सीबीएसई परीक्षा में होनहार विद्यार्थियों ने किया हिमाचल का नाम रोशन

शिमला केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए। घोषित नतीजों में होनहार विद्यार्थियों ने हिमाचल का नाम रोशन किया है। छात्राएं हिमाचल में एक बार फिर अपनी मेधा का डंका बजवाने में कामयाब रहीं। जबकि, सूबे में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी अच्छी खासी रही। प्रदेश के ओवरआल रिजल्ट में शिमला शहर के सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। हिमाचल में 9202 विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए अपने-अपने स्कूलों के माध्यम…

Read More

चीन ने एप्स पर बैन का उठाया मुद्दा, भारत की दो टूक-सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

नई दिल्ली देश में टिकटॉक समेत 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाने के फैसले से परेशान चीन ने भारत के समक्ष बैठक में इस मुद्दे को उठाया है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में हुई द्विपक्षीय बैठक में चीन ने अपनी बात रखी। हालांकि भारत ने दो टूक कह दिया कि सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है। सरकार के सूत्रों के मुताबिक राजनयिक स्तर की वार्ता के दौरान चीन की ओर से यह मुद्दा उठाया गया। भारत की ओर से स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि यह फैसला…

Read More

भारत-अमेरिका व्यावसायिक सम्मेलन को पॉम्पियो, सीतारमण और जयशंकर अगले सप्ताह करेंगे संबोधित

नई दिल्ली अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले सप्ताह दोनों देशों के बड़े-बड़े उद्योगपतियों और आर्थिक विशेषज्ञों की उपस्थिति वाले बड़े शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह वर्चुअल सम्मेलन दुनियाभर में कोविड- 19 के बढ़ते प्रभाव और चीन की आक्रामक कार्रवाई के बीच हो रहा है जिसमें दोनों देशों और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य पर चर्चा होगी। अमेरिका-भारत व्यवसाय परिषद (यूएसआईबीसी) द्वारा आयोजित किया जाने वाला यह सम्मेलन 21 और 22 जुलाई को दो दिन चलेगा। यूएसआईबीसी की…

Read More

बारिश से हथिनीकुंड बैराज और घग्गर में बढ़ने लगा जलस्तर, 24 घंटे का अलर्ट

रोहतक हरियाणा की लाइफ लाइन माने जाने वाले हथिनीकुंड बैराज पर जलस्तर बढ़ने लगा है। सामान्य तौर पर फिलहाल सात से आठ हजार क्यूसिक पानी चल रहा था, जो रविवार को 11 से 12 हजार क्यूसिक तक पहुंच गया। पहाड़ों में हो रही बारिश से आनेवाले दिनों में जलस्तर में और इजाफा हो सकता है। बाढ़ की आशंका के मद्देनजर डीसी ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ विभिन्न टीमों को 24 घंटे के अलर्ट पर रहने के आदेश दिए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को हेडक्वार्टर छोड़ने से पहले डीसी…

Read More

मंत्रिमंडल विस्तार और बरौदा उपचुनाव को लेकर तेज हुई हलचल, शाह से मिले दुष्यंत

चंडीगढ़ हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार, चेयरमैन की नियुक्तियों व बरौदा उपचुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। सीएम मनोहर लाल की पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में दस्तक दी है। दुष्यंत रविवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। सूत्रों के अनुसार दुष्यंत ने मंत्रिमंडल विस्तार, चेयरमैन की नियुक्तियों व बरौदा उपचुनाव में उम्मीदवार को लेकर अपना दावा पेश किया है। दुष्यंत मंत्रिमंडल फेरबदल में कम से कम एक पद जजपा…

Read More

राहत : सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले के लिए फिलहाल नहीं देनी होगी फीस : शिक्षा मंत्री

चंडीगढ़ हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिला लेने पर फिलहाल फीस नहीं देनी होगी। दाखिले के लिए स्कूल भी नहीं जाना होगा। स्कूल प्रिंसिपल को स्कूल शिक्षा बोर्ड का दसवीं का रिजल्ट व अन्य दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेजने पर ही दाखिला हो जाएगा। कोविड-19 के मद्देनजर सरकार ने यह निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया कि सरकार ने यह निर्णय केंद्रीय गृह एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लिया है। इससे शारीरिक व सामाजिक दूरी बनी रहेगी। 10वीं में पास होने…

Read More

पंजाब में कोरोना संकट गहराया, पारिवारिक समारोह पर लगेगा बैन : कैप्टन अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़ कोविड के मामलों की बढ़ती संख्या के चलते पंजाब सरकार ने राज्य में कुछ और सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है। इसमें सामाजिक, सार्वजनिक और पारिवारिक समारोहों पर बंदिशों सहित कामकाज के दौरान भी मास्क पहनना लाजिमी होगा। फेसबुक लाइव सेशन ‘कैप्टन से सवाल’ के दौरान रविवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एलान किया कि कोरोना वायरस को आगे फैलने से रोकने के लिए सख्ती बहुत जरूरी है। वे नहीं चाहते कि पंजाब भी मुंबई, दिल्ली या तमिलनाडु के रास्ते पर बढ़े। यह पूछे जाने पर…

Read More

CBSE Result 2020: पंजाब, हरियाणा और ट्राइसिटी के विद्यार्थी ऐसे चेक करें नतीजे

चंडीगढ़ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। पंजाब, हरियाणा और ट्राईसिटी के विद्यार्थी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट से जुड़े अपडेट व जानकारी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर भी उपलब्ध होगी। विद्यार्थी आईवीआर टेलीफोन नंबर और मोबाइल ऐप के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। सीबीएसई की ओर से कहा गया है कि इस बार कोई मेरिट लिस्ट नहीं जारी होगी। आईसीएसई बोर्ड ने भी इस बार मेरिट लिस्ट…

Read More

कोरोना से हिमाचल पर्यटन कारोबार को लगी 5000 हजार करोड़ से अधिक की चपत

कुल्लू/ धर्मशाला वैश्विक महामारी कोरोना पहाड़ी राज्य हिमाचल के पर्यटन कारोबार पर कहर बनकर टूटी है। तीन महीने में पर्यटन कारोबार को 5000 हजार करोड़ से अधिक की चपत लग चुकी है। 50 हजार से अधिक लोगों को या तो रोजगार से हाथ धोना पड़ा है या उनके रोजगार पर संकट की तलवार लटकी है। सैलानियों से सीधे जुड़े 6000 हजार से अधिक होटल, होम स्टे यूनिट और गेस्ट हाउस बंद हैं। कोरोना की मार के ये आंकड़े शिमला, कुल्लू-मनाली, कांगड़ा समेत धर्मशाला, मैकलोडगंज और चंबा जिले के हैं। पूरे…

Read More

चीन सीमा तक ब्रॉडग्रेज ट्रैक बिछा रहा रेलवे, बिलासपुर से काम शुरू

नई दिल्ली चीन के साथ सीमा विवाद को देखते हुए रेलवे ने लेह-लद्दाख तक ट्रैक बिछाने की योजना को गति दे दी है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दुनिया की सबसे ऊंची बिलासपुर-मनाली-लेह रेल लाइन परियोजना के प्राथमिक भू सर्वेक्षण का काम पूरा करने के बाद 1500 किलोमीटर रेल सेक्शन की लेवलिंग का काम पूरा हो गया है। बिलासपुर से लेह टाउन के बीच 475 किलोमीटर लंबी ब्रॉडगेज पटरी बिछाने का काम भी शुरू हो गया है। इस रेल लाइन के निर्माण की अनुमानित लागत 68,000 करोड़ रुपये है। इस ट्रैक…

Read More