गाडि़यां गुजर जाएंगी, हेडलाइट की रोशनी सामान्य हो जाएगी। 27वें खंड स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा…
Read Moreयोगी सरकार में माली, मिस्त्री, मैकेनिक, चालक जैसे पदों की नई भर्ती पर रोक की तैयारी
लखनऊ रिक्त होने वाले पदों पर नियमित कर्मी की भर्ती की जगह आउटसोर्सिंग से काम लेने की योजना पुलिस व चिकित्सा विभाग को छोड़ अन्य विभागों में नए पद सृजन पर भी रोक लगाने की तैयारी खर्चों में कटौती व मितव्ययिता के लिए हर स्तर पर समीक्षा कर रही सरकार, नए निर्देश जल्द प्रदेश सरकार चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के साथ-साथ विशिष्ट तकनीकी कार्य के लिए सृजित माली, मिस्त्री, मैकेनिक, प्लंबर जैसे कई पदों पर नई नियुक्तियां रोकने पर विचार कर रही है। साथ ही चिकित्सा एवं पुलिस…
Read Moreएटीएस की दो दिवसीय बैठक को संबोधित करेंगे गृह मंत्री शाह और एनएसए डोभाल
नई दिल्ली अमित शाह (फाइल फोटो) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 14-15 अक्तूबर को होने वाली अलग-अलग राज्यों के आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुखों के दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने किया है। सम्मेलन का उद्देश्य आतंकी निरोधी योजनाओं पर अलर्ट और सही तरीके से क्रियान्वयन को लेकर कार्ययोजना बनाने पर होगा। इस दौरान एटीएस प्रमुख संभावित आतंकी हमलों को लेकर अपनी तैयारियों पर प्रेजेंटेशन देंगे। अनुच्छेद 370 और त्योहारी दिनों के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट…
Read Moreपूर्व सांसदों के बंगले पुलिस कराएगी खाली, सरकार ने लिया निर्णय
नई दिल्ली लूटियन्स जोन – फोटो दिल्ली में पूर्व सांसदों के बंगले अब पुलिस खाली कराएगी। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है। मंत्रालय के संपदा विभाग ने सरकारी आवास के आवंटन की पात्रता नहीं रखने वालों से आवास सख्ती से खाली कराने के लिए हाल ही में संशोधित सार्वजनिक परिसर (अनधिकृत कब्जाधारियों की बेदखली) अधिनियम के तहत सोमवार को सख्ती से बेदखली की कार्रवाई शुरू की। दरअसल, पिछले सप्ताह सरकारी बंगला खाली नहीं करने वाले 50 पूर्व सांसदों को तीन दिन में बंगला खाली करने या इसका…
Read Moreचुनाव: वोटरों को लुभाने आज से मैदान में उतरेंगे प्रत्याशी, चुनाव चिह्न हुए आवंटित
गुरुग्राम राज्य विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने, उनकी जांच एवं उन्हें वापस लेने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। गुरुग्राम जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी ने निर्दलीय एवं अन्य उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। अब प्रत्याशी अपने चुनाव चिह्न के साथ प्रचार कर सकेंगे। हालांकि राजनीतिक दलों के उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने के दिन से ही प्रचार करने में जुटे हुए हैं, लेकिन अब सभी उम्मीदवार मंगलवार से जोर शोर से चुनाव प्रचार कर सकेंगे। जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के…
Read More