हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में चंडीगढ़ से आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ है। बताया जा रहा है बस में करीब 35 लोग सवार थे, अब तक 15 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया गया है। यह हादसा चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हडोठा के समीप हुआ। चंबा से घटनास्थल करीब 25 किलोमीटर दूर है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत खाई में उतर गए व राहत एवं बचाव कार्य शुरू…
Read MoreAuthor: ibindiannews
केन्द्र ने राज्य सरकार के 650 करोड़ रुपये के आपदा जोखिम न्यूनीकरण परियोजना को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की
राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने होली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने होली उत्सव पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। बंडारू दत्तात्रेय ने अपने संदेश में कहा कि उमंगों से भरा होली उत्सव देश की विविध संस्कृति का परिचायक है और आपसी भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने आशा जताई कि यह उत्सव सभी के जीवन में उमंग और उल्लास लेकर आएगा। होली उत्सव पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के रंग हमारी विविध एवं बहु-सांस्कृतिक…
Read Moreयस बैंक: परिवार पर कसा ईडी का शिकंजा, देर रात पत्नी और बेटी से पूछताछ
मुंबई यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की पत्नी और बेटी पर प्रवर्तन निदेशालय ने शिकंजा कस दिया है। रविवार रात को विदेश जाने की कोशिश कर रही राणा कपूर की बेटी रोशनी कपूर को मुंबई हवाईअड्डे पर ईडी के अधिकारियों ने रोक दिया। वह ब्रिटिश एयरवेज के विमान से लंदन जा रही थी। पत्नी और बेटियों से भी पूछताछ रविवार रात करीब 10 बजे आरोपी राणा कपूर की बेटी और पत्नी ईडी के दफ्तर पहुंचीं, जहां करीब दो घंटे तक दोनों से पूछताछ की गई। उसके बाद देर रात…
Read Moreशिव विहार में स्कूल सील, 1400 बच्चों का भविष्य अधर में
नई दिल्ली शिव विहार तिराहे के पास बाबू नगर स्थित निजी राजधानी स्कूल को पुलिस के छानबीन के लिए सील करने के बाद यहां पढ़ने वाले 1400 बच्चों का भविष्य अधर में है। प्रबंधन ने रविवार को मीडिया के सामने इसे लेकर चिंता जताई। प्रबंधक फारुक अहमद ने बताया कि 12 मार्च से स्कूल में छठी से 11वीं तक के छात्रों की परीक्षाएं होनी थीं। दंगाइयों ने इसका इस्तेमाल किया था। इस कारण पुलिस ने स्कूल को सील कर दिया है। उन्होंने कहा कि स्कूल में दोनों समुदायों के बच्चे…
Read Moreआतंकी दंपती पर बड़ा खुलासा, ऐसे करते थे विदेशी आकाओं से संपर्क
नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के पीछे आतंकी संगठन आईएसआईएस का लिंक सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार को ओखला क्षेत्र के जामिया नगर में छापा मारकर जम्मू-कश्मीर के मूल निवासी एक दंपती को गिरफ्तार किया, जो आईएस के अफगानिस्तान में सक्रिय मॉड्यूल इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरासन प्रॉविंस (आईएसकेपी) से संपर्क में थे और जल्द ही देश में किसी बड़े आत्मघाती हमले को अंजाम देने की तैयारी में थे। दोनों इसके लिए लगातार सीएए विरोध के बहाने शाहीन बाग व…
Read Moreपुलिस ने 375 किलो गांजा के साथ पकड़े आरोपी,उड़ीसा से हरियाणा जा रही थी खेप, ट्रक किया बरामद
मथुरा मथुरा में छाता पुलिस ने आगरा-दिल्ली हाईवे पर केडी पुलिस चौकी के पास से 375 किलो गांजा पकड़ा है। गांजे की बड़ी खेप उड़ीसा से लेकर हरियाणा में सप्लाई के लिए ट्रक में लादकर जा रही थी। पुलिस ने गांजा तस्करी के तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। छाता पुलिस हाईवे पर केडी चौकी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक ट्रक आता दिखाई दिया। रुकने के लिए इशारा किया तो ट्रक चालक भगाने लगा। पीछा…
Read Moreसुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक की मौत
जम्मू जम्मू कश्मीर से सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। शोपियां जिले के खाजपुरा रेबन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अधिकारियों ने बताया कि अबतक सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है, जबकि दो अन्य भी घिरे हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन के तहत जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध इलाकों की ओर बढ़ने लगे, वहां छुपे आतंकियों ने उनपर…
Read Moreमहिला दिवस पर शिक्षकों पर तीन बार लाठीचार्ज, आठ घायल, दो ने नहर में लगाई छलांग
पटियाला सीएम सिटी में महिला दिवस पर बेरोजगार महिला अध्यापकों को उस समय बड़ा तोहफा मिला, जब उन पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं गईं। यही नहीं, उन्हें गिरफ्तार तक किया गया। महिला दिवस के दिन पुलिस ने महिला अध्यापकों पर तीन बार लाठीचार्ज किया। इसमें आठ लोग घायल हो गए, वहीं दो ने नहर में छलांग लगा दी। पंजाब के पटियाला में नौकरियों की मांग को लेकर बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापक मुख्यमंत्री के मोती महल को घेरने के लिए निकले। लेकिन उन्होंने रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।…
Read Moreबॉक्सर आशीष चौधरी ने ओलंपिक के लिए अपना स्थान किया पक्का
सुंदर नगर (मंडी) भारतीय बॉक्सिंग टीम के सदस्य सुंदर नगर निवासी आशीष चौधरी ने जॉर्डन में आयोजित ओलंपिक मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के बॉक्सर को हराकर ओलंपिक के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। आशीष चौधरी ने अपनी जीत को अपने दिवंगत पिता भगत राम चौधरी को समर्पित किया है। आशीष चौधरी ने बताया कि एक माह पहले ही उनके पिता की आकस्मिक मौत हो गई जिसके कारण हम पूरी तरह से टूट चुके थे लेकिन परिवार ने जिस विश्वास और पिता की इच्छा पूरी करने के…
Read Moreआईजीएमसी में कोरोनावायरस का टेस्ट करवाने वाले का तांता लग गया
शिमला इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में कोरोनावायरस का टेस्ट करवाने वाले मरीजों का तांता लग गया। एकाएक टेस्ट करवाने की बात सुनकर अन्य मरीजों में भी हड़कंप मच गया। हालांकि, चिकित्सकों ने इन लोगों की जांच की। जांच में पाया कि इन्हें हल्की सर्दी-जुकाम है। चूंकि कोरोना का खौफ प्रदेश में इस कदर बढ़ गया है तो ऐसे में मरीज व उनके तीमारदार अस्पताल से दूरी बनाते नजर आए। आईजीएमसी में रविवार दोपहर बाद यह मामला पेश आया है। शिमला के रहने वाले व्यक्ति ने मुंबई से…
Read More