जम्मू निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह सार पूछताछ के लिए जल्द लाया जाएगा दिल्ली यूएपीए और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गईं विस्तार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जम्मू-कश्मीर पुलिस के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह को आतंकवादी मानकर उसके मामले की की जांच करेगी। गृह मंत्रालय के औपचारिक आदेश के बाद एनआईए ने शनिवार को दविंदर के मामले को अपने हाथ में लेकर जांच शुरू कर दी है। उसके खिलाफ दायर ताजा एफआईआर में गैरकानूनी गतिविधि निरोधक कानून (यूएपीए) और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। एनआईए के मुताबिक, जांच…
Read MoreAuthor: ibindiannews
भर्ती परीक्षा धांधली: दिल्ली-एनसीआर में कई जगह सीबीआई के छापे
नई दिल्ली बीएसएफ कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) भर्ती परीक्षा में कथित धांधली की जांच कर रही सीबीआई ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर छापे मारे। जांच एजेंसी भर्ती परीक्षा की ओएमआर शीट के मूल्यांकन में धांधली किए जाने के आरोप की जांच कर रही है। सीबीआई ने इस मामले में मुरादनगर निवासी रवि कुमार व दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सीएस डाटामेशन रिसर्च सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद सबूत जुटाने के लिए सीबीआई टीमों ने दिल्ली, गाजियाबाद व गुरुग्राम…
Read More2022 में मिशन रिपीट होगी राजीव बिंदल की चुनौती
नाहन (सिरमौर) जितना बड़ा पद, उतनी बड़ी जिम्मेदारी….। प्रदेश भाजपा के मुखिया डॉ. राजीव बिंदल के कंधों पर अब जिम्मेदारियों का बोझ है तो चुनौतियां भी कम नहीं। पंचायत चुनाव के बाद वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मिशन रिपीट का उन पर दबाव रहेगा। यहीं नहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को एक सूत्र में पिरोना भी उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती रहेगा। अटकलें डॉ. बिंदल के मंत्रिमंडल में शामिल होने की लगाई जा रही थीं लेकिन, अचानक बदले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद वह भाजपा के मुखिया बन…
Read Moreसाइबर क्राइम पुलिस ने जारी की एडवाइजरी फेसबुक अकाउंट पर लोगों को ठग रहे शातिर
शिमला साइबर क्राइम पुलिस ने शनिवार को लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कहा गया है कि पिछले कुछ समय में लोगों के फेसबुक खाते हैक कर उनके परिचितों को मैसेज भेजकर पैसे जमा करने को कह रहे हैं। अपील की कि अगर किसी फेसबुक खाते से पैसे जमा करने का संदेश आए तो पैसे जमा करने से पहले संबंधित फेसबुक खाते के मालिक को कॉल कर संपर्क कर लें। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी डीएसपी नरवीर राठौर ने बताया कि पिछले तीन महीने में एक दर्जन से ज्यादा…
Read Moreव्यावसायिक कोर्स हेल्थ केयर के विद्यार्थी देंगे प्राथमिक उपचार
नाहन (सिरमौर) प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में रिक्त चिकित्सकों समेत पैरा मेडिकल स्टाफ तथा अन्य पदों की कमी किसी से छिपी नहीं है। दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा रही हैं। रामभरोसे चल रहीं स्वास्थ्य सेवाओं के बीच सिरमौर के नघेता स्कूल की पहल मिसाल बन गई है। स्कूल में चल रहे व्यावसायिक कोर्स हेल्थ केयर के विद्यार्थी छोटी-मोटी बीमारी, चोट या हादसे के समय मरीजों को प्राथमिक उपचार देंगे। स्वास्थ्य विभाग ने भी इसके लिए मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य खंड राजपुर ने विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के…
