फीस वृद्धि की एसडीएम से शिकायत

पांवटा साहिब (सिरमौर)। फीस में बढ़ोतरी को लेकर राजबन स्थित एक निजी बीएड कालेज के छात्रों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम पांवटा से मिला। एसडीएम ने शिकायत मिलने पर कालेज प्रबंधन से जवाब मांगा है। राजबन स्थित एक निजी कालेज के विद्यार्थियों लायकराम, कमलेश, संतोष, तोताराम, राकेश, निर्मला, प्रतिभास संगीता, चंद्रमोहन, रोशन लाल, कुलदीप और रेखा आदि का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम श्रवण मांटा से मिला।
उनका कहना है कि पहले निर्धारित फीस 39600 और अन्य खर्चों को मिलाकर कुल 42500 रुपये फीस ली गई। फिर इसके बाद विद्यार्थियों से 3250 रुपये अतिरिक्त फीस मांगी गई। अब फिर से 2860 रुपये फीस भुगतान करने को कहा जा रहा है। बार-बार फीस बढ़ोतरी से अभिभावकों और छात्रों में नाराजगी है। उधर, एसडीएम श्रवण मांटा ने राजबन कालेज के विद्यार्थियों की शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कालेज प्रबंधन का पक्ष सुना जाएगा। इस बारे में निजी कालेज प्रबंधन से जवाब मांगा गया है।

Related posts