शिमला हिमाचल के निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले चार से आठ साल की आयु के बच्चे गिनती के अंकों को सही से पहचान नहीं पा रहे हैं। पहली से तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले इन बच्चों को अंग्रेजी शब्द समझने में भी दिक्कतें हो रही है। एनुअल स्टेटस ऑफ एजूकेशन रिपोर्ट 2019 में यह खुलासा हुआ है। बीते दिनों नई दिल्ली में प्राथमिक शिक्षा में काम करने वाले संस्था प्रथम ने यह रिपोर्ट जारी की है। जिला कांगड़ा में 60 गांवों के 1334 बच्चों पर सर्वे करने के…
Read MoreAuthor: ibindiannews
हिमाचल भाजपा के नए अध्यक्ष, डॉ. राजीव बिंदल पीटरहॉफ में हुई विधिवत घोषणा
शिमला डॉ. राजीव बिंदल हिमाचल प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बन गए हैं। होटल पीटरहॉफ में बिंदल को अध्यक्ष बनाने की भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने विधिवत घोषणा की। इस मौके पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और प्रदेश भर से आए भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि उनका पहला काम संगठन को मजबूत करना है। इसके लिए संगठन में बदलाव को भी तैयार हैं। उन्होंने संकेत…
Read Moreदिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू 2,689 जगहों पर 13,750 मतदान केंद्र बनाए
नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 21 जनवरी नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी और 24 जनवरी तक नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख है। सोमवार को दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए निर्वाचन अधिकारियों को तैनात कर दिया है। मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 8 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 2,689 जगहों पर 13,750…
Read Moreक्यूरेटिव पिटिशन पर निर्भया के गुनहगारों की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
नई दिल्ली फाइल फोटो निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषी विनय शर्मा और मुकेश द्वारा दायर की गई क्यूरेटिव पिटिशन (समीक्षा याचिका) की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की पीठ करेगी। न्यायमूर्ति एन वी रमणा, न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन, न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ विनय शर्मा और मुकेश की ओर से दायर समीक्षा याचिका पर आज पौन दो बजे सुनवाई करेगी। समीक्षा याचिकाओं पर फैसला न्यायाधीशों के कक्ष में होता है। यह किसी भी व्यक्ति के लिए सजा से बचने का…
Read Moreडिपुओं में प्याज बाजार भाव से भी मिल रहा महंगा
शिमला हिमाचल सरकार के सस्ता प्याज देने के वादे खोखले साबित हुए हैं। एक तो वादे के मुताबिक दो सप्ताह देरी से सरकारी राशन के डिपुओं में प्याज पहुंचा, दूसरा बाजार रेट से डिपुओं में प्याज के दाम ज्यादा हैं। सोमवार को हिमाचल के अधिकांश डिपुओं में प्याज की सप्लाई पहुंची, लेकिन दाम अधिक होने पर उपभोक्ताओं ने डिपुओं से प्याज नहीं खरीदा। खुले बाजार में सोमवार को प्याज की कीमत 50 से 60 रुपये प्रति किलो थी, जबकि डिपो में 64 रुपये प्रति किलो के हिसाब बिक रहा है।…
Read Moreराज्य में नई पंचायतों के गठन को अब तक 250 प्रस्ताव पहुंचे
शिमला सांकेतिक तस्वीर हिमाचल में नई पंचायतों के गठन के लिए अभी तक विभाग के पास 250 प्रस्ताव पहुंचे हैं। राज्य में पिछली बार 17 पंचायतें खत्म हुई थीं, क्योंकि धर्मशाला नगर निगम का गठन किया गया था। ये खत्म की गईं पंचायतें नगर निगम में शामिल की गई थीं। वर्तमान में राज्य में 3226 पंचायतें हैं। सरकार ने 25 जनवरी तक नई पंचायतों के गठन को लेकर प्रस्ताव मांगे हैं। राज्य में पंचायत चुनाव से पहले नई पंचायतों का गठन किया जाना है। नई पंचायतों को लेकर सरकार के…
Read Moreगुलेर में हेरिटेज रिजॉर्ट , गोपालपुर में बनेगा ईको विलेज
धर्मशाला सांकेतिक तस्वीर हिमाचल के कांगड़ा जिले के गुलेर में हेरिटेज रिजॉर्ट का निर्माण होगा। पालमपुर के गोपालपुर में ईको विलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। यह कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के दौरान साइन हुए विभिन्न एमओयू में से 21 एमओयू पर पर्यटन विभाग की मुहर के बाद शुरू होगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने लगभग सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। निवेशकों को जमीन उपलब्ध हो चुकी है। निवेशकों ने निर्माण कार्य से पूर्व की संबंधित सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली हैं। इन्वेस्टर्स मीट के दौरान साइन…
Read Moreबिजली चोरी करते हुए ठेकेदार को पकड़ा 16 हजार 711 रुपये जुर्माना ठोका
टौणी देवी(हमीरपुर) प्रतीकात्मक तस्वीर बिजली उपमंडल कक्कड़ के तहत बौड़ू सेक्शन में पड़ते लहाड़ी (रोपड़ी) गांव में बिजली बोर्ड में तैनात आउटसोर्स कर्मचारी ने बिजली चोरी करते हुए ठेकेदार को पकड़ा है। बिजली बोर्ड ने उक्त ठेकेदार को 16 हजार 711 रुपये जुर्माना ठोका है। ठेकेदार पिछले कुछ समय से बिजली चोरी कर रहा था। ठेकेदार जावेद अख्तर ने अपनी गलती मानते हुए मौके पर ही जुर्माना राशि जमा करवा दी है। सोमवार सुबह जैसे कर्मचारी प्रवीण कुमार लहाड़ी (रोपड़ी) गांव में कांता देवी के घर बिजली के बिल…
Read Moreहिमाचल भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष का होगा चुनाव: सीएम जयराम ठाकुर
शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(फाइल फोटो) हिमाचल भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव 18 जनवरी को होगा। चुनाव के लिए नामांकन 17 जनवरी को होंगे। यह चुनाव केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल की अध्यक्षता में संपन्न होंगे। पोखरियाल 16 जनवरी को शिमला पहुंचेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 जनवरी को नई दिल्ली में होगा। हिमाचल के नेता जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। माना यह भी जा रहा…
Read Moreआईजी जैदी ने पासपोर्ट के लिए किया आवेदन
शिमला आईजी जहूर हैदर जैदी(फाइल फोटो) बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म एवं हत्याकांड से जुड़े सूरज लॉकअप हत्याकांड में आरोपी आईजी जहूर हैदर जैदी ने कार्रवाई की आशंका के बीच पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया है। सरकारी मुलाजिम होने की वजह से उन्होंने अभी गृह विभाग को पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की सूचना दी है। यह कवायद जैदी की ओर से ऐसे समय में हो रही है, जब उन पर हिमाचल कैडर की ही महिला आईपीएस अधिकारी एसपी सौम्या सांबशिवन ने चंडीगढ़ स्थित सीबीआई अदालत में बयान दर्ज कराते हुए…
Read More