Read Moreएक दिवसीय किसान कार्यशाला में बीमारियों की रोकथाम,प्रूनिंग की जानकारी दी गई।
शिमला भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र के बागवानी फार्म ढांडा में शुक्रवार को एक दिवसीय किसान कार्यशाला में ऋतु में लगने वाले शीतोष्ण फलों के पौधों को लगाने की विधि, बगीचों में बीमारियों की रोकथाम, पेड़ों की प्रूनिंग की जानकारी किसानों और बागवानों को दी गई। 125 पुरुष और 25 महिला किसानों ने भाग लिया। शुभारंभ मुख्य चुनाव आयुक्त और पूर्व मुख्य सचिव पी मित्रा, विशेष अतिथियों हरीश कुमार और विवेक अग्रवाल विकासशील किसान उत्तराखंड ने केंद्र के अध्यक्ष डा. कल्लोल कुमार प्रमाणिक, डा. अरुण कुमार शुक्ला, प्रधान…
Read Moreनौ पुलिस कर्मचारियों पर एफआईआर
धर्मशाला पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी बिक्रम चौधरी का सहारा लेकर फर्जी तरीके से भर्ती हुए 9 पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई। पालमपुर, धर्मशाला और भवारना थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। बिक्रम ने 2012 में एक, 2015 में 2 और 2017 में हुई पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में 6 जवानों को हाईटेक नकल और दूसरे व्यक्ति से पेपर दिलाकर पास करवाया था। एसपी के आदेशों के बाद तीनों पुलिस थानों में सुशील निवासी लुधियाड़ गांव उपमंडल जवाली, विनोद कुमार निवासी फारियां…
Read Moreइंडिया अपने यात्रियों को 1418 रुपये में गगल से चंडीगढ़ पहुंचाएगी
धर्मशाला ऑफ पर्यटन सीजन में एयर इंडिया अपने यात्रियों को 1418 रुपये में गगल से चंडीगढ़ पहुंचाएगी। वहीं वापसी पर इससे भी कम 1260 रुपये यात्रियों को चंडीगढ़ से गगल पहुंचने के लिए खर्च करने होंगे। विमानन कंपनी अपने यात्रियों को यह सस्ती हवाई सेवा 21 से 30 जनवरी के बीच छह दिन के लिए मुहैया कराएगी। गगल से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को यह सुविधा 21, 22, 23, 24, 27 और 30 जनवरी को मिलेगी, जबकि वापसी में यह सुविधा 21, 23, 25, 27, 28 और 30 जनवरी को…
Read Moreअब 22 को खुलेगा इक्डोल का एडमिशन पोर्टल
शिमला हिमाचल विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) में शैक्षणिक सत्र 2019- 20 के लिए विभिन्न यूजी पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए अब एडमिशन पोर्टल 22 जनवरी को खुलेगा। पहले इसे 15 जनवरी को खोलने का दावा किया था। हजारों विद्यार्थी इसके खुलने का इंतजार कर रहे हैं। 18 जनवरी को पोर्टल किन्हीं कारणों से नहीं खुल सका था। अब विवि ने फिर से दावा किया है कि पोर्टल 22 जनवरी को खोल दिया जाएगा। इसे बीस फरवरी तक खुला रखा जाएगा। इसी पोर्टल के…
Read Moreसुनील मोहन ने सीएम, प्रधान सचिव परिवहन व आयुक्त परिवहन के खिलाफ याचिका दायर की
शिमला शिमला जिला एवं सत्र न्यायालय में मोटर वाहन अधिनियम (संशोधित) कानून -2019 को प्रदेश में लागू न करने को लेकर एक शहरी ने सीएम, प्रधान सचिव परिवहन व आयुक्त परिवहन के खिलाफ याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि देश भर में परिवहन व्यवस्था में सुधार को लागू किए गए नए कानून को प्रदेश सरकार लागू करने में देरी कर रही है, जबकि केंद्र से पास कानून को लागू करवाना हर प्रदेश सरकार का काम होता है। याचिकाकर्ता ने राजधानी शिमला में सड़क किनारे होने वाली अवैध…
Read More