स्कूल के छात्र ने संदिग्ध हालात में की खुदकुशी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मोहाली पंजाब के मोहाली में एक नामी स्कूल के स्टूडेंट द्वारा संदिग्ध हालात में आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हरमनजीत सिंह के रूप में हुई है। वह 11वीं का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया और केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, उसमे जो वजह सामने आएगी, उसके आधार पर धारा जोड़ दी जाएगी।

Read More

पटवार सर्कल व तहसील का अभी नहीं होगा शिलान्यास, न हीं पंचायतों का पुनर्सीमांकन व राजस्व इकाइयां नहीं खुलेंगी : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

 शिमला हिमाचल में अभी राजस्व इकाइयां नहीं खुलेंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिन-जिन विधानसभा क्षेत्रों में पटवार सर्कल व तहसीलें खोलने की घोषणा की है, उनका भी शिलान्यास नहीं होगा। पंचायतों का पुनर्सीमांकन भी रुक गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि जब तक जनगणना का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक नए रेवेन्यू यूनिट नहीं बनाए जा सकते हैं। सराज का हवाला देते हुए कहा कि पंचायतों के भी अलग-अलग ब्लॉक पड़ते हैं। पटवार सर्कल भी दूर होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़…

Read More

इन बैंकों के नाम बदल जाएंगे कहीं आपका बैंक भी तो नहीं है शामिल?वित्त मंत्री ने क्या कहा?

  अगर कोई आपसे कहे कि आपके बैंक का नाम बदलने जा रहा है, तो क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे? अगर आपका जवाब नहीं है, तो आपको यह खबर पूरी पढ़नी चाहिए। दरअसल अगले महीने यानी कि 1 अप्रैल 2020 से देश भर के कई बैंकों के नाम बदलने जा रहे हैं। ऐसे में कहीं इन बैंकों में आपका बैंक भी शामिल तो नहीं है? इसे जानने के लिए आपको अगली स्लाइड्स पर जाना होगा। डालते हैं एक नजर, बैंकों के विलय की पिछले साल हुई थी घोषणा भारत सरकार की तरफ…

Read More

गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आमने-सामने होंगी कोहली और डीकॉक की टीमें

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में गुरुवार को कोहली और डीकॉक की टीमें आमने-सामने होंगी। तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला यहां खेला जाएगा। मैच के लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ी मंगलवार को धर्मशाला पहुंच गए हैं। बुधवार को दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर अभ्यास कर जमकर पसीना बहाया। गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होने वाले मैच को देखने के लिए युवाओं में भारी उत्साह है। इससे पहले धर्मशाला में दोनों टीमों के बीच 15 सितंबर 2019 को टी-20 मैच में आमना-सामना होना…

Read More

‘सिलसिला’ से दीपिका की ‘ये जवानी है दीवानी तक’, होली के नौ सीन्स ने बदली फिल्मों की कहानी

  होली के रंगों का खुमार बॉलीवुड पर भी छाया हुआ है। सिनेमाजगत में कई ऐसी फिल्में हैं जिसमें होली के त्योहार को दिखाते हुए कहानियों में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिला। रंग बरसे गाने में अमिताभ बच्चन और रेखा का रोमांस हो या फिर गोलियों की रासलीला-रामलीला फिल्म में रणवीर-दीपिका का किस। इन सभी ने कहानियों को नया मोड़ दिया। जानिए फिल्मों में होली के यादगार सीन्स के बारे में…शोले’ फिल्म का ‘होली के दिन दिल मिल जाते हैं’ गाना बहुत फेमस है। इस गाने के दौरान धर्मेंद्र और…

Read More

आतंकी दंपती के निशाने पर थे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कश्मीर, ये थी इनकी मंशा

नई दिल्ली आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खोरासन प्रोविंस (आईएसकेपी) के गिरफ्तार आतंकी दंपती जहांजेब सामी और हिना बशीर बेग के निशाने पर दिल्ली, यूपी और कश्मीर थे। ये भीड़भाड़ वाली जगहों पर आतंकी हमला कराना चाहते थे। इनकी मंशा थी कि हमले के बाद भगदड़ मचे और उसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान जाए। ऐसे हमलों के लिए ये दिल्ली और यूपी के युवाओं को तैयार कर रहे थे। ये आपत्तिजनक किताबें और वीडियो दिखाकर युवाओं की भावनाएं भड़कर उन्हें जिहादी बनाने में जुटे थे। ये आईएसकेपी से दो-तीन…

Read More

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में दाखिले की दौड़ 13 मार्च तक

नई दिल्ली दिल्ली सरकार के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के दाखिला आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च को समाप्त हो जाएगी। दाखिले के लिए चयन लॉटरी के आधार पर ही किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अनारक्षित सीटों (75 फीसदी सीटों) के लिए 21 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। हालांकि आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग (25 फीसदी सीटों) के लिए लॉटरी 19 मार्च को आयोजित की जाएगी। शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट से आवेदन फार्म डाउनलोड कर संबंधित स्कूल में…

Read More

कोरोना वायरस के खतरे के चलते ईरान में फंसे बच्चों को 2-3 दिनों में वापस ले आएंगे : मंत्री डॉ. एस जयशंकर

श्रीनगर -श्रीनगर पहुंचे केंद्रीय विदेश मंत्री ने युवाओं के अभिभावकों से की मुलाकात -हर संभव मदद का दिया आश्वासन केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर सोमवार को अचानक कश्मीर पहुंचे। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद वह कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस कॉप्लेक्स (केआईसीसी) गए। वहां उन अभिभावकों के साथ मुलाकात की जिनके बच्चे कोरोना वायरस के खतरे के चलते ईरान में फंसे हैं। अभिभावकों ने बच्चों को घाटी वापस लाने की गुहार लगाई। जयशंकर ने अभिभावकों को आश्वासन दिलाया कि केंद्र सरकार की ओर से उनके बच्चों को वापस…

Read More

दस गुना तक बढ़ी ग्राम पंचायतों की जुर्माना लगाने की ताकत

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने पंचायती राज अधिनियम को और सख्त कर दिया है। ग्राम पंचायतों को वर्तमान की तुलना में दस गुना तक जुर्माना लगाने की पावर मिल गई है। विधानसभा की मंजूरी के बाद हरियाणा पंचायती राज संशोधन अधिनियम 2020 के लागू होने पर पंचायतें पहले से ज्यादा ताकतवर हो जाएंगी। गजट अधिसूचना के साथ ही संशोधित अधिनियम लागू हो जाएगा। जिन मामलों में ग्राम पंचायतें 50 रुपये जुर्माना लगाती थीं, अब पांच सौ रुपये, पांच सौ, एक हजार व दो हजार की जगह पांच हजार रुपये और एक…

Read More

टीम इंडिया के खिलाड़ी धर्मशाला में गुलाल

टीम इंडिया के खिलाड़ी धर्मशाला में गुलाल

 धर्मशाला एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 12 मार्च को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले क्रिकेट मैच में भले ही बारिश और कोरोना वायरस का साया हो, लेकिन कप्तान कोहली, हार्दिक पांड्या समेत अन्य खिलाड़ी गुलाल उड़ाते नजर आ सकते हैं। बीसीसीआई ने होली मनाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। दोनों टीमें होली उत्सव के दिन धर्मशाला पहुंचेंगी। एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि टीम इंडिया के होली खेलने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। खिलाडि़यों की इच्छा होगी तो उन्हें होटल पवेलियन में रंग मुहैया करवा दिए जाएंगे। एचपीसीए…

Read More