
कुल्लू। अब बिजली के पोल लगने से अब जहां बिजली बोर्ड के फील्ड स्टाफ को राहत मिलेगी। बिजली उपभोक्ताओं को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिजली बोर्ड आनी ने लकड़ी के लगे बिजली के पोल की जगह लोहे के पोल लगाने की कवायद शुरू कर दी है। वित्त साल में बिजली बोर्ड आनी क्षेत्र में 1500 बिजली के खंभे बदलेगा। चरणबद्ध तरीके से चल रहे इस कार्य पर बोर्ड द्वारा 4.81 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। विभाग ने स्वीकृत बजट में से 1.65 करोड़ रुपए खर्च कर करीब एक हजार पोल बदल दिए हैं। इस साल 1500 खंभों के बदलने की योजना है और यह काम अप्रैल माह से शुरू किया जाएगा। बिजली बोर्ड आनी के अधीशासी अभियंता अनिल कुमार तिवारी ने यह पुष्टि की है। लकड़ी के लगे खंभों को पूरी तरह से बदला जा रहा है, बोर्ड ने अभी तक ऐसे एक हजार खंभों को बदल कर उनकी जगह लोहे के पोल लगाए जा रहे है। जिन स्थानों पर आगामी साल में खंभे लगाए जाने है, उन जगहों पर खंभे पहुंचा दिए गए है। अब बस बदलने का काम शुरू किया जाएगा। लोहे के खंभों से लगने से बिजली बोर्ड के साथ-साथ के आम बिजली ग्राहकों को इसका लाभ मिलेगा। बरसात व जाड़े के दिनों लकड़ी के पोलों के टूटने की समस्या से लोगों को बिजली आपूर्ति में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता आया है। खास कर बर्फबारी से सबसे अधिक दिक्कत रहती है। अब लोहे के पोल लगने से न तो खंभे सडेंगे और न ही टूटेंगे।
