दिल्ली में चुनावी शोर थमा, 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को होगा मतदान

नई दिल्ली सार चुनावी शोर थमा, 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कल होगा दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को होगा मतदान पाक, आतंकी कैंप और हिंदू-मुस्लिम जैसे बयानों को दी गई हवा आज कर्मचारियों को ईवीएम सौंपेंगे अधिकारी, कल जाएंगे बूथ पर विस्तार पाकिस्तान, आतंकी कैंप, हिंदू-मुस्लिम, शाहीन बाग, दंगा बवाल…और न जाने क्या-क्या आरोपों वाला चुनाव प्रचार बृहस्पतिवार शाम 6 बजे खत्म हो गया। अब चुनाव मैदान में मौजूद 672 उम्मदीवारों की किस्मत का फैसला शनिवार को होगा। 6 जनवरी को चुनाव की घोषणा होते…

Read More

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोशन आरक्षण मामले में आज आ सकता है फैसला

 देहरादून उत्तराखंड में प्रमोशन में आरक्षण के मामले में लंबी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुना सकता है। प्रदेश के हजारों कर्मचारियों की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। सुप्रीम कार्ट ने 15 जनवरी को इस मामले में सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। प्रमोशन में आरक्षण और उसके विरोध में अदालती लड़ाई लड़ रहे कर्मचारी संगठन अपने अपने हक में फैसला आने की उम्मीद कर रहे हैं। उत्तराखंड ओबीसी जनरल इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीप जोशी का कहना है कि न्यायालय में सरकार ने अपना…

Read More

अधिकारी की गिरफ्तारी पर सिसोदिया ने कहा ऐसे भ्रष्टाचारी अधिकारी को सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए

नई दिल्ली सीबीआई ने दो लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है, जिन्हें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) बताया जा रहा है।अधिकारियों ने कहा कि गोपाल कृष्ण माधव नामक अधिकारी को जीएसटी संबंधित मामले में कथित रूप से दो लाख रुपये रिश्वत लेते देर रात गिरफ्तार किया गया।अधिकारियों ने कहा कि माधव को पूछताछ के लिए तत्काल सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया। सूत्रों ने कहा कि इस मामले में सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। मामले की…

Read More

चीन और अन्य देशों से लौटे 145 में से 49 लोग हिमाचल के रहने वाले, स्वास्थ्य विभाग ने घर जाकर किया मेडिकल परीक्षण

 शिमला कोरोना प्रभावित चीन और अन्य देशों से लौटे 145 में से 49 लोग हिमाचल के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घर जाकर उनका मेडिकल परीक्षण किया। एहतियात के तौर पर उन्हें परिवार से अलग रखा गया है। स्वास्थ्य निदेशालय शिमला के परिमहल में कोरोना वायरस को लेकर विभिन्न विभागों के डॉक्टरों की बैठक हुई। इनमें माइक्रोबायोलॉजी, कम्यूनिटी मेडिसिन, आथोपेडिक्स, मेडिसिन, फूड सेफ्टी आदि विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित थे। इसमें कोरोना वायरस से लड़ने की रणनीति बनाई गई। कोरोना वायरस पर सरकार ने अलर्ट जारी करने के…

Read More

राज्य लोकसेवा आयोग परीक्षा केंद्रों में बायोमीट्रिक से ही उम्मीदवारों की हाजिरी सुनिश्चित की जाएगी

शिमला हिमाचल में क्लास वन, टू और थ्री की नौकरियां पाने के लिए विभिन्न परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अब बायोमीट्रिक से हाजिरी लगेगी। राज्य लोकसेवा आयोग परीक्षा केंद्रों में पहली बार बायोमीट्रिक मशीनों का इस्तेमाल करने जा रहा है। दूसरे की जगह परीक्षा देने वालों पर शिकंजा कसने के लिए एलाइड परीक्षा से इसकी शुरुआत होगी। नौ फरवरी को प्रदेश के 170 केंद्रों में होने वाली एलाइड परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के प्रिंगर प्रिंट लिए जाएंगे। इस परीक्षा के दूसरे और तीसरे चरण में बायोमीट्रिक हाजिरी के…

Read More

परीक्षा परिणाम का सख्ती से आकलन,कम परिणाम देने वाले शिक्षकों को इस बार वेतन वृद्धि नहीं मिलेगी

शिमला वार्षिक परीक्षाओं में कम परिणाम देने वाले शिक्षकों को इस बार वेतन वृद्धि नहीं मिलेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों का परिणाम सुधारने के लिए फैसला लिया है। सभी जिला उपनिदेशकों को वेतन वृद्धि रोकने का फरमान जारी किया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि अगर परिणाम में कोई शिक्षक सुधार नहीं कर पा रहा है तो सरकार के निर्देशानुसार उसकी एक वेतन वृद्धि रोकी जाएगी। मार्च में होने वाली दसवीं-जमा दो कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ नौवीं और जमा एक…

Read More

अमेरिकी दूतावास में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व कुकर्म का मामला सामने आया, आरोपी युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली सार आरोपी ने पीड़ित को अपने घर में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम, गिरफ्तार बच्ची को एम्स में भर्ती कराया गया, घटना के बाद बच्ची बहुत ज्यादा सदमे में ड्राइवर की नौकरी करता था आरोपी, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया विस्तार अमेरिकी दूतावास में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व कुकर्म का मामला सामने आया है। अमेरिकी दूतावास में ही रहने वाले युवक ने बच्ची को अपने क्वार्टर में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो की धारा…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दो दिवसीय भारत दौरे पर आना तय, व्यापार गतिरोध थमने की संभावना

नई दिल्ली सार ट्रंप का 23 से 26 फरवरी के बीच दो दिवसीय दौरे पर भारत आना तय दिल्ली के साथ किसी अन्य शहर में भी जा सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रेड डील के साथ ही रक्षा सहयोग को और बढ़ाने पर भी वार्ता होगी इसे लेकर दोनों देशों के बीच एक नया समझौता होने की भी संभावना विस्तार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस महीने के आखिरी सप्ताह होने वाले भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच चल रहा व्यापार गतिरोध थमने की संभावना है। अधिकारिक सूत्रों का दावा…

Read More

निर्भया मामले में : आज दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला

 नई दिल्ली निर्भया दुष्कर्म मामले में दिल्ली हाईकोर्ट बुधवार को अपना फैसला सुनाएगा। बता दें कि मामले में केंद्र ने अदालत में अर्जी दाखिल कर कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें चारों दोषियों की फांसी पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है। इस मामले में हाईकोर्ट ने रविवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जानकारी का मुताबिक बुधवार को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। बुधवार को यह भी तय किया जाएगा कि दोषियों को एक साथ फांसी दी जाए या…

Read More

विधानसभा को 26 फरवरी को नया विधानसभा अध्यक्ष मिलेगा

 शिमला हिमाचल विधानसभा को 26 फरवरी को नया विधानसभा अध्यक्ष मिलेगा। विधानसभा सचिवालय ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। 25 फरवरी को सत्र की शुरुआत विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज करेंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की ओर से जारी 22 दिवसीय बजट सत्र के शेड्यूल के अनुसार 25 फरवरी को सत्र के पहले दिन राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का अभिभाषण होगा। इसके बाद 26 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसी दिन अनुपूरक बजट व 27 फरवरी को उसका पारण होगा। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण…

Read More