
हरिपुर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के सरस्वती विद्या मंदिर सरसेई के शनिवार को आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक चंद्रसेन ठाकुर ने की। राजीव वर्मा कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर वाहवाही लूटी।
बच्चों ने नाटी के अलावा फिल्मी गीतों पर डांस कर वाहवाही लूटी। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल प्रेम चंद ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। ओवर आल बेस्ट छात्रा का पुरस्कार सुकृति और बेस्ट खिलाड़ी का खिताब पवनीश को दिया गया। बेस्ट सिंगर के पुरस्कार से श्वेता भारद्वाज को नवाजा गया। विवेकानंद सदन को बेस्ट सदन का पुरस्कार मिला। शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे ईशान भारद्वाज, दीक्षा, तृप्ति, नितिश मंहत, स्नेहा, अमन वर्मा, आस्था ठाकुर, साहिल राणा, कार्तिक कटोच, संस्कार, हिमेश, पियूष, कुनाल सोनी, सानिया, खुशहाली, हिमांशु ठाकुर, स्नेहलता, दिया ठाकुर, रोनिक, स्नेहा, आचंल, रतिश, धनजंय, कनिका, रिकिंल गुप्ता, ज्योत्सना शर्मा, शाहिन ठाकुर, नितेश ठाकुर, हेमंत, सरिता शर्मा, नितिशा, यशस्वी, महिमा, ताश्या, पवनेश,ज्योती प्रकाश, रवीना, दीपक तथा अंजलि को इनाम देकर पुरस्कृत किया है। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष रुल्दा राम, जनजागरण मंच के अध्यक्ष बेनी प्रसाद और एसएमसी के अध्यक्ष केहर सिंह राणा सहित स्कूल स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
