
ऊना। हिमाचल प्रदेश अकादमी फार डिफेंस सर्विसेज एवं जन कल्याण समिति ऊना के तत्वावधान में अकादमी परिसर ऊना में राकसा सिक्योरिटी सर्विसेज लिमिटेड बंगलूरू ने दो दिवसीय भर्ती शिविर लगाकर 28 बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा कर्मी के रूप में चयनित किया। अकादमी के निदेशक कर्नल कुलदीप सिंह ने बताया कि बंगलूरू स्थित संस्था तकनीकी सुरक्षा कर्मियों की भर्ती करके तथा उन्हें प्रशिक्षित कर औद्योगिक तथा विभिन्न व्यवसायिक संस्थानों में तैनात कर रोजगार प्रदान करती है। कर्नल कुलदीप सिंह ने बताया कि युवा लड़के 24 वर्ष के बाद फौज मेें भर्ती होने से रह जाते है। 24 से 30 वर्ष के युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं शारीरिक फिटनेस के अनुसार टेस्ट लेकर चुना जाता है। अकादमी के सहयोग से भर्ती शिविर में जिले के 28 युवाओं को चयनित किया गया है। चयनित युवाओं में लखवीर सिंह, अमित शर्मा, विनोद कुमार, रोहित सिंह, अशोक कुमार, अक्षय, शवेंद्र, सुमन सिंह, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, विनोद कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार, अमित, विकास गिल, आशीष ठाकुर, डिंपल कुमार, मंजीत सिंह, सुशील कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, पंकज कुमार, जितेंद्र कुमार, सूरम सिंह, राजीव कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार तथा जितेंद्र सिंह शामिल हैं।
