इंडिया अपने यात्रियों को 1418 रुपये में गगल से चंडीगढ़ पहुंचाएगी

धर्मशाला
एयर इंडिया
ऑफ पर्यटन सीजन में एयर इंडिया अपने यात्रियों को 1418 रुपये में गगल से चंडीगढ़ पहुंचाएगी। वहीं वापसी पर इससे भी कम 1260 रुपये यात्रियों को चंडीगढ़ से गगल पहुंचने के लिए खर्च करने होंगे। विमानन कंपनी अपने यात्रियों को यह सस्ती हवाई सेवा 21 से 30 जनवरी के बीच छह दिन के लिए मुहैया कराएगी।

गगल से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को यह सुविधा 21, 22, 23, 24, 27 और 30 जनवरी को मिलेगी, जबकि वापसी में यह सुविधा 21, 23, 25, 27, 28 और 30 जनवरी को मिलेगी। यह विमान रविवार को छोड़कर रोजाना सुबह साढ़े आठ बजे गगल एयरपोर्ट से टेकऑफ करेगा और साढ़े नौ बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड होगा। वहीं 9:55 पर चंडीगढ़ से उड़ान भरेगा और 10:55 पर गगल में यात्रियों को पहुंचाएगा।

इतना है चंडीगढ़ का किराया
एयर इंडिया ने गगल से चंडीगढ़ के लिए अक्तूबर में सीधी उड़ान शुरू की थी। इस दौरान हवाई यात्रियों से न्यूतनतम 1712 रुपये वसूल किया जाता है। वहीं गगल एयरपोर्ट से शिमला होकर भी चंडीगढ़ के लिए उड़नखटौला उड़ान भरता है। इसका किराया 6880 रुपये है और इस दौरान यात्रियों को करीब दो घंटे का समय हेलीकॉप्टर में ही बिताना पड़ता है।

ऑफ सीजन के चलते एयर इंडिया ने किराये में कमी की है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में हवाई यात्री 1418 रुपये में गगल से चंडीगढ़ और 1260 रुपये में चंडीगढ़ से गगल का सफर तय कर सकते हैं। – किशोर शर्मा, निदेशक, गगल एयरपोर्ट

Related posts