पटवार सर्कल व तहसील का अभी नहीं होगा शिलान्यास, न हीं पंचायतों का पुनर्सीमांकन व राजस्व इकाइयां नहीं खुलेंगी : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

 शिमला
jairam thakur
हिमाचल में अभी राजस्व इकाइयां नहीं खुलेंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिन-जिन विधानसभा क्षेत्रों में पटवार सर्कल व तहसीलें खोलने की घोषणा की है, उनका भी शिलान्यास नहीं होगा। पंचायतों का पुनर्सीमांकन भी रुक गया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि जब तक जनगणना का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक नए रेवेन्यू यूनिट नहीं बनाए जा सकते हैं। सराज का हवाला देते हुए कहा कि पंचायतों के भी अलग-अलग ब्लॉक पड़ते हैं। पटवार सर्कल भी दूर होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी के प्रश्न के उत्तर में सीएम ने कहा कि सरकार की कोशिश रहती है कि लोगों को एक छत के नीचे सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया हों। हिमाचल में जो भी भवन बनकर तैयार हो रहे हैं, वहां सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने को सरकार प्रयास कर रही है।

माना कि पुनर्सीमांकन से पंचायतें डिस्टर्ब हुई है। विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि कार्यालय दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में होने से लोगों को परेशानी होनी हो रही है। लोगों को अपने काम के लिए तीन-तीन जगह के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने इसके उत्तर में कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र की कुल 44 पंचायतों में से कुछ पंचायतें दूसरे उपमंडलों में भौगोलिक स्थिति के कारण पड़ती है। इन उपमंडलों में स्थिति कार्यालयों की ओर से सुचारु किया जा रहा है।

आप और अनुराग इकट्ठा क्यों नहीं बैठते : मुकेश

मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में कहा कि अनुराग गगल एयरपोर्ट के विस्तार का मामला दिल्ली में उठाने की बात कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी एयरपोर्ट की बात कर रहे हैं। अग्निहोत्री ने सलाह दी – आप और अनुराग इकट्ठा क्यों नहीं बैठते। अनुराग कुछ और बात करते हैं। आप कुछ और बात करते हैं। इस पर सीएम बोले – दोनों जगह हवाई अड्डे बनेंगे।

मुकेश ने मंत्री महेंद्र सिंह को शक्तिशाली मंत्री कहा
अपना भाषण शुरू करने से पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सीएम और जल शक्ति मंत्री, शक्तिशाली मंत्री से आग्रह रहेगा कि वे बोलने दें। उन्होंने सुरेश भारद्वाज के टोकने पर उनकी ओर इशारा किया कि संसदीय कार्य मंत्री का संबंध बनाने का काम होता है, बाकी वही जानें।
चुटकी

Related posts